Author: chhattisgarhrajya.in

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय, महानदी भवन में छत्तीसगढ़ कैबिनेट की अहम बैठक शुरू हो गई है। इस बैठक में राज्य के विकास, प्रशासनिक सुधार और जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना है। राज्यभर की निगाहें इस बैठक पर टिकी हैं, क्योंकि इससे आने वाले समय में छत्तीसगढ़ की नीतियों और विकास की दिशा तय होगी।

Read More

छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम 19(1) के तहत एक महत्वपूर्ण निर्देश जारी किया है । इस आदेश के अनुसार, मंत्रालय के समस्त सचिवालय सेवा के प्रथम, द्वितीय और तृतीय श्रेणी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए अपनी अचल संपत्ति का वार्षिक विवरण प्रस्तुत करना अनिवार्य कर दिया गया है । यह विवरण कैलेंडर वर्ष 1 जनवरी 2025 से 31 दिसंबर 2025 तक की स्थिति में धारित संपत्ति के आधार पर तैयार किया जाना है । शासन ने स्पष्ट किया है कि सभी संबंधित कर्मियों को यह जानकारी 31 जनवरी 2026…

Read More

रायपुर: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बार फिर बड़ा एक्शन लिया है. ईडी ने कोर्ट में एक और सप्लीमेंट्री प्रॉसिक्यूशन कंप्लेंट दाखिल की है, जिसमें घोटाले की परत-दर-परत कहानी सामने रखी गई है. इस नई चार्जशीट ने राज्य की राजनीति और प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मचा दिया है. कौन था घोटाले का मास्टरमाइंड? ईडी ने अपनी सप्लीमेंट्री कंप्लेंट में सौम्या चौरसिया को पूरे शराब घोटाले का कोऑर्डिनेटर बताया है. एजेंसी के अनुसार, घोटाले की पूरी योजना, नेटवर्क और पैसे के प्रवाह को मैनेज करने में उनकी केंद्रीय भूमिका रही. वहीं, ईडी ने पूर्व मंत्री कवासी…

Read More

मध्यप्रदेश, मुरैना के स्टेशन रोड थाना क्षेत्र स्थित उत्तमपुरा में एक भयावह घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को सकते में डाल दिया है. जानकारी के अनुसार, मासूम बच्ची के ही ताऊ ने मात्र तीन माह की बच्ची के साथ गंभीर दरिंदगी की। आरोपी ने घर से बच्ची को जबरन उठाकर ले जाकर बंद कमरे में घटना को अंजाम दिया. मासूम की चीख-पुकार सुन उसकी मां और दादी तुरंत मौके पर पहुंचीं. इस दौरान आरोपी, मासूम की मां और दादी को देखकर मौके से फरार हो गया. घटना के बाद बच्ची खून से लथपथ हालत में मिली और उसे तुरंत…

Read More

इंदौर: देशभर में स्वच्छता के लिए मिसाल माने जाने वाले इंदौर में ऐसा मामला सामने आया है, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है. नर्मदा से आने वाला शुद्ध पानी ही लोगों की बीमारी और मौत की वजह बन गया. शहर के भागीरथपुरा इलाके में दूषित पानी पीने से अब तक 8 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि सैकड़ों लोग उल्टी-दस्त और पेट दर्द से जूझ रहे हैं. नर्मदा जल सप्लाई बनी ज़हर भागीरथपुरा की संकरी गलियों में रहने वाले लोगों की सुबह उस वक्त डर में बदल गई, जब एक-एक कर घरों से बीमार पड़ने…

Read More

फरीदाबाद. हरियाणा के फरीदाबाद में महिला के साथ चलती गाड़ी में गैंगरेप की घटना सामने आई है. इस दौरान पीड़िता का विरोध करने पर बुरी तरह से पिटाई की गई है. महिला को घायल अवस्था में निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. जानकारी के अनुसार, महिला ने कार में लिफ्ट ली थी. आरोप है कि आरोपी 2 घंटे तक महिला को फरीदाबाद-गुरुग्राम रोड पर घुमाते रहे औऱ फिर सुबह तीन बजे एसजीएम नगर के पास चलती गाड़ी से फेंक कर भाग गए. पुलिस ने फिलहाल, दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया…

Read More

उत्तर प्रदेश में पुलिस कांस्टेबल और जेल वार्डर बनने की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी आ गई है. योगी सरकार की कैबिनेट ने बाई सर्कुलेशन के जरिए एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है.अब यूपी पुलिस कांस्टेबल और जेल वार्डर के पदों की भर्ती परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग की व्यवस्था पूरी तरह खत्म कर दी गई है. पहले गलत उत्तर देने पर नंबर काटे जाते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा. ये फैसला अभ्यर्थियों को ज्यादा आत्मविश्वास से परीक्षा देने की छूट देगा. कैबिनेट ने क्या मंजूरी दी उत्‍तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट ने इस प्रस्ताव को मंजूरी…

Read More

छत्तीसगढ़ संत संगठन सदगुरु कबीर विश्व शांति मिशन के तत्वाधान में रायपुर मेकाहारा ऑडिटोरियम में अध्यात्म सम्मेलन कबीर स्मृति महोत्सव का आयोजन 4 जनवरी 2026 को 11 से 3 बजे किया जा रहा है। उक्त कार्यक्रम में संत श्री गुरुभूषण साहेब सूरत गुजरात, आचार्य मंगल साहेब जी कबीर मठ नादिया, महंत रामसुंदर दास जी दूधाधारी मठ, संत राम बालक दास जी पाटेश्वर धाम से, साध्वी चंद्रकला साहब, साध्वी भूवन ज्योति साहेब, साध्वी समष्टि, साध्वी समता व दामाखेड़ा दयानाम साहेब परंपरा प्रतिनिधि संत, जागू साहब परंपरा प्रतिनिधि संत के साथ-साथ सदगुरु कबीर विश्व शांति मिशन से संत साध्वी 200 से अधिक…

Read More

नई दिल्ली: भारत के ऑटो मार्केट में एक बड़ा उलटफेर हो सकता है। दक्षिण कोरिया की दिग्गज कंपनी हुंडई मोटर इंडिया बिक्री के मामले में अपनी दूसरी पोजीशन खोने वाली है। यह बड़ा बदलाव 2025 के अंत तक देखने को मिल सकता है। ईटी की एक रिपोर्ट के मुताबिक महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) हुंडई को पछाड़कर दूसरे नंबर पर आ जाएगी। हुंडई फिसलकर चौथे नंबर पर पहुंच जाएगी। जनवरी 2019 में सरकारी पोर्टल ‘वाहन’ पर उपलब्ध रजिस्ट्रेशन डेटा के अनुसार हुंडई लगातार दूसरे स्थान पर बनी हुई थी। लेकिन अब यह वह पिछड़ने वाली है। मारुति इस लिस्ट में पहले नंबर…

Read More

देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून में त्रिपुरा के छात्र एंजेल चकमा की हत्या के मामले में हर दिन नए पहलू सामने आ रहे हैं. पुलिस लगातार जाचं पड़ताल कर रही हैं. पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. अब मुख्य आरोपी की तलाश में जुटी है. इस मामले को ऑल इंडिया चकमा स्टूडेंट यूनियन समेत कई संगठनों ने नस्लीय हमला (हेट क्राइम) करार दिया है. मामले में न्याय की गुहार लगाई है. हालांकि, पुलिस इसे नस्लीय हमला नहीं मान रही है. उसने नस्लीय टिप्पणी या नस्लीय हमले के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है. इधर, मामले में राष्ट्रीय अनुसूचित…

Read More