मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा – यह पहल ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाकर सतत आजीविका के अवसर करेगी सृजित ग्रामीण भारत में महिला सशक्तिकरण एवं विकास को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान विभाग (DSIR) ने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) रायपुर को STREE (महिलाओं की आर्थिक वृद्धि को सशक्त बनाने के लिए तकनीकी संसाधनों के माध्यम से कौशल विकास) परियोजना स्वीकृत की है। इस परियोजना की स्वीकृति का हस्ताक्षर समारोह 4 जनवरी 2026 को नई दिल्ली में आयोजित किया गया, जिसमें केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री श्री जितेंद्र सिंह की गरिमामय उपस्थिति…
Author: chhattisgarhrajya.in
किसानों के हित में केंद्र सरकार का बड़ा निर्णय:दलहन एवं तिलहन उत्पादन को मिलेगा प्रोत्साहन किसानों के हितों की सुरक्षा हमारी शीर्ष प्राथमिकता – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय भारत सरकार के ग्रामीण विकास तथा कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को पत्र लिखकर अवगत कराया है कि खरीफ विपणन वर्ष 2025–26 के दौरान छत्तीसगढ़ में दाल एवं तिलहनी फसलों की खरीद के लिए मूल्य समर्थन योजना (PSS) लागू करने के राज्य सरकार के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। केंद्रीय मंत्री द्वारा भेजे गए पत्र के अनुसार छत्तीसगढ़ में…
डीएसआईआर फाउंडेशन डे के अवसर पर विज्ञान एवं औद्योगिक अनुसंधान विभाग (DSIR) द्वारा नवाचार और उद्योग पारितंत्र को सुदृढ़ करने के लिए विभिन्न साझेदार संस्थाओं के साथ अनेक महत्वपूर्ण समझौते और एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। इन्हीं में से छत्तीसगढ़ के लिए एक प्रमुख उपलब्धि धमतरी में स्किल सैटेलाइट सेंटर की स्थापना से जुड़ा समझौता है, जो डीएसआईआर की टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट एंड यूटिलाइजेशन प्रोग्राम फॉर वुमेन (TDUPW) के अंतर्गत स्थापित किया जाएगा। धमतरी में प्रस्तावित स्किल सैटेलाइट सेंटर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण एवं आदिवासी महिलाओं को प्रौद्योगिकी-आधारित कौशल विकास, उद्यमिता प्रशिक्षण और आजीविका के स्थायी अवसरों से जोड़ना है। यहाँ…
छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी में ऐसे पौने तीन लाख से अधिक उपभोक्ता हैं, जिनके बिल लंबे समय से बकाया हैं। बिल बकाया होने के कारण उनके घरों व प्रापर्टी से बिजली मीटर निकाल कर वापस ले लिये गए हैं, उन्हें नया कनेक्शन नहीं दिया जाता है। दरअसल डीआरए (ड्यूज रिकवरी एक्ट) के तहत बिल बकाया होने पर उपभोक्ता को नोटिस दिया जाता है, फिर कनेक्शन काट दिया जाता है। उसके बाद भी बिल जमा नहीं करने पर उनके घर का मीटर निकाल लिया जाता है। प्रदेश में दो लाख 76 हजार विद्युत उपभोक्ता हैं, जो निष्क्रिय की श्रेणी में…
मनोरंजन जगत से एक बेहद ही दुखद खबर सामने आई है। मशहूर मलयालम अभिनेता कन्नन पट्टाम्बी अब इस दुनिया में नहीं रहे। जी हां, तीन दशकों तक पर्दे के सामने और पर्दे के पीछे अपनी मेहनत से पहचान बनाने वाले इस प्रतिभाशाली अभिनेता और प्रोडक्शन कंट्रोलर ने 62 वर्ष की उम्र में हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। उनके जाने की खबर ने दर्शकों के दिलों में गहरा दर्द और स्तब्धता छोड़ दी है। चल रहा था इलाज… ताजा जानकारी के मुताबिक, कन्नन पट्टाम्बी पिछले कई महीनों से किडनी की गंभीर बीमारी से लड़ रहे थे। कोझिकोड के एक निजी अस्पताल…
