Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    •  नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो:मुंबई में पकड़ाई 1745 करोड़ की 349 किलो हाई ग्रेड कोकीन
    • दुर्ग के 6 वर्षीय ‘गूगल बॉय’ रुद्र को, लोक भवन में मिला सम्मान
    • छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग मेंस का नया टाइम-टेबल: अब जून में होगी परीक्षा…
    • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुद्ध पूर्णिमा पर प्रदेशवासियों को दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
    • मुख्यमंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर प्रदेश के समस्त श्रमवीरों को दी शुभकामनाएं…
    • अलकनंदा में डूबे NIT छात्र का शव 5 दिन बाद मिला
    • मारुति क्लीन कोल बांधाखार पावर प्लांट में ट्रांसफार्मर में जोरदार ब्लास्ट भीषण आग से उत्पादन ठप
    • स्कूली बच्चों से भरा ऑटो पलटा ; 12 वर्षीय छात्र की मौत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, May 1
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में फायरिंग, पुराने विवाद को लेकर बदमाशों के बीच हुआ गैंगवार
    BREKING NEWS

    सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में फायरिंग, पुराने विवाद को लेकर बदमाशों के बीच हुआ गैंगवार

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 14, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भोपाल, मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी हमीदिया अस्पताल में गोलीबारी की खबर सामने आई है। यहां बदमाशों द्वारा चलाई गोली इमरजेंसी गेट पर लगी है। घटना के बाद अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि, पुरानी रंजिश के चलते ये गोलीकांड किया गया है। ये भी जानकारी सामने आई है कि, पहले बदमाशों ने शहर के एक पुराने बदमाश लल्लू रईस के घर में घुसकर 8 से 9 राउंड फायर किए हैं। इस फायरिंग में लल्लू रईस का बेटा इमरान घायल हुआ है। इमरान के पैर में गोली लगी है। इसी के चलते परिजन इमरान को लेकर हमीदिया पहुंचे थे, लेकिन यहां भी पहुंचे और फायरिंग कर दी।

    पुराने विवाद में चली गोलियां

    राजधानी में बदमाशों के हौसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. बदमाश अब बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं। इसी बीच बदमाशों द्वारा भोपाल स्थित हमीदिया अस्पताल में ही गोली चला दी। बताया जा रहा है कि, भोपाल के अशोका गार्डन इलाके में रहने वाला पुराने बदमाश लल्लू रईस के घर में घुसकर बदमाश शादाब ने गोलियां चलाईं, जिससे लल्लू रईस का बेटा इमरान घायल हो गया। उसके पैर मे गोली लगने की खबर है। घायल अवस्था परिजन उसे हमीदिया अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पीछे से आए शादाब ने हमीदिया परिसर में एक बार फिर फायरिंग कर दी। इस बार गोली इमरजेंसी के गेट पर पड़ी, जिसके बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया। वहीं, जानकारी ये भी है कि, इस वारदात में एक सुरक्षाकर्मी भी बाल-बाल बचा है। फिलहाल, वारदात को अंजाम देकर बदमाश मौके से फरार हो गए। फिलहाल, कोहेफिजा और टीला जमालपुरा पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

    पुलिस की मुखबरी करने पर फायरिंग

    घायल इमरान के पिता लल्लू रईस ने मीडिया के सवालों के जवाब देते हुए कहा- उसकी शादाब से दुश्मनी चल रही है। ये इलाके में जुआ-सट्टा कराता है, जिसकी सूचना हम पुलिस को देते हैं। यही कारण है कि, ये हमसे दुश्मनी रखे हुआ है। रईस के मुताबिक, इससे पहले भी वो बेटे इमरान पर चाकू से हमला कर घायल कर चुका है।’ वहीं, दूसरी तरफ टीआई केजी शुक्ला का कहना है कि, ‘वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया है, जिसकी तलाश के लिए पुलिस टीमें रवाना कर दी हैं। आपको ये भी बता दें कि, आरोपी शादाब 6 महीने पहले ही हत्या के मामले में सजा काटकर जेल से आया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

     नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो:मुंबई में पकड़ाई 1745 करोड़ की 349 किलो हाई ग्रेड कोकीन

    May 1, 2026

    पारिवारिक विवाद ने ले लिया खौफनाक रूप,परिवार करता था भाई-बहन से तुलना, नाराज बेटे ने कर दी मां की हत्या…

    May 1, 2026

    सुक्खा काहलवां के राइट हैंड की ताबड़तोड़ गोलियां से हत्या

    May 1, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.