पटना। बिहार चुनाव में कांग्रेस ने तेजस्वी यादव को महागठबंधन का सीएम चेहरा घोषित कर दिया है, जिससे विपक्षी गठबंधन की रणनीति स्पष्ट हुई है। हालांकि, सीट बंटवारे को अंतिम रूप देने में महागठबंधन को आंतरिक चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है, जबकि एनडीए ने अपना बंटवारा सफलतापूर्वक तय कर लिया है। यह स्थिति आगामी विधानसभा चुनाव के लिए महत्वपूर्ण राजनीतिक समीकरण दर्शाती है। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के नज़दीक आते ही, कांग्रेस सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह ने आधिकारिक तौर पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव को महागठबंधन का मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित कर…
Author: chhattisgarhrajya.in
भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ प्रदेश ने छत्तीसगढ़ शासन वित्त विभाग के द्वारा 16 अक्टूबर 25 को शासकीय कर्मचारियों को दीपावली के पूर्व 17 और 18 अक्टूबर को मासिक वेतन का भुगतान करने हेतु आदेश जारी किया है। लेकिन सरकार के इस आदेश में राज्य के सेवानिवृत शासकीय कर्मचारियों के मासिक पेंशन भुगतान का कोई उल्लेख नहीं होना पेंशनरों के साथ सरकार का सौतेला व्यवहार का द्योतक है। लगता है भोले भाले मुख्यमंत्री को अंधेरे में रखकर यह आदेश जारी किया गया है क्योंकि इस आदेश पर धारा 49 का कोई रोड़ा नहीं है तो फिर मासिक पेंशन के अग्रिम…
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज बस्तर में 210 माओवादी कैडरों के आत्मसमर्पण को राज्य ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए एक ऐतिहासिक क्षण बताया। उन्होंने कहा कि जो युवा कभी माओवाद के झूठे विचारधारा के जाल में फंसे थे, उन्होंने आज संविधान, लोकतंत्र और विकास की मुख्यधारा में लौटने का संकल्प लिया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आज का दिन केवल बस्तर ही नहीं, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ और देश के लिए ऐतिहासिक है। जिन युवाओं ने वर्षों तक अंधेरी राहों पर भटककर हिंसा का मार्ग चुना, उन्होंने आज अपने कंधों से बंदूक उतारकर संविधान को…
नई दिल्ली। भारतीय ओपनर यशस्वी जायसवाल, गेंदबाज कुलदीप यादव को ICC रैकिंग में फायदा हुआ है, जबकि रोहित शर्मा और विराट कोहली को नुकसान झेलना पड़ा है। ICC ने बुधवार को रैंकिंग जारी की। 23 साल के यशस्वी जायसवाल दुनिया के पांचवें नंबर के टेस्ट बैटर बन गए हैं। उन्हें दो स्थान का फायदा हुआ। जायसवाल के पास 791 रेटिंग पॉइंट्स हैं।कुलदीप यादव 7 स्थान की छलांग के साथ टेस्ट बॉलर्स रैंकिंग में 14वें स्थान पर आ गए हैं। उनके पास 689 रेटिंग पॉइंट्स हैं। वनडे बैटर्स की रैंकिंग में रोहित शर्मा और विराट कोहली को एक-एक स्थान का नुकसान…
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने भूमि रजिस्ट्री प्रक्रिया को और सरल एवं डिजिटल बनाने की दिशा में अहम कदम उठाया है। अब प्रदेश में भूमि की रजिस्ट्री के लिए ऋण पुस्तिका की अनिवार्यता पूरी तरह समाप्त कर दी गई है। पंजीयन मंत्री ओ.पी. चौधरी के निर्देश पर आईजी पंजीयन पुष्पेंद्र मीणा ने इस संबंध में सभी उप-पंजीयकों को आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है। अब ऑनलाइन रिकॉर्ड ही पर्याप्तआदेश में कहा गया है कि अब भूमि के स्वामित्व, ऋण भार और फसल संबंधी सभी जानकारी ‘भुईयां पोर्टल’ पर ऑनलाइन उपलब्ध और मान्य है। रजिस्ट्री के समय पंजीयन अधिकारी ऑनलाइन डाटा मिलान के…
