जम्मू। जम्मू-कश्मीर में कठुआ जिले की बिलावर तहसील में छिपे हुए आतंकवादियों की तलाश में चल रहे आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया है। अधिकारियों ने गुरुवार को यहां कहा कि बिलावर के कहोग गांव में विशेष अभियान समूह (एसओजी) और दूसरे सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम द्वारा छिपे हुए आतंकवादियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान के दौरान घेराबंदी कर दी गई है। उन्होंने कहा, “बुधवार शाम को कमाध नाला इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई।” उन्होंने कहा कि गोलीबारी में एक सुरक्षाकर्मी को भी चोटें आयीं। छिपे हुए आतंकवादियों…
Author: chhattisgarhrajya.in
फिरोजपुर/मोगा: पंजाब में डिस्ट्रिक्ट कोर्ट परिसरों फिरोजपुर और मोगा को आरडीएक्स से उड़ने की धमकी मिली है जिसके बाद कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया है और कोर्ट परिसर के गेट बंद करवा दिए गए हैं। जानकारी के अनुसार किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मेल भेज कर यह धमकी दी गई है कि मोगा और फिरोजपुर कोर्ट परिसर को आरडीएक्स के साथ उड़ा दिया जाएगा। जिला बार एसोसिएशन फिरोजपुर के प्रधान एडवोकेट लवजीतपाल सिंह टूरना ने संपर्क करने पर बताया कि उन्हें आज माननीय जज साहिब द्वारा यह संदेश दिया गया है कि फिरोजपुर कोर्ट परिसर को आरडीएक्स के साथ उड़ने की धमकी…
हमीरपुर: हमीरपुर जिला मुख्यालय पर डीसी ऑफिस के बिल्कुल साथ लगते मृदुल चौक के पास एक स्लेटपोश मकान में अचानक आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि देखते ही देखते मकान के 3 कमरे जलकर राख हो गए। इस घटना में मकान मालिकों को करीब 10 लाख रुपए के नुक्सान का अनुमान है। घटना गुरुवार दोपहर के समय हुई जब मृदुल चौक के सामने टिम्बर डिपाे के साथ स्थित मकान से आग की लपटें और धुआं उठने लगा। आग की लपटें देखकर डीसी अमरजीत सिंह, एसपी बलबीर सिंह और एडीसी अभिषेक गर्ग सहित तमाम आला अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंच…
देहरादून: उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी मर्डर केस को लेकर एक बार फिर चर्चा का माहौल गरमाया हुआ है। एक्ट्रेस उर्मिला सनावर के वायरल ऑडियो-वीडियो को लेकर कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और अन्य संगठनों ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोल दिया। मामले में भाजपा के सीनियर नेता का नाम लिए जाने के मामले में एक्ट्रेस उर्मिला सनावर को पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया था। अब पूछताछ के बिंदुओं को लेकर देहरादून एसएसपी अजय सिंह का बयान सामने आया है। उन्होंने वायरल वीडियो को छोड़कर कोई अन्य सबूत नहीं मिलने की बात कही है। दूसरी तरफ, मामला गरमाने के बाद…
चेन्नई : मद्रासहाई कोर्ट ने एक तमिल पुस्तक के प्रकाशन, बिक्री और वितरण पर रोक लगा दी है। इस किताब में हाई कोर्ट के एक मौजूदा न्यायाधीश के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां थीं। न्यायालय ने इन टिप्पणियों को अत्यंत अपमानजनक और आपत्तिजनक बताया। हाई कोर्ट ने प्रकाशन कंपनी कीझैकत्रु पब्लिशर्स के खिलाफ स्वतः संज्ञान लेते हुए अवमानना की कार्यवाही भी शुरू की। यह पुस्तक 8 जनवरी से शुरू होने वाले चेन्नई पुस्तक मेले में विमोचन के लिए निर्धारित है। यह आदेश अधिवक्ता पी. नवीनप्रसाद की दायर याचिका पर पारित किया गया। पी नवीन प्रसाद ने आरोप लगाया कि पुस्तक की सामग्री कार्तिकई…