जम्मू-कश्मीर के कोकेरनाग सब-डिवीजन में सुरक्षा कारणों से मार्गन टॉप, चौहर नाग और सिंथन टॉप क्षेत्रों में ट्रेकिंग, हाइकिंग, कैंपिंग और अन्य आउटडोर गतिविधियों पर दो महीने का तत्काल प्रतिबंध लगा दिया गया है। यह आदेश पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की जानकारी के आधार पर जारी किया गया है। कोकेरनाग सब-डिवीजनल मजिस्ट्रेट (SDM) ने पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों से प्राप्त जानकारी के आधार पर यह निर्णय लिया है। आदेश में कहा गया है कि इन ऊंचाई वाले और जंगली इलाकों में सुरक्षा कमजोरियां पाई गई हैं। हाल की घटनाओं में रात के समय पुलिस नाके या चेकपॉइंट्स को पार करने…
बीजापुर- बीजापुर जिले के कोरचोली इलाके में सोमवार को IED ब्लास्ट में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, युवक अचानक विस्फोट की चपेट में आ गया। घटना के तुरंत बाद उसे तुरंत बीजापुर जिला अस्पताल लाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने उसकी स्थिति का मूल्यांकन किया और प्राथमिक उपचार शुरू कर दिया। स्थानीय लोग और इलाके के आसपास के ग्रामीण इस घटना से काफी सहमे हुए हैं। ब्लास्ट के बाद इलाके में डर का माहौल बन गया है और लोग अपने घरों में सुरक्षित रहने को मजबूर हुए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही सुरक्षाबलों ने…
कवर्धा । जिला कबीरधाम में साइबर अपराधों की रोकथाम, त्वरित विवेचना एवं डिजिटल सुरक्षा को सुदृढ़ करने उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने रविवार को पुराना पुलिस लाइन में साइबर थाना का शुभारंभ किया। उप मुख्यमंत्री शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि डिजिटल लेनदेन, ऑनलाइन सेवाओं और सोशल मीडिया के बढ़ते उपयोग के साथ साइबर अपराधों में भी निरंतर वृद्धि हो रही है। ऑनलाइन ठगी, बैंक फ्रॉड, फर्जी कॉल, सोशल मीडिया अपराध और डिजिटल धोखाधड़ी से आम नागरिक प्रभावित हो रहे हैं। ऐसे में साइबर थाना की स्थापना समय की मांग है, जिससे साइबर अपराधों पर त्वरित और…
समुद्री यात्रा के शौकीन लोगों को भी शायद ही पता होगा कि ऐसे भी क्रूज शिप हैं, जिस पर बिना कपड़ों के यात्रा करने की सुविधा दी जाती है. यहां कपड़ा पहनना मना है. क्योंकि यहां हर कोई बिना कपड़ों के होता है.सुनने में अजीब लगे, मगर ये हकीकत है. दुनिया में एक ऐसा क्रूज शिप है जहां न्यूड रहना आजादी की निशानी माना जाता है, न कि सनसनी. इसके नियम, किराया और सोच..सब कुछ बेहद अलग हैं. दुनिया की अजीबो-गरीब यात्राओं में ‘नैकेड क्रूज शिप’ भी शामिल है. अमेरिका की ट्रैवल कंपनी Bare Necessities Tour & Travel ऐसे क्रूज…
मेष आज भाग्य आपका पूरा साथ देगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और निवेश से लाभ के योग हैं। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।कार्यक्षेत्र में बेहतर परिणाम मिलेंगे। साथ ही आज परिवार में धन और संपत्ति से जुड़े मामलों पर भ्रम की स्थिति बन सकती है। कमाई के लिहाज से दिन शुभ रहेगा। वृषभ दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। मेहनत का फल मिलने लगेगा। खर्चों पर नियंत्रण रखें। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।आपकी किसी पुराने सहकर्मी से मुलाकात हो सकती है। जिससे आपको नए अवसर मिलेंगे और आर्थिक लाभ मिलने की उम्मीद भी काफी…
