दुर्ग- भिलाई में एक बार फिर चलती ट्रेन पर पथराव की घटना सामने आई है। खुर्सीपार गेट और पावर हाउस के बीच सोमवार शाम राजधानी एक्सप्रेस पर अज्ञात लोगों ने पत्थर फेंके। इस घटना में ट्रेन के इंजन के सामने लगा कांच क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें दरार आ गई। गनीमत रही कि लोको पायलट और सहायक लोको पायलट सुरक्षित रहे, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। जानकारी के अनुसार राजधानी एक्सप्रेस (12441) बिलासपुर से नई दिल्ली जा रही थी। सोमवार शाम करीब 4 बजे जैसे ही ट्रेन खुर्सीपार गेट पार कर पावर हाउस की ओर बढ़ी, तभी अचानक इंजन…
Author: chhattisgarhrajya.in
पणजी: उत्तरी गोवा में एक कुत्ते को मर्सिडीज कार से कुचलकर मार देने के मामले में स्थानीय अदालत ने आरोपी व्यक्ति पर महज 150 रुपये का जुर्माना लगाया है। यह घटना वर्ष 2024 की है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आया था। घटना का वीडियो सामने आने के बाद उत्तरी गोवा जिला सोसाइटी फॉर प्रिवेंशन ऑफ क्रुएल्टी टू एनिमल्स (एसपीसीए) ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960 के तहत मामला दर्ज किया गया।आरोपी बोला अनजाने में हुई गलतीपुलिस जांच के बाद मामला…
तिरुवनन्तपुरम: प्रवर्तन निदेशालय ने सबरीमाला मंदिर में सोने और अन्य संपत्तियों की कथित हेराफेरी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने मंगलवार को केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक में 21 जगहों पर छापेमारी की है। केरल क्राइम ब्रांच ने दर्ज की थी एफआईआर ईडी के अनुसार, यह जांच केरल क्राइम ब्रांच द्वारा दर्ज की गई कई सारी एफआईआर पर आधारित है। इसमें त्रावणकोर देवस्वम बोर्ड (टीडीबी) के अधिकारियों, निजी लोगों, बिचौलियों और ज्वैलर्स के बीच एक गहरी आपराधिक साजिश का खुलासा हुआ है। एक अधिकारी ने बताया कि कोर्ट से अनुकूल आदेश मिलने के बाद 9 जनवरी को…
हैदराबाद: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले के याचारम गांव में 100 से ज्यादा आवारा कुत्तों को हर देकर मारने का मामला सामने आया है। ये गांव हैदराबाद से करीब 50 किलोमीटर दूर है। इस घटना के सामने आने के बाद पशु कल्याण कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है। खासकर इसलिए क्योंकि कुछ ही दिन पहले तेलंगाना के तीन जिलों में 500 से अधिक आवारा कुत्तों की हत्या की खबरें सामने आई थीं। पशु कल्याण संगठनों का आरोप है कि याचरम में भी कुत्तों की हत्या पेशेवर तरीके से की गई। इसके पीछे गांव के सरपंच और उसके सहयोगियों की भूमिका हो सकती है।…
अनंतपुर: आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले पति-पत्नी के बीच हुए घरेलू विवाद का खामियाजा उनके चार साल के मासूम बेटे को अपनी जान गंवाकर चुकाना पड़ा। पुलिस के अनुसार, आपसी झगड़े के दौरान फेंका गया एक पत्थर गलती से बच्चे के सिर पर लग गया, जिससे उसकी मौत हो गई। यह घटना अनंतपुर जिले के लक्ष्म पल्ली गांव में स्थित दंपति के घर पर हुई। पुलिस ने बताया कि एम महेश्वरी और उनके पति एम रमेश के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गया। झगड़े के दौरान गुस्से में आकर रमेश ने…
मदुरै : वजन घटाने के लिए लोग क्या-क्या नहीं करते। सोशल मीडिया और यूट्यूब पर वजन घटने के घरेलू तरीके और नुस्खे सर्च करते हैं। अधिकांश लोग तरह-तरह के एक्सपैरिमेंट फॉलो भी करते हैं। ऐसे ही एक वेट लॉस के घरेलू तरीके ने एक लड़की की जान ले ली। लड़की ने यूट्यूब पर एक वीडियो में बताए गए तरीके के अनुसार ‘वेंकारम’ (बोरेक्स) का सेवन किया। बोरैक्स पीने के कुछ ही देर बाद उसकी हालत बिगड़ी, उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसने दम तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार, 19 वर्षीय कलैयारसी, दिहाड़ी मजदूर वेल मुरुगन (51) और विजयलक्ष्मी की पुत्री थी। वह…
बेंगलुरु: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के इलेक्ट्रॉनिक सिटी इलाके से चोरी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां रिहायशी इमारतों से महिलाओं के अंडरवियर और ब्रा चुराने वाले एक 23 साल के युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक महिलाओं के इनरवियर चुनाकर उनको पहनता था और फिर उसके साथ तस्वीरें लेता थ। आरोपी युवक छतों और घरों के आंगन में सूखने के लिए डाले गए महिलाओं के इनरवियर को चुराता था। यह मामला हेब्बागोडी इलाके का है। पुलिस ने क्या बतायामामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति…
गुवाहाटी : असम के कोकराझार जिले में मंगलवार को भीड़ की हिंसा के बाद कथित तौर परबोडो और आदिवास समुदाय के लोगों के बीच झड़पें हुई, जिसमें दो शख्स की मौत हो गई। इस दौरान भीड़ ने घरों और पुलिस चौकी में आग लगा दी। हालात संभालने के लिए मौके पर रैपिड ऐक्शन फोर्स (RAF) लगानी पड़ी। एहतियातन अगले आदेश तक जिले में इंटरनेट सेवाओं पर रोक लगा दी गई है। गृह विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सोमवार रात बोडो समुदाय के तीन लोगों को ले जा रहे एक वाहन से दो आदिवासियों को टक्कर लग गई थी। आरोप…
कोलकाता : पश्चिम बंगाल में ED वर्सेज दीदी का मुद्दा लंबा खींचने वाला है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) के निदेशक राहुल नवीन गुरुवार को कोलकाता में होंगे। उनका दौरा I-PAC के दफ्तर और उसके डायरेक्टर प्रतीक जैन के घर पर हुई छापेमारी के 13 दिनों के बाद हो रहा है। छापेमारी के दौरान ममता बनर्जी के हस्तक्षेप पर हुए विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जारी है। राहुल नवीन वेस्ट बंगाल ज़ोन के ED अफसरों खासकर I-PAC छापेमारी में शामिल अधिकारियों से मिलेंगे। वह पश्चिम बंगाल सरकार और ईडी के बीच बढ़ते तनाव के बीच राज्यपाल सीवी आनंद बोस से भी मुलाकात…
रायपुर।मध्यप्रदेश राज्य पुनर्गठन के बाद पेंशन बजट के बंटवारे में हुई गंभीर प्रशासनिक लापरवाही का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ, छत्तीसगढ़ प्रदेश ने आरोप लगाया है कि पेंशन बंटवारे के चलते मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ की लगभग 10 हजार करोड़ रुपये की लेनदारी बन चुकी है, जिसकी अब तक वसूली नहीं हो सकी है।महासंघ के अनुसार दोनों राज्यों के बीच पेंशन बजट वितरण में हुई चूक के कारण छत्तीसगढ़ को हर वर्ष लगभग 2000 करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ रहा है। यह नुकसान पिछले 25 वर्षों में बढ़कर हजारों करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है,…
