Author: chhattisgarhrajya.in

बड़े-बुजुर्ग कहते आए हैं कि रात को जल्दी सोना और सुबह को जागना किसी सोने से कम नहीं. वो इसलिए भी क्योंकि अगर रात को समय पर सोएंगे और सुबह समय पर उठेंगे तो पूरा दिन ताजगी से भरा रहेगा. आज की तनाव भरी जिंदगी में संतुलित जीवन जीना अनमोल है. रोजाना ब्रह्ममुहूर्त (सुबह 4 से 6 बजे का समय) में उठना चाहिए. यह समय मन को शांत रखने के साथ याददाश्त को भी बेहतर बनाता है. विशेषज्ञों का कहना है कि इस समय जागने से ताजी हवा आपके बदन में सांस के जरिए प्रवेश करती है. वहीं, मस्तिष्क को…

Read More

अक्सर हम सुनते हैं कि जानवरों को छेड़ना या परेशान नहीं करना चाहिए. लेकिन, कुछ लोगों को एनिमल लवर बनने का इतना शौक होता है कि वो बेवजह जानवरों के करीब जाते हैं और उनके साथ छेड़खानी करते हैं. फिर उनकी हरकत से जानवर अनकंफर्टेबल ही क्यों न महसूस करे. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लड़के एक ऊंट को छेड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं. लेकिन, इसके बाद ऊंट का जो रिएक्शन होता है, वो वाकई में काफी डरावना होता है. जिसे देखकर लड़के डर के मारे भागने लगते हैं. वीडियो में आप देख…

Read More

मां धारी देवी क्या नाराज हैं? उत्तराखंड के चार धाम की रक्षा करने वाली मां धारी देवी अगर नाराज हो गईं तो क्या होगा? उत्तराखंड के लोग क्यों डर रहे हैं? इस डर और दहशत की वजह है अलकनंदा. वही अलकनंदा नदी, जिन्होंने 2013 में तांडव मचा दिया था. अब एक बार फिर वो उफान पर हैं. 48 घंटों का मौसम विभाग ने भी अल्टीमेटम दे दिया है. हर कोई अनिष्ट की आशंका से डरा हुआ है. दिन में तीन बार अपना रूप बदलती हैं उत्तराखंड में बीते दिनों से जारी बारिश से अलकनंदा नदी अपने रौद्र रूप में हैं.…

Read More

मेष आज का दिन आपके लिए पार्टनरशिप में कोई काम करने के लिए रहेगा, जो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको अपनी पारिवारिक समस्याओं को आराम से साथ में बैठकर दूर करने की आवश्यकता है, क्योंकि आपको किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर नहीं करनी है। आप अपने पार्टनर के साथ घूमने फिरने के लिए समय निकालेंगे, जिससे दोनों का रिश्ता काफी बेहतर होगा और आप आगे तक की प्लानिंग करेंगे। मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा। वृषभ आज आपको काम को लेकर कुछ नए-नए अवसर मिलेंगे, जिससे आपको काम करने में भी खूब मजा आएगा और आप अपनी जिम्मेदारियों…

Read More

नीतीश राणा के तूफानी शतक की बदौलत वेस्ट दिल्ली लायंस ने यहां अरुण जेटली स्टेडियम में एलिमिनेटर में साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स को सात विकेट से हराकर दिल्ली प्रीमियर लीग 2025 के क्वालीफायर 2 में प्रवेश कर लिया है. कप्तान नीतीश राणा के तूफानी शतक की बदौलत वेस्ट दिल्ली लायंस ने यहां अरुण जेटली स्टेडियम में एलिमिनेटर में साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स को सात विकेट से हराकर दिल्ली प्रीमियर लीग 2025 के क्वालीफायर 2 में प्रवेश कर लिया. लायंस ने 202 रन के मुश्किल लक्ष्य का पीछा करते हुए पावरप्ले के अंदर दो विकेट गंवा दिए लेकिन राणा ने 55 गेंदों में…

Read More

इस वक्त केरल के कन्नूर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां राज्य के वन मंत्री ए के ससीन्द्रन की भतीजी और उनके पति का शव जली हुई अवस्था में मिला है। शव मिलने के बाद से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। मंत्री की भतीजी और उनके पति का शव कन्नूर जिले के चिरक्कल स्थित उनके घर में जली हुई अवस्था में मिला था। वन मंत्री के भतीजी के सिर पर चोट के…

Read More

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां कुत्ते के भौंकने को लेकर हुए विवाद ने जानलेवा रूप ले लिया। कुत्ते के मालिक और राह चलते तीन लोगों के बीच शुरू हुई बहस इतनी बढ़ गई कि गुस्साए दो लोगों ने टांगी से हमला कर दिया, जिससे कुत्ते के मालिक की मौत हो गई। पुलिस ने घटना के बाद दो नाबालिग समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में पता चला है कि मृतक और आरोपियों के बीच पहले से ही पुराना विवाद था। यह मामला तमनार थाना क्षेत्र का है।…

Read More

झारखंड की उपराजधानी दुमका में मयूराक्षी नदी में डूबने से चार छात्रों के लापता होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. गुरुवार की दोपहर हरिपुर गांव के पास बने बांध में नहाने गए छात्रों में से एक का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि तीन की तलाश अभी भी जारी है. जानकारी के मुताबिक चारों छात्र बांध क्षेत्र में मस्ती करने के लिए नदी में उतरे थे. देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की और पुलिस को सूचना दी. रातभर की तलाश के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से एक छात्र,…

Read More

देलवाड़ा । राजस्थान के देलवाड़ा में शनिवार सुबह उदयपुर-राजसमंद हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसे में भारतीय जनता पार्टी की नेता और राजसमंद से विधायक दीप्ति माहेश्वरी गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसा देलवाड़ा थाना क्षेत्र में सुरंग के पास हुआ, जब विधायक अपने राजनीतिक कार्यक्रमों को पूरा कर उदयपुर लौट रही थीं। दुर्घटना में उनके साथ मौजूद गनमैन और ड्राइवर भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को तुरंत उदयपुर के गीतांजलि अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। प्रारंभिक जानकारी के…

Read More

कोरबा. छत्तीसगढ़ के कोरबा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर एक पर 12 फीट का लंबा अजगर (Phython Snake) दिखाई दिया. अचानक अजगर को रेंगते हुए देख स्टेशन पर मौजूद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया. करीब आधे घंटे तक अजगर कभी पटरी तो कभी प्लेटफार्म पर इधर-उधर घूमता रहा. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है.  जानकारी के मुताबिक, रेलवे प्लेटफॉर्म पर अचानक विशालकाय अजगर देखे जाने की सूचना के बाद स्नैक कैचर की टीम को बुलाया गया. इसके बाद टीम ने सावधानी से अजगर का रेस्क्यू कर लिया. बता दें कि इससे पहले भी स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर एक पर कोबरा सांप…

Read More