Author: chhattisgarhrajya.in

आर्टिकल – भारत एक कृषि प्रधान देश है, जहाँ की एक बड़ी आबादी अपनी आजीविका के लिए सीधे तौर पर खेती पर निर्भर है।देश की बढ़ती खाद्य माँग को पूरा करने के उद्देश्य से पिछले कई दशकों से रासायनिक उर्वरकों का उपयोग निरंतर बढ़ाया गया है।शुरुआती दौर में इन उर्वरकों ने उत्पादन बढ़ाने में निश्चित रूप से मदद की, लेकिन आज इनके अंधाधुंध और अनियंत्रित उपयोग के कारण कृषि, पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य पर गंभीर संकट मंडराने लगा है।उर्वरकों की खपत के भयावह आंकड़ेदेश में रासायनिक उर्वरकों के बढ़ते उपयोग का अंदाज़ा इस तथ्य से लगाया जा सकता है कि…

Read More

नीमच। कोरोना महामारी की भयावह यादों के बीच मध्य प्रदेश के नीमच जिले से एक बार फिर डराने वाली तस्वीर सामने आई है। जिले के मनासा कस्बे में गुलियन-बेरी सिंड्रोम (GBS) तेजी से फैल रहा है। अब तक इस गंभीर बीमारी से 2 नाबालिग बच्चों की मौत हो चुकी है, जबकि कुल 17 लोग संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से 15 मरीज बच्चे हैं, जिससे स्वास्थ्य विभाग की चिंता और बढ़ गई है। शुक्रवार रात 4 नए मामलों के सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या 13 से बढ़कर 17 हो गई। सबसे ज्यादा प्रभावित 4 से 17 वर्ष की आयु…

Read More

नेशनल डेस्क : सोने और चांदी दोनों धातुओं में लगातार मजबूती देखने को मिल रही है। बीते एक सप्ताह के दौरान कीमतों में अच्छी तेजी दर्ज की गई है। वैश्विक स्तर पर बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और अनिश्चित माहौल को इसकी मुख्य वजह माना जा रहा है। अमेरिका द्वारा ग्रीनलैंड से जुड़े फैसले का विरोध करने वाले देशों पर 10 प्रतिशत टैरिफ लगाने के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अस्थिरता बढ़ी है, जिसका सीधा असर सोने और चांदी की कीमतों पर दिखाई दे रहा है। अनिश्चित हालात में निवेशक सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर रुख कर रहे हैं और इसी वजह से सोना-चांदी…

Read More

ब्रुसेल्स। ग्रीनलैंड मामले में अमेरिका और यूरोपीय संघ (EU) के बीच बढ़ते तनाव के बीच ईयू ने अमेरिका के साथ प्रस्तावित व्यापार समझौते पर बातचीत रोक दी है। ईयू ने यह कदम डेनमार्क और संघ के कई देशों पर अमेरिका द्वारा आयात शुल्क लगाने की चेतावनी के बाद उठाया है। ईयू के नेताओं ने चेतावनी देते हुए कहा है कि ये आयात शुल्क संघ और अमेरिका के संबंधों को नुकसान पहुँचा सकते हैं। साथ ही, उन्होंने डेनमार्क और ग्रीनलैंड के प्रति अपना पूर्ण समर्थन दोहराते हुए इस बात पर जोर दिया कि संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता ऐसे सिद्धांत हैं जिन पर…

Read More

अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 के अपने दूसरे मुकाबले टीम इंडिया ने बांग्लादेश को 18 रन से हरा दिया। इस मुकाबले में दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच काफी बवाल भी देखने को मिला। यहां तक कि दोनों टीमों के कप्तानों ने टॉस के वक्त हाथ भी नहीं मिलाया। इस पर अब बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने हाल ही में अंडर-19 विश्व कप के एक मैच के दौरान भारतीय कप्तान के साथ हाथ न मिलाने को लेकर सफाई दी है। यह घटना तब हुई जब बांग्लादेश के नियमित कप्तान बीमार होने के कारण टॉस के लिए नहीं आ सके और…

