बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में पूर्व सीएम भूपेश बघेल की उपसचिव रही सौम्या चौरसिया को बड़ी राहत मिली है। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने उनकी जमानत याचिका मंजूर कर ली है। यह मामला जस्टिस अरविंद कुमार वर्मा की सिंगल बेंच में सुनवाई के लिए लगा था। पिछली सुनवाई के दौरान कोर्ट ने सभी पक्षों को सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था। आज आए आदेश में कोर्ट ने सौम्या चौरसिया की याचिका स्वीकार करते हुए जमानत दी है। बता दें कि सौम्या चौरसिया ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) एवं एसीबी/ईओडब्ल्यू की कार्रवाई को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट में याचिकाएं दायर…
Author: chhattisgarhrajya.in
रायपुर – राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर जगदलपुर में आयोजित कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। यह समारोह शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय, छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद तथा विज्ञान भारती के संयुक्त तत्वाधान में कृषि महाविद्यालय के सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विज्ञान के क्षेत्र में नवाचार, शोध एवं वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया। उप मुख्यमंत्री शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय विज्ञान दिवस वैज्ञानिकों के योगदान को याद करने और युवाओं में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने का अवसर है। नवजवान साथी ही अब सारथी हैं…
उत्तर प्रदेश –औरैया जिले में 6 फेरे हो चुके थे. शादी बस होने ही वाली थी. लेकिन तभी अचानक दुल्हन बिफर गई. आसपास रखा सामान फेंकने लगी. इसके बाद लड़के वालों ने शादी से इनकार कर दिया. लड़के वालों का कहना था कि लड़की का दिमाग खराब है. विवाद इतना बढ़ गया कि पुलिस को दखल देना पड़ा. पुलिस ने फिर समझा-बुझाकर दोनों की शादी कराई. ये मामला उत्तर प्रदेश के औरैया जिले से सामने आया है, जहां दिबियापुर कस्बे में एक मैरिज हॉल में शादी समारोह के दौरान फेरे के समय विवाद हो गया. 6 फेरे होने के बाद दुल्हन…
काकिनाडा: आंध्र प्रदेश में एक पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका हुआ है, जिसमें दर्जनों लोगों की मौत हो गई है. जानकारी के मुताबिक, ये धमाका काकिनाडा के वेतलापलेम में स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में हुआ है. इस धमाके में कई लोग गंभीर रूप से घायल घायल हो गए हैं, जिनका इलाज किया जा रहा है. बताया जा रहा है कि ये धमाका पटाखा बनाते समय हुआ. मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने घटना को लेकर जानकारी मांगी है. उन्होंने इस दुर्घटना में हुई मजदूरों की मौत पर दुख जताया है. उन्होंने अपने मंत्रियों और सीनियर अधिकारियों को तुरंत घटनास्थल पर जाने का निर्देश…
बिलासपुर- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज बिल्हा विकासखण्ड के रहंगी में कृषक उन्नति योजना अंतर्गत आयोजित आदान सहायता राशि वितरण समारोह एवं वृहद किसान सम्मेलन में प्रदेश के 25.28 लाख किसानों के खातों में 10 हजार 324 करोड़ रुपए से अधिक की राशि का अंतरण किया। इनमें बिलासपुर जिले के 1 लाख 25 हजार 352 किसान शामिल हैं, जिनके खातों में 494.38 करोड़ रुपए की राशि अंतरित की गई।मुख्यमंत्री ने जिले के विकास को नई गति देते हुए 15.99 करोड़ रुपए की लागत से पूर्ण हुए 7 विकास कार्यों का लोकार्पण तथा 247.18 करोड़ रुपए की लागत के 82…
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) रायपुर में 28 फरवरी 2026 को “महिलाएँ विज्ञान में: विकसित भारत की उत्प्रेरक” विषय के अंतर्गत राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम इंडियन सोसाइटी ऑफ रिमोट सेंसिंग (आईएसआरएस), रायपुर चैप्टर के सहयोग से आयोजित किया गया।कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक डॉ. एन. वी. रमणा राव, निदेशक, राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान रायपुर थे। मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय वन सेवा की अधिकारी सुश्री सातोविषा समाजदार उपस्थित रहीं। मुख्य वक्ताओं में डॉ. प्रार्थना खरे तथा कंस्ट्रक्टिविस्ट की सह-संस्थापक सुश्री सोनम माहेश्वरी शामिल थीं। श्रीमती एन. ज्योति भी कार्यक्रम में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. ए.…
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा मार्च के दूसरे हफ्ते में हो सकती है। यह खबर बंगाल सीईओ ऑफिस से मिली है। सूत्रों के मुताबिक, बंगाल के चीफ इलेक्शन ऑफिसर मनोज कुमार अग्रवाल ने पत्रकारों को इशारा दिया है कि चुनाव शेड्यूल की घोषणा मार्च के दूसरे हफ्ते में हो सकती है। दरअसल काफी समय से यह सवाल उठ रहे थे कि इस बार राज्य के विधानसभा चुनाव कितने फेज में होंगे? सूत्रों के मुताबिक, सीईओ मनोज कुमार अग्रवाल ने इस मुद्दे पर भी खुलकर बात की है। उन्होंने पत्रकारों को बताया कि ज्यादा से ज्यादा तीन…
रायपुर- छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी (सीएसपीडीसीएल) के प्रबंध निदेशक एवं छत्तीसगढ़ रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी (क्रेडा) के प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी का पेंड्रा जिले का दौरा ग्रामीण विद्युतीकरण को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं जन-केंद्रित पहल साबित हुआ। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर विद्युत आपूर्ति संबंधी सुधारों पर चर्चा की। प्रबंध निदेशक एवं प्रभारी सीईओ, क्रेडा ने इस दौरान प्रसिद्ध वैद्य ननकू वैद से भेंट की तथा हाल ही में स्थापित विद्युत लाइन का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर विद्युत आपूर्ति संबंधी सुधारों पर चर्चा की। साथ…
बिहार के बेगूसराय में अपराधियों ने मानवता को शर्मसार कर दिया है। यहां एक 21 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ है। अपराधियों ने न केवल युवक की हत्या की, बल्कि इसे सड़क हादसा दिखाने के लिए शव को गड्ढे में दबाकर उसके ऊपर मोटरसाइकिल रख दी। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में आक्रोश और दहशत का माहौल है। क्या है पूरा मामला? मिली जानकारी के अनुसार, घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पासपुरा बहियार की है। मृतक की पहचान बरौनी नगर परिषद वार्ड-10 के रहने वाले मोहम्मद हरून के 21 वर्षीय पुत्र मोहम्मद मासूम के रूप में हुई…
पुंछ : पुंछ-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज सुबह सामान से लदा एक ट्रक जम्मू से पुंछ आते हुए कलाई क्षेत्र में दुर्घटना ग्रस्त हो कर करीब पचास मीटर नीचे पुलस्त्य नदी में जा गिरा, जिससे ट्रक चालक की मोके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रक में सवार दो अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल पुंछ में भर्ती कराया गया है। इस दुर्घटना में मृतक की पहचान चालक मकसूद अहमद पुत्र जैब दीन निवासी गांव फतेहपुर जिला पुंछ के रूप में हुई है, जबकि घायलों की पहचान जहूर अहमद पुत्र मोहम्मद शरीफ और अरशद…
