Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘तेजस कार्यशाला’ का सफल आयोजन-स्टार्टअप इंडिया से युवाओं को मिली नई दिशा, स्थानीय उत्पादों और उद्यमिता को मिलेगा बढ़ावा
    • बारिश के साथ दिखने लगा ‘मोर गांव-मोर पानी’ अभियान का असर
    • हाई-प्रोफाइल शादी:टेलर स्विफ्ट की शादी में ‘TT’ गिफ्ट बॉक्स के अंदर निकली ऐसी लग्जरी चीजें, हर तरफ हो रही चर्चा…
    • वन्यजीव संरक्षण में बड़ी सफलता-नर चीतल के अवैध शिकार का खुलासा, सात आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल
    • 16वें वित्त आयोग की अनुशंसाओं पर राष्ट्रीय कार्यशाला में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा
    • हिंदू धर्म उदार, ईसाई नहीं है अमेरिकी महिला…थलपति विजय सरकार को मद्रास हाईकोर्ट की बड़ी नसीहत
    • माचा चाय का कमर्शियल उत्पाद करने वाला भारत का पहला राज्य बना असम
    • बंगाल में ममता को बड़ा झटका, एक महीने में दिया प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, July 5
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»एक दिन सत्ता बदलेगी, हम पश्चिम बंगाल का नाम बदलवाएंगे-ममता
    राष्ट्रीय

    एक दिन सत्ता बदलेगी, हम पश्चिम बंगाल का नाम बदलवाएंगे-ममता

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inFebruary 25, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार ने पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों से पहले तटीय राज्य केरल का नाम केरलम करने को मंजूरी प्रदान कर दी है। केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में नए नाम को स्वीकृति दी गई। केरल का नाम केरलम होने पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुस्सा जाहिर करते हुए केंद्र को निशाने पर लिया है। ममात बनर्जी ने बंगाल के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि एक दिन सत्ता बदलेगी और हम पश्चिम बंगाल का नाम बदलवाएंगे। ममता बनर्जी के इस बयान से के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा छिड़ी है कि क्या तृणमृल कांग्रेस चुनावों में इस मुद्दा तो नहीं बनाएगी, क्योंकि ममता बनर्जी पहले से ही राज्य में बांग्ला अस्मिता वाला कार्ड ही खेल रही हैं।

    केंद्र के पास लंबित है प्रस्ताव
    केरल की पिनराई विजयन सरकार ने विधानसभा में प्रस्ताव को पारित करके मंजूरी के लिए केंद्र को भेजा था। इस पर केंद्रीय कैबिनेट ने निर्णय ले लिया है। ममता बनर्जी का कहना है कि बंगाल विधानसभा ने राज्य का नाम बांग्ला करने का प्रस्ताव दो बार पारित किया, लेकिन केंद्र ने अब तक मंजूरी नहीं दी। ममता बनर्जी की अगुवाई वाली राज्य सरकार पश्चिम बंगाल का नाम बांग्ला करना चाहती है। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सरकार ने जुलाई 2018 में पश्चिम बंगाल का नाम बदलकर ‘बांग्ला’ करने के लिए एक प्रस्ताव पास किया था और इसे कई बार केंद्र सरकार को भेजा था। केरल का नाम केरलम करने के बाद यह मामला अब प्रकाश में आ गया है।

    भड़क गईं ममता बनर्जी
    ममता बनर्जी ने कहा कि बंगाल के जायज अधिकारों को हमेशा नकारा गया है। हमने अपनी विधानसभा में बिल पास किया है और इसे कई बार केंद्र सरकार को भेजा है, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। हमें मीटिंग के दौरान लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता है क्योंकि राज्य का नाम ‘W’ से शुरू होता है। ममता बनर्जी की नाराजगी ऐसे वक्त पर सामने आई है जब केरल की तरह ही पश्चिम बंगाल भी विधानसभा चुनावों की दहलीज पर खड़ा है। पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की टीएमसी जीत की हैट्रिक लगाने के लिए चौथी जीत की उम्मीद कर रही है तो वहीं बीजेपी को उम्मीद है कि राज्य में मुख्य विपक्षी दल बनने के बाद अब सत्ता में आ सकती है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    बंगाल में ममता को बड़ा झटका, एक महीने में दिया प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा

    July 4, 2026

    रेल मंत्री का बड़ा ऐलान, मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन का 80% काम पूरा, अगले साल से करें सफर

    July 4, 2026

    नई दिल्ली स्थित आईआईआईडीईएम में आयोजित हुआ एक दिवसीय प्रशिक्षण एवं संवाद कार्यक्रम

    July 4, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.