Author: chhattisgarhrajya.in

मध्य प्रदेश, इंदौर में रंगपंचमी का उत्साह इस बार भी अपने पूरे शबाब पर नजर आया. शहर की ऐतिहासिक और करीब 77 साल पुरानी गैर की परंपरा के तहत आज राजवाड़ा क्षेत्र में रंग, गुलाल और उत्साह की अनोखी तस्वीर देखने को मिली. हजारों की संख्या में लोग इस गैर में शामिल हुए और रंगों की बारिश के बीच ढोल-ताशों की गूंज से पूरा शहर गूंज उठा. आयोजन को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं और पूरे मार्ग पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. दरअसल रंगपंचमी के अवसर पर इंदौर की प्रसिद्ध गैर इस…

Read More

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई के मारे जाने के बाद भारत में जगह-जगह हो रहे प्रदर्शन पर विश्व हिंदू परिषद ने तीखी प्रतिक्रिया जताई है. संगठन ने सवाल उठाए कि खामेनेई का भारत से क्या लेना है, जो यहां पर प्रदर्शन कर देश का माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है. विश्व हिंदू परिषद ने खामेनेई को लेकर हो रहे प्रदर्शन की कड़ी निंदा और आलोचना की है. परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता अमितोष परीक ने इस मामले में सरकार से प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है. साथ ही प्रदर्शनकारियों की नागरिकता…

Read More

ईरान-इजराइल युद्ध के चलते घरेलू गैस की कीमतों पर काफी असर पड़ा है, ऐसे में सरकार के खिलाफ विपक्ष इन मुद्दों पर काफी हावी है . घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 60 रुपये तक बढ़ गए है. इसके विरोध में, NCP-शरद चंद्र पवार पार्टी ने डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट मनोज प्रधान, महिला प्रेसिडेंट मनीषा भगत और यूथ प्रेसिडेंट अभिजीत पवार की लीडरशिप में ठाणे डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर ऑफिस के सामने एक अनोखा प्रोटेस्ट किया. जिसमें कार्यकर्ताओं ने चूल्हा जलाकर, उस पर चावल पकाकर और रोटी सेंककर प्रदर्शन किया. NCP-शरद चंद्र पवार पार्टी ने किया ‘चूल्हा जलाओ’ प्रोटेस्ट इजराइल और ईरान के बीच युद्ध…

Read More

राजधानी दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन 26 वर्षीय तरुण की पीट-पीटकर हत्या के मामले में प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है. दिल्ली नगर निगम (MCD) की टीम ने आरोपी निजामुद्दीन से जुड़ी संपत्ति पर बुलडोजर लेकर पहुंच गई है. वहीं आरोपी के घर को तोड़ने का काम भी शुरू कर दिया गया है. इस मामले में पुलिस अब तक एक नाबालिग समेत 7 आरोपियों को पकड़ चुकी है और आगे की जांच जारी है. बुलडोजर लेकर पहुंची MCD की टीम उत्तम नगर में युवक की हत्या के बाद प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में नजर…

Read More

March 2026 Pradosh Vrat Date: हिंदू पंचांग के अनुसार प्रदोष व्रत भगवान शिव को समर्पित बेहद महत्वपूर्ण व्रत माना जाता है. यह व्रत हर महीने दो बार रखा जाता है. पहला व्रत कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को और दूसरा शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को पड़ता है. इस तरह सामान्य तौर पर हर महीने दो प्रदोष व्रत होते हैं. लेकिन मार्च 2026 में तिथियों के विशेष संयोग के कारण तीन प्रदोष व्रत पड़ रहे हैं. ऐसे में कई लोगों के मन में यह सवाल है कि मार्च महीने का दूसरा प्रदोष व्रत किस दिन रखा जाएगा. आइए जानते हैं…

Read More

राजस्थान उच्च न्यायालय ने एक नाबालिग बालिका की याचिका पर सुनवाई करते हुए सोशल मीडिया की दिग्गज कंपनी मेटा (फेसबुक और इंस्टाग्राम) को एक विवादित और भ्रामक पोस्ट को तुरंत ब्लॉक करने के निर्देश दिए हैं। अदालत ने माना कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही गलत जानकारी के कारण एक मासूम बच्ची और उसकी मां की सुरक्षा को गंभीर खतरा पैदा हो गया है। क्या है पूरा मामला? एक ‘इनाम’ ने बढ़ाई मुसीबत न्यायाधीश अनूप कुमार ढंड की अदालत में पेश हुई याचिका के अनुसार, याचिकाकर्ता एक 7 साल की बच्ची है जो अपनी मां के साथ रह रही…

Read More

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की महिलाओं की उपलब्धियों की सराहना करते हुए पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कथित अपमान पर गहरा दुख जताया. उन्होंने कहा कि यह केवल राष्ट्रपति का ही नहीं, बल्कि देश के संविधान, लोकतांत्रिक परंपराओं और आदिवासी समाज का भी अपमान है. दिल्ली में रिंग मेट्रो का शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि जब पूरा देश अपनी माताओं, बहनों और बेटियों की उपलब्धियों का गौरव गान कर रहा है, तब उन्हें एक पीड़ा देशवासियों के साथ साझा करनी पड़ रही है. उन्होंने आरोप लगाया…

Read More

आजकल कोलन कैंसर (बड़ी आंत का कैंसर) सिर्फ बुजुर्गों तक सीमित नहीं रहा। डॉक्टरों का कहना है कि अब यह बीमारी युवाओं में भी तेजी से देखी जा रही है। इसकी एक बड़ी वजह हमारी खराब खानपान की आदतें और बदलती लाइफस्टाइल है। कुछ खाने की चीजें ऐसी होती हैं जो लंबे समय में आंतों को नुकसान पहुंचाकर कैंसर का खतरा बढ़ा सकती हैं। ऑन्कोलॉजिस्ट के अनुसार अगर लोग अपनी डाइट में कुछ बदलाव कर लें और कुछ खास फूड्स से दूरी बना लें, तो कोलन कैंसर के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है। प्रोसेस्ड मीट से…

Read More

फैशन इंडस्ट्री ने जिस तरह से ग्रोथ की है, उसे देखकर हैरानी होती है. लोगों को स्टाइलिश बनाने के साथ ही साथ उनके कम्फर्ट का भी ध्यान रखा जाता है. आज के समय में जीन्स लोगों के वार्डरोब का बेहद जरुरी हिस्सा बना चुका है. ऐसे में अब जीन्स को कम्फर्ट का ट्विस्ट देकर टू इन वन जीन्स बनाई गई है. ये जीन्स लुंगी की तरह फोल्ड कर पहनी जा सकती है. यानी बाहर आप जीन्स में स्ले करें और घर आते ही इसे लुंगी की तरह लपेट लें.

Read More

पटना. बिहार की राजनीति में रविवार को एक बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम देखने को मिला. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत ने औपचारिक रूप से जेडीयू (Janata Dal (United) की सदस्यता ले ली. पटना स्थित जेडीयू दफ्तर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जेडीयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने निशांत कुमार को जेडीयू की सदस्यता दिलाई. वहीं इस मौके पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया. इस मौके को पार्टी के भीतर एक नए राजनीतिक अध्याय की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है. रविवार को जब निशांत कुमार जेडीयू कार्यालय पहुंचे तो वहां मौजूद कार्यकर्ताओं में…

Read More