महाराष्ट्र के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क विभाग ने एक सप्ताह के अंदर बड़ी कार्रवाई की है. विभाग ने विभिन्न मामलों में 46 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के मादक पदार्थ, विदेशी मुद्रा, हीरे, सोने के आभूषण और अन्य अवैध सामग्री जब्त की है, जिसकी जानकारी एक अधिकारी ने बुधवार को दी. उन्होने बताया कि पिछले एक सप्ताह में हाइड्रोपोनिक भांग जैसे अन्य सामग्री, हीरे और सोने बरामद किए गए हैं. छत्रपति हवाई अड्डे पर 44.292 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद अधिकारी ने बताया कि बैंकॉक से छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे नौ यात्रियों…
Author: chhattisgarhrajya.in
Why Childhood Obesity Is Increasing In India: वर्ल्ड ओबेसिटी डे (4 मार्च 2026) के मौके पर जारी एक नई रिपोर्ट ने भारत में बच्चों के हेल्थ को लेकर गंभीर चिंता जताई है. वर्ल्ड ओबेसिटी फेडरेशन की तरफ जारी वर्ल्ड ओबेसिटी एटलस 2026 के अनुसार, मोटापे और ओवरवेट बच्चों की संख्या के मामले में भारत अब दुनिया में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है. इस सूची में भारत से आगे केवल चीन है. सबसे चिंताजनक बात यह है कि भारत में बचपन में मोटापे की दर हर साल औसतन लगभग 5 प्रतिशत की रफ्तार से बढ़ रही है, जो दुनिया में सबसे…
Mahaveer Hanuman Temple : आज हम आपको एक ऐसे हनुमान मंदिर की कहानी बताने जा रहे हैं जिनका इतिहास त्रेतायुग से बताया गया है. किंवदंती है कि इस मंदिर में श्री राम के अनुज शत्रुघ्न ही महावीर के रुप में विराजमान हैं. इसलिए यहां हनुमान जी की मूर्ति गदा नहीं धनुष-बाण लिए है. यह मूर्ति भी एक चट्टान से प्रकट बताई जाती है. मां बंबरबेनी लवकुश नगर समिति के सदस्य और पूर्व मुख्य नगरपालिका अधिकारी मातादीन विश्वकर्मा लोकल 18 से बातचीत में बताते हैं लवकुश नगर शहर का इतिहास माता बंबरबेनी से जुड़ा है. दरअसल, माता बंबरबेनी मां सीता ही थीं.…
OpenAI ने 3 मार्च को ChatGPT का नया वर्जन GPT-5.3 Instant लॉन्च किया है. यह अपडेट खासतौर पर रोजमर्रा के यूजर्स के अनुभव को बेहतर बनाने पर केंद्रित है. हाल ही में कंपनी को DoW (संयुक्त राज्य अमेरिका का युद्ध विभाग) डील को लेकर आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था, ऐसे में यह रिलीज OpenAI के लिए भरोसा वापस जीतने का प्रयास भी माना जा रहा है. इस बार ध्यान बेंचमार्क स्कोर पर नहीं, बल्कि उन बदलावों पर है जिन्हें यूजर्स बातचीत के दौरान सीधे महसूस करेंगे. अब नहीं मिलेगा लंबा लेक्चर पहले जब यूजर्स कोई सवाल पूछते थे, तो…
राज्यसभा जाने की खबरों के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पहली प्रतिक्रिया आई है. गुरुवार (05 मार्च, 2026) को सीएम ने अपने एक्स (X) हैंडल से इस संबंध में पोस्ट किया. उन्होंने कहा कि पिछले दो दशक से भी अधिक समय से आपने अपना विश्वास एवं समर्थन मेरे साथ लगातार बनाए रखा है, उसी के बल पर हमने बिहार की और आप सब लोगों की पूरी निष्ठा से सेवा की है. आपके विश्वास और समर्थन की ही ताकत थी कि बिहार आज विकास और सम्मान का नया आयाम प्रस्तुत कर रहा है. इसके लिए पूर्व में भी मैंने आपके प्रति…
इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के साथ-साथ हिंदुस्थान के पड़ोसी अफगानिस्तान व पाकिस्तान में भी युद्ध छिड़ गया है। अफगानिस्तान ने पाकिस्तानी राजधानी इस्लामाबाद तक हवाई हमले और बमबारी की, वहीं पाकिस्तान ने भी काबुल तक हवाई हमले और बमबारी की। चार दिनों से जारी यह युद्ध दिन-ब-दिन और भी गंभीर होता जा रहा है। हालांकि, ईरान पर हमले से पहले ही तालिबान शासन और पाकिस्तान में युद्ध की चिंगारी भड़क उठी थी, लेकिन वैश्विक स्तर पर इस युद्ध की चर्चा अपेक्षाकृत कम ही देखने को मिल रही है। बेशक, चूंकि महाशक्ति अमेरिका ईरान पर हमले में…
पूर्वी कांगो में एक प्रमुख कोल्टन खनन स्थल पर एक खदान धंसने से कम से कम 200 लोगों की मौत हो गई। कांगो के प्राधिकारियों ने यह जानकारी दी। हालांकि खदान को नियंत्रित करने वाले विद्रोही समूह ने इस संख्या को गलत बताया है। खदान मंत्रालय द्वारा बुधवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, एम23 विद्रोहियों के नियंत्रण वाली रुबाया खदान मंगलवार को धंस गई। M23 विद्रोही समूह की नेता फैनी काज ने मृतक संख्या को गलत बताते हुए कहा कि खदान ”बमबारी” के कारण धंसी और इस दौरान पांच लोगों की मौत हुई । काज ने कहा, ”लोग…
साईं नगर जोरा में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़े धूमधाम से होलिका दहन और एक से बढ़कर एक आकर्षक रंग गुलाल से होली का त्यौहार मनाया गया।श्री साईं दर्शन आवासीय समिति साईं नगर के छगनलाल साहू उपाध्यक्ष तथा प्रभारी अध्यक्ष और संतोष शर्मा समिति के सचिव के द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी करके बताया गया कि अनिल सिंह संरक्षक, रंजीत मोदी सह सचिव, वरुणेंद्र यादव कोषाध्यक्ष तथा कार्यकारिणी के सदस्यों में सुरेश सोनी , संतोष पाठक, कल्याण किंडो, शिवम लहरे तथा पूर्व अध्यक्षों में प्रमुख रूप से डॉ देवेंद्र कुमार सूर्यवंशी एवं अमित सिंह शामिल रहे। कॉलोनी के…
राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष के रूप में गणेश शंकर मिश्रा ने संभाला पदभार, मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएँ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज नवा रायपुर स्थित नीति भवन में छत्तीसगढ़ राज्य नीति आयोग के नवनियुक्त उपाध्यक्ष श्री गणेश शंकर मिश्रा के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने उन्हें इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्य नीति आयोग प्रदेश के दीर्घकालिक विकास विज़न, साक्ष्य-आधारित नीति निर्माण और विभिन्न विभागों के बेहतर समन्वय के माध्यम से छत्तीसगढ़ के विकास को नई दिशा और गति देने वाला एक महत्वपूर्ण संस्थान…
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर न्यूजीलैंड फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 169 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड ने 170 रन का लक्ष्य 12.5 ओवर में 1 विकेट खोकर हासिल कर लिया और फाइनल में प्रवेश किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूज़ीलैंड की टीम को टीम शेफर्ड और फिन एलेन ने ताबड़तोड़ शुरुआत दी। फिन…
