Author: chhattisgarhrajya.in

शादी का मंडप, मंत्रों की गूंज और सबकी निगाहें दूल्हा-दुल्हन पर…लेकिन इसी बीच लाल जोड़े में बैठी एक दुल्हन ने ऐसी बात कह दी कि सब हैरान रह गए. आमतौर पर शादी में दुल्हन को सिखाया जाता है कि अब यह उसका नया घर है और मायका ‘पराया’ हो गया है, लेकिन इस दुल्हन ने पूरे आत्मविश्वास के साथ कहा- ‘वो पापा हैं, उन्हें जब जरूरत होगी, तब जाएंगे. मैं किसी की परमिशन नहीं लूंगी.’ यह वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है. पंडितजी बोले ‘अब यह घर आपका नहीं रहा’, तो दुल्हन ने दिया करारा जवाब…

Read More

हिंदू धर्म में दीपों से जुड़े महापर्व दीपावली का बहुत ज्यादा महत्व है. सुख, संपदा और धन-धान्य को बढ़ाने वाले इस पावन पर्व का इंतजार लोगों को पूरे साल बना रहता है. इन पांच दिनों में आरोग्य के देवता भगवान धन्वंतरि, धन के देवता भगवान कुबेर, धन की देवी मां लक्ष्मी, शुभ और लाभ के देवता भगवान गणेश, शक्ति का दिव्य स्वरूप मां काली, संकटमोचक हनुमान, गोवर्धन भगवान आदि देवताओं की पूजा में दीये जलाने का बहुत ज्यादा महत्व माना गया है. आइए जानते हैं कि किस दिन, किस देवता के लिए कौन सा और कितने दीये जलाने पर सुख-सौभाग्य…

Read More

मेष – आज का दिन आपके लिए समस्याओं से भरा रहने वाला है। आपको एक के बाद एक समस्या रहने से आपका मन परेशान रहेगा, इसलिए आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा। अपने कामों को भी थोड़ा धैर्य से ही निपटाएं। आप किसी से दूसरे के मामले में ज्यादा ना बोले। आपकी कोई प्रॉपर्टी की डील भी अटक सकती है। बिजनेस में आप अत्यधिक मात्रा में धन लगाने से बचें। वृषभ -आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। आपका बिजनेस वैसे तो बढ़िया चलेगा, लेकिन फिर भी आप थोड़ी सावधानी बरतें। किसी के साथ पार्टनरशिप…

Read More

असम । तिनसुकिया जिले के काकोपाथर में आर्मी कैंप में ग्रेनेड से हमला हुआ है। तीन जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। आर्मी कैंप में गुरुवार देर रात ताबड़तोड़ गोलीबारी हुई। इन धमाकों से स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। बताया जा रहा है कि देर रात काकोपाथर आर्मी कैंप के पास लगभग एक घंटे तक गोलीबारी होती रही। 19 ग्रेनेडियर्स यूनिट के कैंप पर फेंके गए ग्रेनेड शुरुआती जानकारी के अनुसार, काकोपाथर स्थित भारतीय सेना की 19 ग्रेनेडियर्स यूनिट के कैंप को निशाना बनाकर आधी रात के आसपास ग्रेनेड फेंके गए। इस विस्फोट में सेना के तीन जवान हुए…

Read More

सतर्कता जागरूकता पखवाड़ा 2025 के अंतर्गत भिलाई इस्पात संयंत्र के सामग्री प्रबंधन विभाग द्वारा सतर्कता विभाग के सहयोग से विक्रेताओं के लिए एक संवादात्मक मिलन समारोह का आयोजन इस्पात भवन में किया गया। यह कार्यक्रम पारदर्शिता, ईमानदारी और नैतिक व्यावसायिक व्यवहार को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में संपन्न हुआ।कार्यक्रम की शुरुआत सभी प्रतिभागियों द्वारा सत्यनिष्ठा की शपथ ग्रहण से हुई, जिसमें उपस्थित अधिकारियों और विक्रेताओं ने अपने सभी लेन-देन में निष्पक्षता और नैतिकता बनाए रखने का संकल्प लिया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कार्यपालक निदेशक (सामग्री प्रबंधन) श्री ए. के. चक्रवर्ती उपस्थित थे।…

