बिलासपुर : जिला बिलासपुर के औद्योगिक क्षेत्र ग्वालथाई में बीती रात अज्ञात बदमाशों द्वारा एक मालवाहक वाहन को रोककर लूटपाट और मारपीट करने का मामला सामने आया है। बदमाशों ने ट्रक चालक और उसके भाई के साथ न केवल मारपीट की, बल्कि वाहन के केबिन में रखे 80 हजार रुपए की नकदी भी लूट ली। पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार पीड़ित उपेंद्र चौधरी निवासी पश्चिमी चंपारण, बिहार ने बताया कि वह अपने भाई सतेंद्र चौधरी के साथ ट्रक (PB-13AW-2785) में ग्वालथाई से सरिया लोड कर अपने गंतव्य की ओर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में 4 से 5…
Author: chhattisgarhrajya.in
तरनतारन: गणतंत्र दिवस से पहले पंजाब में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की साजिश को तरनतारन पुलिस ने नाकाम कर दिया है। पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार, गोलाबारूद और नशीले पदार्थ बरामद करते हुए करीब आधा दर्जन आरोपियों को हिरासत में लिया है। सूत्रों के अनुसार, विधानसभा हलका तरनतारन के गांव कक्का कंडियाला में गत देर रात करीब 1 बजे पुलिस ने बड़े स्तर पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने नई तकनीक के 6 विदेशी पिस्तौल, असॉल्ट राइफल के मैगजीन, भारी मात्रा में हेरोइन और लग्जरी गाड़ियां बरामद की हैं। सबसे अहम बात यह है कि आरोपियों…
नई दिल्ली. यामी गौतम की हालिया रिलीज फिल्म ‘हक’ को दर्शकों और फिल्मी सितारों की खूब सराहना मिल रही है. फिल्म को मिल रही तारीफों का सिलसिला जारी है. करण जौहर और आलिया भट्ट ने हाल ही में यामी की एक्टिंग की जमकर वाहवाही की. अब एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने भी फिल्म और यामी के परफॉर्मेंस को दिल छू लेने वाला बताया. सामंथा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर कहा कि हक की कहानी गहरी, संवेदनशील और बिना किसी पूर्वाग्रह के है, जिसे यामी ने इतनी शानदार तरीके से पर्दे पर निभाया है. सामंथा ने यामी गौतम की एक्टिंग की जमकर…
करनाल: हरियाणा के करनाल जिले में नए साल की शुरुआत के साथ ही पुलिस ने यातायात नियमों को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए बड़ा संदेश दिया है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में जेड ब्लैक शीशों से लैस एक कार का पुलिस ने 69,500 रुपये का भारी चालान काटा है। जो अब तक नए साल का सबसे बड़ा चालान माना जा रहा है। यह कार्रवाई करनाल शहर की दयाल सिंह कॉलोनी के पास की गई। सिविल लाइन थाना प्रभारी राम लाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एक वरना कार को जांच के लिए रोका। जांच के दौरान पाया गया कि…
चंडीगढ़: आर्म्ड फोर्सेज ट्रिब्यूनल (AFT) ने महिलाओं के निजी पलों को कैमरे में कैद करने के एक मामले में दोषी और सेवा से बर्खास्त किए गए पूर्व सेना जवान को जमानत देने का आदेश दिया है। एएफटी ने कहा कि सैन्य अधिकारियों द्वारा सजा की पुष्टि में हो रही देरी के कारण अपीलकर्ता को उसके वैधानिक अधिकार से वंचित नहीं किया जा सकता। यह मामला पश्चिमी कमान अस्पताल, चंडीगढ़ का है। जहां पूर्व हवलदार मोरे संदीप सदाशिव पर महिलाओं के शौचालय में चोरी-छिपे मोबाइल से वीडियो और तस्वीरें बनाने का आरोप है। संदीप फिलहाल 67 इंजीनियर रेजीमेंट के क्वार्टर गार्ड में…
ग्रीनलैंड को लेकर अमेरिकी राजनीति में उठे नए कदम ने न केवल यूरोप बल्कि पूरे नाटो गठबंधन को असहज स्थिति में डाल दिया है. रिपब्लिकन सांसद रैंडी फाइन की ओर से पेश किया गया ग्रीनलैंड एनेक्सेशन एंड स्टेटहुड एक्ट अब महज एक घरेलू अमेरिकी बिल नहीं रहा, बल्कि यह अमेरिका और उसके सबसे करीबी सैन्य गठबंधन नाटो के बीच टकराव की नींव बन गया है. इस बिल का मकसद साफ है- अमेरिकी प्रशासन को यह कानूनी रास्ता देना कि वह ग्रीनलैंड को अमेरिका में शामिल कर सके और भविष्य में उसे एक अमेरिकी राज्य बना सके. डोनाल्ड ट्रंप पहले ही…
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में वाहन चोर अब न केवल हाईटेक हो गए हैं, बल्कि उनके हौसले भी बुलंद हैं कि वे अब ‘एक तीर से दो शिकार’ की तर्ज पर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। एक बार फिर शाहदरा जिले के कृष्णा नगर इलाके से चोरी का अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां बदमाशों ने एक चोरी की कार का इस्तेमाल कर दूसरी कार चुरा ली। हद तो तब हो गई जब चोरों ने ऑनलाइन ऐप के जरिए मालिक का नंबर पता कर गाड़ी लौटाने के एवज में रकम मांगनी शुरू कर दी। मामले में ई-एफआईआर तो दर्ज हुई,…
पटना: बिहार के बुजुर्गों, यानी 80 साल से अधिक उम्र के लोगों को अब फ्लैट या जमीन की रजिस्ट्री के लिए कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना होगा, बल्कि उनके घर पर ही सरकारी सेवाएं प्रदान की जाएंगी। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को इसकी घोषणा करते हुए कहा कि इन व्यवस्थाओं को एक अप्रैल के प्रभाव से लागू करने का निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिया गया है। अब बुजुर्ग घर बैठे करेंगे जमीन की रजिस्ट्री मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल नेटवर्किंग साइट एक्स पर इसकी जानकारी साझा करते हुए लिखा कि सात निश्चय-3 के सातवें निश्चय ‘सबका सम्मान-जीवन आसान’ का मुख्य…
गिग वर्कर्स की सुरक्षा को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. केंद्र ने क्विक कॉमर्स कंपनियों से “10 मिनट डिलीवरी” की अनिवार्य डेडलाइन को खत्म करने को कहा है. डिलीवरी के समय को लेकर ड्राइवरों पर पड़ रहे दबाव को कम करने के लिए Blinkit, Zomato, Zepto, और Swiggy जैसे बड़े प्लेटफॉर्म्स के साथ केंद्र सरकार ने बैठक की थी. इसके बाद सरकार ने निर्देश दिए, जिसकी वजह से Blinkit ने 10 मिनट में डिलीवरी का वादा हटा दिया है. मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार, सरकारी सूत्रों ने जानकारी दी है कि कई दौर…
रायपुर – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की ओर से मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को टीम का आधिकारिक जर्सी भेंट कर रायपुर में प्रस्तावित आईपीएल मैच के आयोजन के लिए औपचारिक रूप से आमंत्रित किया गया। इस अवसर पर आरसीबी के वाइस प्रेसिडेंट श्री राजेश मेनन तथा भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के संयुक्त सचिव श्री प्रभतेज सिंह भाटिया उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेल आयोजनों से युवाओं में खेल के प्रति उत्साह बढ़ेगा, खेल अधोसंरचना को मजबूती मिलेगी और राज्य को राष्ट्रीय खेल मानचित्र…