भारत में 2026 के आरंभ में सार्वजनिक बहस नववर्ष के अनुशासन के साथ शुरू होनी चाहिए। हमें पड़ताल और तीखी आलोचनाओं का भी स्वागत करना चाहिए। लेकिन इस बात पर भी जोर देना चाहिए कि बहस के साथ जवाबदेही शामिल हो। कुल 1.4 अरब की आबादी वाले गणराज्य को निराशावाद से नहीं सुधारा जा सकता। रोजगार, उत्पादकता, निर्यात और समावेशन सबसे अच्छे समय में भी आसान नहीं होते। प्रगति डिजाइन, क्रियान्वयन, सुधार और परिमापन के नीरस मेल से आती है। नया साल निराशावाद को संशयवाद से अलग करने का भी क्षण है।फ्रेडरिक नीत्शे ने ‘बेयांड गुड एंड ईवल’ में लिखा…
“गाँव सशक्त होंगे, तभी साकार होगा विकसित भारत का संकल्प” – केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू अधिनियम के तहत अब गाँव ही बनेगा विकास, निर्णय और जवाबदेही का मुख्य केंद्र भारत सरकार के पत्र सूचना कार्यालय, रायपुर, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आज छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक दिवसीय क्षेत्रीय मीडिया कार्यशाला ‘वार्तालाप’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में माननीय केंद्रीय आवासन एवं शहरी विकास राज्य मंत्री श्री तोखन साहू मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। कार्यशाला का मुख्य विषय ‘विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ रखा गया, जो ग्रामीण भारत के आर्थिक…
मुख्यमंत्री आर्थिक सहायता योजना से सहायता राशि की तत्काल मिली स्वीकृति रायपुर- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल से मुख्यमंत्री जनदर्शन में आज महासमुंद जिले के बसना विकासखंड के ग्राम बड़ेटेमरी निवासी श्रीमती बसंती साव को मुख्यमंत्री आर्थिक सहायता योजना के तहत 5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि की तत्काल स्वीकृत मिली। श्रीमती बसंती साव ने बताया कि उनका दोनों पैर लकवाग्रस्त है, उनका इलाज रायपुर स्थित एम्स, मेकाहारा सहित एक निजी अस्पताल में कराया जा चुका है। इलाज लगातार जारी है। इस वजह से बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आगे इलाज के लिए…
मुख्यमंत्री ने जनदर्शन में तत्काल राशन कार्ड बनाने के दिए निर्देश, मिलेगा शासकीय योजनाओं का लाभ रायपुर – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से जनदर्शन में अपनी समस्या लेकर बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री सभी से बड़ी ही आत्मीयता से मुलाकात कर उनकी समस्याओं का समाधान कर रहे हैं। उसी क्रम में रायपुर के 60 वर्षीय अविवाहित श्रमिक श्री हनुमंत राव ने मुख्यमंत्री से मिलकर कर उन्हें बताया कि उनके पास राशन कार्ड नहीं है, जिसकी वजह से वे शासकीय योजनाओं का लाभ नहीं ले पा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने तत्काल श्री राव का राशन कार्ड बनाने के…
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार और छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ने अत्यंत पिछड़ी जनजाति परिवारों को आवास की सुविधा देने के साथ उनके घरों में रूफटॉप सोलर पॉवर प्लांट लगाने के लिए देश में पहली बार एक नई पहल की है। इस पहल के तहत कोरबा जिले के अंतर्गत पोड़ी उपरोड़ा विकासखण्ड के अंतर्गत ग्राम गुडरूमुड़ा में 8 पहाड़ी कोरवा परिवारों को सौर ऊर्जा की सौगात मिल रही है। यह एक ऐसी पहल है जिससे न सिर्फ प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना को सार्थक किया गया है बल्कि विशेष पिछड़ी जनजाति के परिवारों को घरेलू बिजली निःशुल्क मिलने देने का एक…