Read More

हिंसा की राह देती है अंतहीन दर्द, आत्मसमर्पण देता है जीवन को नई दिशा- मुख्यमंत्री श्री साय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के नेतृत्व में नक्सल उन्मूलन अभियान ऐतिहासिक सफलता की ओर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि उत्तर बस्तर और अबूझमाड़ का नक्सलमुक्त होना यह प्रमाण है कि अब बस्तर भय नहीं, बल्कि विश्वास और विकास की नई पहचान बन चुका है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के नेतृत्व में भारत आज नक्सलवाद के अंत की दहलीज़ पर खड़ा है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि…

Read More

कैनबरा: ऑस्ट्रेलिया में एक ऐसा मामला सुर्खियों में है, जहां 92 साल की उम्र में एक डॉक्टर पिता बना है, उसकी 37 साल की पत्नी ने बेटे को जन्म दिया है. ऑस्ट्रेलियाई डॉक्टर जॉन लेविन की पत्नी डॉ. यानयिंग लु ने बेटे का नाम गैबी रखा है. गैबी का जन्म डॉक्टर के 65 साल के सबसे बड़े बेटे की मौत के पांच महीने बाद हुआ है. ग्रेग की मौत मोटर न्यूरॉन डिसीज से हुई थी. डॉ. लेविन एक जनरल प्रैक्टिशनर हैं और बुढ़ापे के असर को कम करने वाली एंटी एजिंग दवा के विशेषज्ञ हैं. उनके बेटे का जन्म कुछ…

Read More

इंदौर: इंदौर के नंदलालपुरा क्षेत्र में चल रहे किन्नरों के आपसी विवाद में एक गुट के करीब 24 किन्नरों ने जहर पी लिया. इनमें से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है. जहर पीने की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और एम्बुलेंस सहित पुलिस वाहनों के जरिए किन्नरों को अस्पताल पहुंचाया गया. एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि प्रारंभिक जांच में फिनायल पीने की बात सामने आई है. उन्होंने किस तरह का पदार्थ पिया है, इसकी पुष्टि जांच के बाद स्पष्ट होगी. मामले की जांच में जुटी पुलिस सभी 24 प्रभावितों का एमवाय अस्पताल में इलाज चल रहा है. सीएमएचओ…

Read More

रायपुर और बिलासपुर में आयोजित जिला स्तरीय शिविरों के माध्यम से नागरिकों को उनके अनक्लेम्ड (अप्राप्त) जमा, बीमा दावे, डिविडेंड, शेयर, म्यूचुअल फंड और पेंशन राशि के दावों की जानकारी दी गई। वित्तीय सेवा विभाग, भारत सरकार और भारतीय रिज़र्व बैंक की यह पहल नागरिकों के वित्तीय अधिकारों की सुरक्षा और जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से की गई। शिविरों में मौके पर कई दावे निस्तारित किए गए और पात्र लाभार्थियों को राशि लौटाई गई, जिससे वित्तीय पारदर्शिता और जनहित को बल मिला।रायपुर जिला स्तरीय शिविर कलेक्टरेट परिसर में आयोजित किया गया, जिसका शुभारंभ जिला कलेक्टर श्री गौरव कुमार सिंह और…

Read More

गांधीनगर। गुजरात की राजनीति में आज अचानक तेज हलचल मच गई। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में हुई महत्वपूर्ण बैठक में राज्य मंत्रिपरिषद के सभी 16 मंत्रियों ने अपने-अपने इस्तीफे मुख्यमंत्री को सौंप दिए। सूत्रों के मुताबिक, यह कदम केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर उठाया गया है और इसका उद्देश्य आगामी विधानसभा चुनाव से पहले संगठन और प्रशासन में नई ऊर्जा और संतुलन लाना है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि नई मंत्रिपरिषद का आकार बढ़ाकर 25 से 26 सदस्यों का किया जाएगा। इसमें लगभग 7 से 10 मौजूदा मंत्रियों की जगह नए चेहरों को शामिल किया जाएगा। भाजपा नेतृत्व की…

Read More