ग्रामीण महिलाओं की आत्मनिर्भरता की दिशा में सराहनीय कदम, सक्ती प्रशासन का सतत सहयोग दीपावली जैसे प्रमुख त्यौहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के तहत कार्यरत जिला सक्ती की महिलाओं ने आत्मनिर्भरता की दिशा में एक नई मिसाल पेश की है। ग्राम पलाड़ीखुर्द की राधा कृष्ण स्व-सहायता समूह की सदस्याएं अपने “संगिनी” ब्रांड के अंतर्गत आकर्षक गिफ्ट हैम्पर तैयार कर रही हैं, जिनमें विभिन्न प्रकार के सुगंधित एवं डिज़ाइनर मोम उत्पाद शामिल हैं। महिलाओं की सशक्तिकरण और रोज़गार सृजन की दिशा में महत्वपूर्ण पहल यह अभिनव पहल महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और रोज़गार सृजन की दिशा…
राज्य शासन की व्यापक नक्सल उन्मूलन नीति और शांति, संवाद एवं विकास पर केंद्रित सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप बस्तर संभाग में आज नक्सल विरोधी मुहिम को ऐतिहासिक सफलता मिली है। ‘पूना मारगेम – पुनर्वास से पुनर्जीवन’ कार्यक्रम के अंतर्गत दण्डकारण्य क्षेत्र के 210 माओवादी कैडरों ने हिंसा का मार्ग त्यागकर समाज की मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया है। यह आत्मसमर्पण विश्वास, सुरक्षा और विकास की दिशा में बस्तर की नई सुबह का संकेत है। लंबे समय से नक्सली गतिविधियों से प्रभावित अबूझमाड़ और उत्तर बस्तर क्षेत्र में यह ऐतिहासिक घटनाक्रम नक्सल उन्मूलन अभियान के इतिहास में एक निर्णायक मोड़…
रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर कंपनी प्रबंधन द्वारा सरकार के दीपावली पूर्व अग्रिम वेतन भुगतान जैसे कर्मचारी हितैषी निर्णय का परिपालन करते हुए अपने कर्मचारियों एवं ठेका कर्मियों को भी निर्धारित समय-सीमा में त्वरित भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये हैं। दीपावली (20 अक्टूबर) के उपलक्ष्य में तीनों छत्तीसगढ़ राज्य पाॅवर कंपनियों द्वारा अपने-अपने कर्मचारियों एवं अधिकारियों को माह अक्टूबर, 2025 के वेतन का अग्रिम भुगतान तथा तीनों कंपनियों के संबंधित ठेकेदार द्वारा संबंधितों को मजदूरी/मानदेय/पारिश्रमिक आदि का भी अग्रिम भुगतान 17 एवं 18 अक्टूबर तक करने के आदेश जारी किये गये हैं। प्रबंधन ने दीवाली पर अपने कर्मियों को…
प्रदेश में तीसरे स्थान पर पहुँचा सक्ती जिला – 30 हजार से अधिक परिवारों को मिला पक्का घर छत्तीसगढ़ के नवगठित सक्ती जिले ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के सफल क्रियान्वयन में एक नया इतिहास रच दिया है। नवगठित जिला होने के बावजूद, सक्ती ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए वर्ष 2024-25 में 30 हजार 512 आवास पूर्ण कर प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि न केवल संख्यात्मक सफलता का प्रतीक है, बल्कि उन हजारों परिवारों के जीवन में आई स्थिरता, सुरक्षा और सम्मान की कहानी भी है, जिन्होंने वर्षों तक कच्चे और असुरक्षित मकानों में जीवन…
बलरामपुर । जिले के वाड्रफनगर पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत मदनपुर गांव में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। दिवाली के अवसर पर घर की पुताई के लिए छुहीमिट्टी (सफेद मिट्टी) एकत्र कर रही ग्रामीण महिलाओं पर खदान का ऊपरी हिस्सा अचानक भरभरा कर गिर पड़ा। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद महिलाओं की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और मलबे में दबी महिलाओं को बाहर निकाला। घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस ने मौके…
