गुवाहाटी: असम में वायुसेना का एक लड़ाकू विमान गुरुवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया. सुखोई-30 लड़ाकू विमान ट्रेनिंग मिशन पर था. उसने जोरहाट हवाई अड्डे से उड़ान भरी जिसके बाद वह लापता हो गया. फिर उसके दुर्घटनाग्रसत होने की जानकारी सामने आई. पायलट का अब तक कुछ पता नहीं चल सका है. कुछ लोगों का कहना है कि उन्होंने तेज धमाके की आवाज सुनी और आग का गोला भी उठते हुए देखा. हादसे का शिकार हुए फाइटर जेट सुखोई-30 से जुड़ी हर एक बात डिटेल मे ंजानें. वायुसेना के एक सुखोई-30 लड़ाकू विमान का गुरुवार शाम को जोरहाट हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही…
Author: chhattisgarhrajya.in
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमी फाइनल मुकाबला गुरुवार (पांच मार्च) को भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई स्थित वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. जहां रोमांचक मुकाबले में भारतीय टीम 7 रनों से जीत हासिल करने में कामयाब रही. भारत की तरफ से जीत के लिए मिले 254 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए जेकब बेथेल ने इंग्लिश टीम को जीत दिलाने की पूरी कोशिश की. मगर वह भी नाकामयाब रहे. चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए बेथेल ने कुल 48 गेंदों का सामना किया. इस बीच वह 218.75 की स्ट्राइक रेट से 105 रन बनाने में कामयाब…
अमेरिकी सेना ने शुक्रवार, 6 मार्च की सुबह दावा किया है कि उसने ईरान के एक ड्रोन ले जाने वाले जहाज पर जोरदार हमला किया गया जिससे जहाज में आग लग गई. अमेरिकी सेना की यूनाइटेड स्टेट्स सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने इस हमले का एक ब्लैक-एंड-व्हाइट वीडियो जिसमें कई हमलों के बाद जहाज जलता हुआ दिखाई दे रहा है. खबर लिखे जाने तक ईरान की सेना ने इस हमले को स्वीकार नहीं किया था. वैसे अब तक तेहरान ने युद्ध में अपने सैन्य नुकसान के बारे में ज्यादा जानकारी भी नहीं दी है. यूएस सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने X पर एक पोस्ट…
रायपुर – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने टी-20 विश्वकप के सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को पराजित कर फाइनल में पहुँचने पर भारतीय क्रिकेट टीम को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने ट्वीट में कहा है कि टी-20 विश्वकप के सेमीफाइनल मुकाबले में शानदार और जुझारू प्रदर्शन करते हुए भारतीय क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड को हराकर भव्य अंदाज़ में फाइनल में प्रवेश किया है। यह पूरे देश के लिए गर्व और उत्साह का क्षण है। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम के सभी खिलाड़ियों ने अद्भुत टीमवर्क, साहस और उत्कृष्ट खेल कौशल का परिचय देते हुए…
Jharkhand News: झारखंड के गुमला जिले के रायडीह प्रखंड में बुधवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक ऑटो के पलटने से 45 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। ऑटो पर नियंत्रण खो दिया और वाहन पलट गयारायडीह प्रखंड के सुरसांग थाना क्षेत्र के कोबजा जोगीडाड गांव में बुधवार शाम एक ऑटो दुर्घटना हो गई। इस हादसे में 45 वर्षीय ललिता खड़ियाईन की मौत हो गई, जबकि ऑटो में सवार तीन अन्य लोग घायल हो गए। मिली जानकारी…
तिरुवनन्तपुरम: अगर मन में लगन हो तो कोई भी सपना सच हो सकता है। केरल की निसा उन्निराजन की कहानी हमें यह सब सिखाती है। निसा शादीशुदा हैं और बाद उनके दो बच्चे हैं। वह नौकरी भी करती थीं और घर की जिम्मेदारी भी संभालती थीं। इसके साथ ही उन्हें सुनने में भी दिक्कत थी। 35 साल की उम्र में उन्होंने एक ऐसा फैसला लिया जिससे उनके घर वाले भी हैरान थे। उनके बच्चे छोटे थे, फिर भी उन्होंने UPSC की तैयारी शुरू करने का फैसला किया। हालांकि यह आसान नहीं था। वो दिन में नौकरी और घर का काम करती…
रायपुर – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जशपुर के वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता और लोकतंत्र सेनानी श्री महावीर प्रसाद जैन के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि श्री महावीर प्रसाद जैन ने अपने जीवन को समाजसेवा, राष्ट्रहित और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए समर्पित किया।आपातकाल के कठिन दौर में उन्होंने लोकतंत्र की रक्षा के लिए साहसपूर्वक संघर्ष किया और अपने सिद्धांतों पर अडिग रहे। उस समय उनके द्वारा किया गया त्याग और समर्पण लोकतांत्रिक चेतना के प्रति उनकी अटूट निष्ठा का परिचायक है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि श्री जैन का…
रायपुर- छत्तीसगढ़ से राज्यसभा द्विवार्षिकी निर्वाचन के लिए आज श्रीमती लक्ष्मी वर्मा ने राज्यसभा द्विवार्षिकी निर्वाचन-2026 के लिए निर्वाचन अधिकारी श्री मनीष शर्मा के समक्ष 03 सेट में अपने नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किये। इस अवसर पर मान. मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, मान. केन्द्रीय राज्य मंत्री, श्री तोखन साहू, मान. उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, मान. संसदीय कार्य मंत्री श्री केदार कश्यप, रायपुर सांसद, मान. श्री बृजमोहन अग्रवाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं मान. विधायक श्री किरण देव, मान. मंत्रीगण, मान. सांसदगण, मान. विधायकगण, निगम मंडल के अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे। श्रीमती फूलो देवी नेताम…
ऊधम सिंह नगरः जनपद ऊधम सिंह नगर के नानकमत्ता में भीषण सड़क हादसा हुआ है। घटना में उत्तराखंड की प्रसिद्ध लोक गायिका रिंकू राणा की मौत हुई है। सूत्रों के मुताबिक रिंकू राणा थारू जनजाति की प्रसिद्ध लोक गायिका थी। वह कोतवाली क्षेत्र के गांव नोगजा में रहती थीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। फिलहाल, सड़क हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, अभी सप्षट सामने नहीं आया है। वहीं, इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। पुलिस घटना की जानकारी जुटाने में लगी है।
जम्मू : जम्मू में अखनूर रोड स्थित फ्लाईओवर के पिलर नंबर 22 के पास देर रात दो कारों के बीच भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसके परखच्चे उड़ गए। बताया जा रहा है कि यह हादसा होली के त्योहार के बाद देर रात हुआ, जब दोनों वाहन आपस में टकरा गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही जम्मू के नवाबाद थाने के अधीन आने वाली पुलिस पोस्ट तलाब तिल्लो की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया और घटना को लेकर मामला दर्ज…