Read More

मौनी अमावस्या 2026: अमावस्या तिथि का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है. एक वर्ष में 12 अमावस्या तिथियां पड़ती हैं, यानी हर महीने एक अमावस्या आती है. माघ माह में पड़ने वाली अमावस्या को मौनी अमावस्या कहा जाता है. इस दिन मौन धारण कर स्नान, दान और अन्य धार्मिक कार्य करना अत्यंत शुभ माना जाता है.यह दिन भगवान विष्णु को प्रसन्न करने और उनकी कृपा प्राप्त करने के लिए सबसे उत्तम माना गया है. यदि आप भी भगवान श्रीहरि का आशीर्वाद प्राप्त करना चाहते हैं, तो इस दिन पूजा के साथ भगवान नारायण के 108 नामों का जाप अवश्य करें. भगवान…

Read More

Smartphones Under 20000: 20 हजार रुपये से कम वाले स्मार्टफोन्स को चुनना थोड़ा मुश्किल हो जाता है. ऐसा इसलिए क्योंकि इस सेगमेंट में कई सारे मॉडल्स आते हैं. अगर आप भी इसी रेंज में कोई बढ़िया स्मार्टफोन लेने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपकी ये परेशानी थोड़ी हम कम कर देते हैं. आपके लिए हमने 20 हजार से कम कीमत वाले कुछ बेहतरीन स्मार्टफोन्स की एक लिस्ट तैयार की है. आइए एक नजर डालते हैं. Oppo K13 5G Oppo के इस मॉडल में आपको पीछे की तरफ 50MP का डुअल कैमरा सेटअप मिल जाता है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के…

Read More

सोशल मीडिया पर इन दिनों गांव से जुड़ा एक डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें घूंघट ओढ़े एक बहू ससुराल में गजब के ठुमके लगाती नजर आ रही है. वीडियो में बहू का कॉन्फिडेंस, लचक और देसी अंदाज़ देखते ही बनता है. पारंपरिक घूंघट में रहते हुए भी जिस जोश और तालमेल के साथ वह डांस कर रही है, उसने देखने वालों को हैरान कर दिया है. वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं. कोई इसे “देसी टैलेंट” बता रहा है तो कोई कह रहा है कि गांव की बहू ने…

Read More

बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव और उनकी पत्नी एक्ट्रेस पत्रलेखा ने पिछले साल एक प्यारी बेटी को जन्म दिया है। कपल इस समय अपनी बेटी के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। हाल ही में कपल ने अपने फैंस के साथ एक इमोशनल पल इंस्टाग्राम पर शेयर किया। जब उन्होंने अपनी बेटी के नाम का ऑफिशियल अनाउंसमेंट किया। इस कपल ने इंस्टाग्राम पर बताया कि उन्होंने अपनी बच्ची का नाम पार्वती पॉल राव रखा है और इसके साथ ही उन्होंने एक प्यारी सी तस्वीर भी शेयर की जिसमें दोनों माता-पिता प्यार से अपनी न्यूबॉर्न बच्ची के छोटे-छोटे हाथ पकड़े हुए हैं।…

Read More

दाल में तड़का लगाना हो या किसी सब्जी के स्वाद को बढ़ाना हो, हींग है ना. जी हां, हींग का इस्तेमाल काफी लोग कई तरह के व्यंजनों में करते हैं. हींग भोजन के स्वाद, खुशबू को दोगुना करने के साथ ही शरीर को भी कई तरह से लाभ पहुंचाता है. अगर आप हींग का इस्तेमाल नहीं करते हैं, तो जरूर करें, क्योंकि इसके फायदे सुनकर आप हैरान हो जाएंगे. आयुर्वेद और पारंपरिक चिकित्सा में हींग को औषधीय गुणों से भरपूर माना जाता है. जानिए इसके क्या फायदे होते हैं. हींग में मौजूद पोषक तत्व- हींग में ढेरों पोषक तत्व मौजूद…

Read More