जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी ड्रोनों की सक्रियता के बाद सुरक्षा बलों ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है. साथ ही सांबा जिले के रामगढ़ सेक्टर और पुंछ के देगवार गांव में संदिग्ध ड्रोन देखे जाने के बाद सेना ने तलाशी अभियान शुरू किया है. सुरक्षा एजेंसियां सीमा पार से होने वाली किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर कड़ी नजर रख रही हैं. पिछले पांच दिनों में ड्रोन दिखने की यह तीसरी घटना है। इससे पहले, 13 जनवरी को जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में दो बार संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन देखे गए थे। इसके बाद सेना ने फायरिंग…
Author: chhattisgarhrajya.in
रायपुर – अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), रायपुर ने उन्नत चिकित्सा तकनीक के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए स्मार्ट नेविगेशन (स्मार्ट नैव) तकनीक की सहायता से पहली द्विपक्षीय क्रमिक कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी सफलतापूर्वक संपन्न की है। यह सर्जरी जन्मजात गंभीर द्विपक्षीय श्रवण हानि से पीड़ित चार वर्षीय बालिका में की गई।कान, नाक एवं गला तथा हेड एंड नेक सर्जरी विभाग, एम्स रायपुर द्वारा की गई यह सर्जरी कॉक्लियर इम्प्लांटेशन में प्रयुक्त स्मार्ट नैव तकनीक के माध्यम से की गई, जो एक अत्याधुनिक नेविगेशन-सहायता प्राप्त प्रणाली है। यह तकनीक सर्जरी के दौरान इलेक्ट्रोड की सटीक स्थिति सुनिश्चित करने,…
राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान की प्रतीक के रूप में, भारत सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एआईएमएस), रायपुर के दो प्रतिष्ठित संकाय सदस्यों को प्रमुख चिकित्सा संस्थानों के संस्थान मंडलों में सदस्य के रूप में नामित किया है। डॉ. एलि मोहनपात्र, प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष, जैव रसायन (बायोकेमिस्ट्री) और डीन (अकादमिक्स), एआईएमएस रायपुर को एआईएमएस गुवाहाटी के संस्थान मंडल का सदस्य नियुक्त किया गया है, जबकि डॉ. निघत हुसैन, प्रोफेसर, विभाग पाथोलॉजी और एसोसिएट डीन (अकादमिक्स), एआईएमएस रायपुर को एआईएमएस पटना के संस्थान मंडल का सदस्य बनाया गया है। ये नियुक्तियां 30 दिसंबर 2025 को…
12 हजार क्विंटल से अधिक धान जब्त मुंगेली – धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी एवं सुचारु बनाए रखने के लिए मुंगेली जिले में कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य कर रहा है। इसी क्रम में राज्य आईसीसीसी से प्राप्त अलर्ट तथा मुख्य सचिव श्री विकासशील द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार, पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल, जिला पंचायत सीईओ श्री प्रभाकर पाण्डेय सहित राजस्व, पुलिस एवं खाद्य विभाग की संयुक्त टीम द्वारा जिले की विभिन्न राइस मिलों में छापामार कार्रवाई की गई। जांच में ओवरलोडिंग,…
ला गैस योजना से 2 हजार से अधिक महिलाओं को गैस घरेलू कनेक्शन एनीकट, सामाजिक भवन, पुल-पुलियों सहित कई घोषणाएं जशपुर – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जशपुर प्रवास के दौरान जिले में स्वास्थ्य, अधोसंरचना, जनकल्याण और सामाजिक विकास के कार्यों को ऐतिहासिक गति प्रदान की। उन्होंने जिले में 122 करोड़ से अधिक के विकास कार्यो का लोकार्पण एवं भूमिपुजन किया और उज्ज्वला योजना के तहत 2 हजार से अधिक महिलाओं को घरेलू गैस कनेक्शन प्रदान किए। मुख्यमंत्री श्री साय ने विकासखंड बगीचा में लगभग 2.43 करोड़ रूपए की लागत से नवनिर्मित 30 बिस्तरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण…
रायपुर-छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी के इंजीनियरों एवं तकनीकी कर्मचारियों ने अपने अनुभव, कौशल और नवाचार का उपयोग करते हुए लगभग 60 साल पुरानी जर्मन निर्मित रेडियल ड्रिल मशीन को सफलतापूर्वक पुनः कार्यशील बना दिया है। यह मशीन 1965 में जर्मनी से आयातित की गई थी और राज्य गठन के कुछ वर्षों बाद तकनीकी खराबी के कारण अनुपयोगी हो गई थी। इस मशीन को सुधारने के लिए पहले विशेषज्ञों की तलाश की गई थी, परंतु इसकी अत्यधिक पुरानी तकनीक के कारण मरम्मत संभव नहीं हो सकी। इसके पश्चात पॉवर कंपनी के अनुभवी तकनीकी कर्मचारियों ने अपने स्तर पर इसके यांत्रिक…
कोरबा । कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की समीक्षा बैठक लेकर जिले में जल जीवन मिशन अंतर्गत संचालित योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी स्वीकृत कार्यों को तय समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किया जाए, ताकि आम नागरिकों को स्वच्छ पेयजल की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित हो सके। कलेक्टर ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत स्वीकृत जलस्रोतों, टंकियों, पाइपलाइन एवं घरेलू नल कनेक्शनों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि चिन्हांकित जलस्रोतों और पाइपलाइनों को शीघ्र चालू किया जाए तथा जिन क्षेत्रों में…
नई दिल्ली-भारतीय जनता पार्टी में अध्यक्ष पद के लिए कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन 19 जनवरी अपना पर्चा दाखिल करेंगे। इस घोषणा के साथ ही एक बार फिर पार्टी में अध्यक्ष पद के बदलाव और संगठन नेतृत्व में परिवर्तन की संभावनाओं को बल मिल रहा है। भाजपा सूत्रों के अनुसार श्री नबीन ने पार्टी नेतृत्व और उच्च स्तरीय पदाधिकारियों से विचार-विमर्श के बाद यह निर्णय लिया है। इसके पीछे पार्टी की आगामी राजनीतिक रणनीतियों, संगठनात्मक मजबूती और राज्यों में नेतृत्व को और सुदृढ़ करने की आवश्यकता को मुख्य कारण बताया जा रहा है।
कवर्धा-पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने बुधवार को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना,मुख्यमंत्री ग्राम सड़क एवं ग्राम गौरव पथ योजना के तहत कुल 16 करोड़ 09 लाख 25 हजार रुपए के सड़क निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत 10 करोड़ 90 लाख 54 हजार रुपए की लागत से ग्राम दानीघाठोली से देवदहरा तक 16.10 किलोमीटर एवं 2 करोड़ 71 लाख 42 हजार रुपए की लागत से नवागांव खुर्द से पैलपार तक 5 किलोमीटर की कुल 13 करोड़ 61 लाख 95 हजार रुपए की लागत से बहुप्रतीक्षित सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इसके साथ ही…
रायपुर- राजधानी के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से एक्टिवा चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी समेत कुल 21 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की 36 एक्टिवा जब्त की गई हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 19 लाख 80 हजार रुपये बताई जा रही है। दोपहिया वाहन चोरी की बढ़ती घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर एण्टी क्राइम एवं साइबर यूनिट की एक विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम को अज्ञात वाहन चोरों की पतासाजी और शीघ्र…
