रायपुर- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज नया रायपुर स्थित शांति सरोवर में छत्तीसगढ़ विधानसभा के सम्मानित सदस्यों के लिए प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित स्नेह मिलन एवं ब्रह्मा भोजन कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री साय ने ब्रह्माकुमारी बहनों के स्नेह, आत्मीयता और सेवा भाव की सराहना करते हुए कहा कि बहनों के प्रेम और आदर से हम सब अभिभूत हैं। उन्होंने कहा कि हर वर्ष बड़े स्नेह के साथ विधानसभा के सदस्यों के लिए ब्रह्मा भोजन का आयोजन एक सुंदर और प्रेरणादायी परंपरा है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रजापिता ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा समाज में नैतिक मूल्यों,…
Author: chhattisgarhrajya.in
नई दिल्ली: कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी भारत दौरे पर आने वाले हैं. वे 26 फरवरी से 7 मार्च, 2026 तक विदेश यात्रा पर रहेंगे. इस दौरान वह भारत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया और जापान भी जाएंगे. उन्होंने खुद अपनी इस विदेश यात्रा का ऐलान किया है. उनकी इस यात्रा का मकसद व्यापार, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी और रक्षा क्षेत्रों में कनाडाई वर्कर्स और बिजनेस के लिए नए अवसर खोलना है. कनाडाई पीएमओ ने उनके दौरे की पुष्टि की है. कनाडा-भारत संबंधों को मजबूत करने पर जोर पीएम कार्नी का जोर अपने देश के तीन सबसे मजबूत हिंद-प्रशांत साझेदार देशों की यात्रा से…
झारखंड के रांची में प्रेम-प्रसंग के चलते एक व्यक्ति की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में साजिश रचने वाले पति-पत्नी समेत कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। 19 फरवरी 2026 की सुबह करीब 6:45 बजे खेलगांव थाना क्षेत्र के आनंद विहार स्थित केपी स्कूल के पास एक व्यक्ति का शव मिला। उसके सिर पर गंभीर चोट के निशान थे। मृतक की पहचान कांटाटोली रजा कॉलोनी निवासी आशिफ अंसारी (पिता– मो. इरफान अली) के रूप में हुई। पत्नी के आशिक को उतारा मौत के घाटमामले में खेलगांव थाना में कांड संख्या 09/26 दर्ज कर…
उत्तराखंड डेस्कः देहरादून-पंचकूला राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार को भीषण हादसा हुआ है। जहां दो छात्रों की बाइक आगे जा रहे वाहन से टकराई है। घटना में हरिद्वार निवासी दोनों छात्रों की दर्दनाक मौत हुई है। बताया कि युवक बाइक से जालधंर (पंजाब) जा रहे थे। दोनों वहां रहकर पढ़ाई कर रहे थे। विकेंड पर घर आए हुए थे। आज सुबह कॉलेज वापिस लौट रहे थे। इसी बीच यह दर्दनाक हादसा हुआ है। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। मिली जानकारी के अनुसार यह घटना देहरादून-पंचकूला राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई है। जहां नकुड़ रोड कट के पास एक…
Bihar News : बिहार के सुपौल में आग की चपेट में आकर एक महिला और उसकी चार वर्षीय बेटी की झुलसकर दर्दनाक मौत हो गई। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते आसपास के तीन अन्य घर भी इसकी चपेट में आ गए। मिली जानकारी के अनुसार, घटना रविवार मध्य रात्रि करीब 2:00 बजे की है। मृतका नीलम देवी अपनी चार वर्षीय पुत्री अंजलि के साथ अपने पिता प्रमोद पासवान के घर रहने के लिए आई हुई थी। वहीं रविवार आधी रात प्रमोद पासवान के घर में अचानक आग लग गई। घर के अंदर सो रही नीलम देवी और उनकी चार वर्षीय…
जम्मू : किश्तवाड़ के छात्रु इलाके में सेना ने ऑपरेशन के दौरान जैश के 3 आतंकियों को ढेर कर दिया और साथ में हथियार और गोला बारूद भी बरामद किए। किश्तवाड़ के जंगलों में सेना के सफल अभियान का हीरो स्पैशल साइलैंट वॉरियर टाइसन छिपे हुए 3 आतंकवादियों तक पहुंच गया था। इस दौरान के-9 ट्रूपर टाइसन आतंकियों द्वारा गोली मारने से घायल हो गया। टाइसन ने आतंकियों की लोकेशन अपने साथियों को बताकर जिम्मेदारी निभाई। कौन हैं टाइसन आतंकियों को मार गिराने के अभियान दौरान 11 बजे के करीब सेना की 2 पैरा स्पैशल फोर्स का एलीट जर्मन शैफर्ड,…
यमुनानगर : यमुनानगर जिले की पश्चिमी यमुना नहर में पूजा सामग्री विसर्जित करने के दौरान डूबे दो सगे भाइयों के शव बरामद कर लिए गए हैं। बड़े भाई उदय (24) का शव रविवार को हमीदा हेड से आगे एक पुल के पास मिला था, जबकि आज सुबह छोटे भाई आर्यन (18) का शव भी बाढ़ी माजरा पुल के पास पानी में दिखाई दिया। दोनों शव मिलने से परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। रविवार को उदय का शव घटनास्थल से करीब 16 किलोमीटर दूर हमीदा हेड के पास बरामद हुआ था। आसपास के लोगों ने पानी में…
नई दिल्ली: बिग बॉस 19 की कंटेस्टेंट और सोशल मीडिया पर्सनैलिटी तान्या मित्तल ने अपने लेटेस्ट पोस्ट से नेटिजन्स को कन्फ्यूज कर दिया. वह लाल लहंगे में दिखीं जिससे फैंस सोच में पड़ गए कि क्या उनकी शादी होने वाली है. हालांकि उन्होंने अभी तक इन कयासों पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है, लेकिन अब उन्होंने इंस्टाग्राम पर बैक-टू-बैक पोस्ट शेयर करके आने वाले किसी खास मौके का इशारा किया है. तान्या मित्तल ने अपने अकाउंट पर अपना एक वीडियो डाला जिसमें उन्होंने लाल ब्राइडल लहंगा पहना हुआ था. वह ट्रायल रूम से बाहर निकलीं और गोल गोल घूमने लगीं तभी…
जोगिंद्रनगर: हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के उपमंडल जोगिंद्रनगर में घरेलू हिंसा और मानसिक प्रताड़ना का एक मामला सामने आया है। जोगिंद्रनगर के भराड़ू क्षेत्र स्थित आलगा-बाड़ी गांव में एक महिला ने अपनी बेटी के साथ जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। दोनों को गंभीर स्थिति में अस्पताल भर्ती करवाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 52 वर्षीय सुमना देवी और उसकी बेटी पूनम ने घर पर किसी जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया। परिजनों और स्थानीय लोगों को जैसे ही इसकी भनक लगी ताे तुरंत 108 एंबुलैंस को सूचित किया गया। इसके बाद दोनों मां-बेटी को उपचार के लिए…
नई दिल्ली – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री मुकुल रॉय के निधन पर शोक व्यक्त किया है। मुकुल रॉय का सोमवार रात करीब डेढ़ बजे कोलकाता के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में निधन हो गया। वे काफी समय से बीमार चल रहे थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “पूर्व केंद्रीय मंत्री मुकुल रॉय के निधन से दुख हुआ। उन्हें अपने राजनीतिक अनुभव और समाज की सेवा के प्रयासों के लिए हमेशा याद किया जाएगा। उनके परिवारजनों और समर्थकों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। ओम शांति।” पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और भाजपा विधायक…
