Author: chhattisgarhrajya.in

तिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोप अश्लील हैं कि उन्होंने और उनके शिष्य ने दो नाबालिग शिष्यों का यौन शोषण किया। जो आशुतोष ब्रह्मचारी नामक कथित साधु ने अदालत में शिकायत दर्ज की थी, वह भी एक और संन्यासी, कथित जगद्गुरु रामभद्राचार्य का शिष्य बताया जा रहा है। अदालत में जज के सामने धारा 164 के तहत नाबालिग शोषितों के बयान भी दर्ज करा दिए गए हैं। पॉक्सो की विशेष अदालत ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच करने के आदेश दिए हैं। चूंकि मामला पॉक्सो का है, लिहाजा बेहद संवेदनशील है। क्या शंकराचार्य…

Read More

भारतीय शेयर बाजार में आज ओपनिंग के साथ ही तेज गिरावट देखने को मिली। ग्लोबल मार्केट से मिले कमजोर संकेत और घरेलू स्तर पर बिकवाली के दबाव ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी। शुरुआती कारोबार में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स करीब 680 अंक टूटकर 82,600 के आसपास पहुंच गया, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 50 भी लगभग 0.75 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,540 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। सेंसेक्स और निफ्टी 50 में भारी गिरावट ओपनिंग सेशन में सेंसेक्स 82,610 के स्तर पर कारोबार करता दिखा, जो पिछले बंद स्तर से 684…

Read More

दिल्ली , राजधानी के वजीराबाद इलाके से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां एक शादी की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गई जब एक पुलिस वाले ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार पुलिस वाले को शक था कि मृतक के उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध है और इसी के चलते उसने इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस के एक हेड कांस्टेबल समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक आरोपी अब भी फरार है और उसकी तलाश…

Read More

रांची से दिल्ली जा रही एयर एंबुलेंस चतरा जिले के सिमरिया के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई. हादसे में विमान में सवार सभी सात लोगों की मौत हो गई. खराब मौसम को संभावित कारण माना जा रहा है, जबकि आधिकारिक जांच जारी है. यह क्रैश रेडबर्ड एयरवेज प्राइवेट लिमिटेड के एयरक्राफ्ट के रांची एयरपोर्ट से शाम 7.11 बजे उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद हुआ. चतरा की डिप्टी कमिश्नर कीर्तिश्री ने PTI को बताया, “एयर एम्बुलेंस में सवार सभी सात लोगों की क्रैश में मौत हो गई. प्लेन रांची से दिल्ली जा रहा था.” उन्होंने कहा, “एयरक्राफ्ट शाम करीब 7.30 बजे गायब…

Read More

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज विधानसभा परिसर स्थित उनके कक्ष में वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट प्रस्तुत करने से पूर्व मुलाकात की।इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने वित्त मंत्री को आगामी बजट के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह बजट प्रदेशवासियों की आकांक्षाओं को पूरा करने वाला तथा छत्तीसगढ़ के समग्र विकास को नई दिशा देने वाला सिद्ध होगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सरकार की जनकल्याणकारी प्राथमिकताओं, सुशासन और समावेशी विकास के संकल्प को यह बजट और अधिक सशक्त आधार प्रदान करेगा। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री विजय…

Read More

नई दिल्ली- दिल्ली पुलिस ने भारत मंडपम में एआई शिखर सम्मेलन के दौरान भारतीय युवा कांग्रेस के ‘शर्टलेस’ विरोध प्रदर्शन के मामले में दो और नेताओं को गिरफ्तार किया है, जिससे कुल गिरफ्तारियों की संख्या सात हो गई है। यह कार्रवाई प्रधानमंत्री के खिलाफ ‘समझौतावादी’ होने के आरोपों को लेकर किए गए विरोध के बाद हुई, जिसमें पटियाला हाउस कोर्ट ने पहले गिरफ्तार चार नेताओं को पुलिस हिरासत में भेज दिया था। दिल्ली पुलिस ने सोमवार को एआई इम्पैक्ट समिट में हुए “शर्टलेस” विरोध प्रदर्शन के सिलसिले में भारतीय युवा कांग्रेस के ग्वालियर जिला अध्यक्ष राजा गुर्जर और भिंड के पूर्व…

Read More

नई दिल्ली – भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) की 1994 बैच की अधिकारी नीता भूषण पोलैंड में भारत की राजदूत नियुक्त की गई हैं। जल्द ही वह पोलैंड में अपना कार्यभार संभालेंगी। वर्तमान समय में वह न्यूजीलैंड में भारतीय उच्चायुक्त के रूप में काम संभाल रही हैं। इससे पहले उन्होंने जापान, जर्मनी, यूएई और बांग्लादेश में बतौर राजनयिक अपनी सेवाएं दी हैं। उन्होंने अबू धाबी में उप राजदूत और अमेरिका के शिकागो में महावाणिज्य दूत के रूप में भी अपनी जिम्मेदारी संभाली है। नीता भूषण विदेश मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव (मध्य यूरोप) भी रही हैं। नीता भूषण ने दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदू…

Read More

रायपुर – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में राष्ट्र संत शिरोमणि गाडगे बाबा की 150वीं जयंती पर आयोजित निर्मल दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हम सभी ऐसे महान संत का स्मरण कर रहे हैं, जिन्होंने अपने जीवन और कर्मों से समाज को स्वच्छता, सेवा और सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि संत गाडगे बाबा ने “स्वच्छता ही सच्ची पूजा” का जो संदेश दिया, वह आज भी उतना ही प्रासंगिक और प्रेरणादायक है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि संत गाडगे बाबा की स्वच्छता…

Read More

रायपुर- सुकमा की दुर्गम वादियों में करीब 650 मीटर की ऊंचाई पर बसा गोगुंडा गांव सोमवार को विकास के नए अध्याय का साक्षी बना। आजादी के 78 वर्षों बाद इस पहाड़ी गांव में पहली बार बिजली का बल्ब जला। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संभव हुई यह पहल केवल विद्युतीकरण नहीं, बल्कि चार दशकों से पसरे लाल आतंक के अंधेरे पर निर्णायक प्रहार के रूप में देखी जा रही है।कल तक सूरज ढलते ही यह गांव घने जंगलों और नक्सली खौफ के सन्नाटे में डूब जाता था। ढिबरी और टॉर्च की टिमटिमाती रोशनी में जीवन गुजारने वाले…

Read More

रायपुर – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि छत्तीसगढ़ आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 प्रदेश की मजबूत, संतुलित और विकासोन्मुख अर्थव्यवस्था का स्पष्ट प्रमाण है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों, किसानों के हित में लिए गए निर्णयों, औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने तथा सेवा क्षेत्र के विस्तार के कारण छत्तीसगढ़ आज विकास की नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि वर्ष 2025-26 में प्रदेश का सकल राज्य घरेलू उत्पाद (GSDP) प्रचलित भावों पर बढ़कर लगभग 6 लाख 31 हजार 291 करोड़ रुपये अनुमानित है, जिसकी वृद्धि दर 11.57 प्रतिशत है, जो…

Read More