कोलकाता। पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान चार लाख से ज़्यादा मतदाताओं के दस्तावेजों को ‘अपात्र’ बताने से अंतिम सूची में 10 लाख से ज़्यादा नाम के कम होने की संभावना है। सूत्रों ने यह जानकारी दी है। सूत्रों ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक ने 444970 मतदाताओं द्वारा जमा किये गये दस्तावेजों को ‘अपात्र’ के तौर पर चिह्नित किया है। आगे की कार्रवाई के लिए जानकारी आयोग को भेज दी गयी हैं। इसके अलावा 466323 मतदाताओं द्वारा जमा किए गए दस्तावेज जिला मजिस्ट्रेट के पास सत्यापन के लिए लंबित हैं।…
Author: chhattisgarhrajya.in
12 फरवरी को केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मंच द्वारा बुलाया गया ‘भारत बंद’ संगठित श्रम की स्थायी ताकत को प्रदर्शित करने के उद्देश्य से एक राष्ट्रव्यापी बंद के रूप में प्रस्तुत किया गया था। वास्तव में, इस दिन ने यह दिखाया कि राष्ट्रीय प्रभाव कितना कम हो गया है। यूनियन नेताओं ने बड़े पैमाने पर भागीदारी का दावा किया, लेकिन कई राज्यों से रिपोर्टों में अधिकांश शहरों में सामान्य व्यावसायिक गतिविधि, कई क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन का संचालन और केवल छिटपुट औद्योगिक व्यवधानों का वर्णन किया गया। कुछ ही इलाकों को छोड़कर, जहां यूनियनों के घने राजनीतिक और संस्थागत…
फिर वही करवटें और आसमां पे लिखी जाएगी कहानी। एक सफर राज्यसभा की ओर और चंद कदमों के फासले पर राजनीतिक इच्छाशक्ति। हिमाचल पुन: कांग्रेसी सत्ता की कसौटी पर राज्यसभा की सदस्यता में एक नया चेहरा आजमाना चाहेगा। एक नया पड़ाव, नई महत्त्वाकांक्षा और फानूस के नीचे अपने अंधेरों से युद्ध। परिस्थितियां पहले भी गणित के हिसाब से कांग्रेस को अवसर दे चुकी थीं, लेकिन सियासत के खोट ने सत्ता पक्ष की जेब काट डाली थी। तब के छूटे आसमान को इस बार तसल्ली से कांग्रेस छूना चाहेगी। सोलह मार्च तक होने हैं चुनाव, जब वर्तमान सांसद इंदु गोस्वामी की जगह…
पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने T20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल को लेकर चौंकाने वाली भविष्यवाणी की है। उनकी ये भविष्यवाणी भारतीय फैंस का दिल तोड़ने वाली है। आमिर ने अभिषेक शर्मा को सिर्फ ‘स्लॉगर’ कहने के कुछ दिनों बाद अब पूरी भारतीय टीम पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि डिफेंडिंग चैंपियन सेमीफाइनल में जगह नहीं बना पाएगी। आमिर के अनुसार, सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम इंडिया जो पिछले तीन आईसीसी इवेंट्स में हारी नहीं है, वह सुपर-8 के ग्रुप-1 से आगे नहीं बढ़ पाएगी। ‘भारत की कमियों का फायदा उठा सकती हैं ये टीम’…
एजेंसियां—लखनऊ, कांग्रेस समेत अन्य दलों को छोडक़र भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने वाले नेताओं को अब सीधे संगठन में जिम्मेदारी नहीं मिलेगी। पार्टी ने तय किया है कि ऐसे नेताओं को पहले ‘सनातन प्रशिक्षण’ से गुजरना होगा। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद ही उन्हें पार्टी की मुख्यधारा में सक्रिय भूमिका दी जाएगी। भाजपा सूत्रों के अनुसार इस प्रशिक्षण में पार्टी की रीति-नीति, कार्य संस्कृति, हिंदुत्व और राष्ट्रवाद की विचारधारा से विस्तार से अवगत कराया जाएगा। उद्देश्य यह है कि अन्य दलों से आए नेता संगठन की विचारधारा को आत्मसात कर सकें और चुनावी रणनीति में प्रभावी भूमिका निभा सकें। पिछले…
विवादों में घिरी फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ का सीक्वल ‘द केरल स्टोरी 2: गो बियॉन्ड’ अगले वीकेंड पर रिलीज होने वाली है, लेकिन इसकी रिलीज से पहले ही कानूनी विवादों ने इसे घेर लिया है। बता दें, केरल हाई कोर्ट ने गुरुवार को इस फिल्म के सर्टिफिकेशन को चुनौती देने वाली एक याचिका पर प्रोड्यूसर्स को नोटिस जारी किया है, जिसमें फिल्म के प्रमोशनल मटेरियल को लेकर गंभीर आशंकाएं जताई गई हैं। कानूनी सुरक्षा का उचित पालन नहीं किया याचिका दायर करने वाले श्रीदेव नंबूदिरी, जो कन्नूर जिले के चित्तरीपरम्बा के रहने वाले हैं, उनका कहना है कि फिल्म में…
केंद्र सरकार के कर्मचारियों को महंगाई भत्ता यानी डीए बढ़ने का बेसब्री से इंतजार है। इस बार डीए में 2% की बढ़ोतरी तय मानी जा रही है, क्योंकि लेबर ब्यूरो ने दिसंबर 2025 के लिए अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक–औद्योगिक श्रमिक (AICPI-IW) का आंकड़ा 148.2 घोषित किया है। 2% की बढ़ोतरी के बाद DA 58% से बढ़कर 60% हो जाएगा। लाखों केंद्रीय कर्मचारी इस घोषणा का इंतजार कर रहे हैं। अब सवाल यह है कि क्या सरकार 3 मार्च 2026 को पड़ने वाली होली से पहले इसका ऐलान कर सकती है? DA हाइक की घोषणा का ट्रेंड क्या रहा है?…
दुनिया एक बार फिर युद्ध के मुहाने पर खड़ी है। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते परमाणु तनाव के बीच ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच एक बड़ा कूटनीतिक टकराव सामने आया है। खबर है कि कीर स्टार्मर ने डोनाल्ड ट्रंप के उस अनुरोध को ठुकरा दिया है, जिसमें ईरान पर हमले के लिए ब्रिटिश रॉयल एयर फोर्स (RAF) के ठिकानों के इस्तेमाल की अनुमति मांगी गई थी। अमेरिका ईरान पर सीधे हमले की आकस्मिक योजनाएं तैयार कर रहा। हाल के दिनों में उसने लंबी दूरी के बमवर्षक और ईंधन भरने वाले विमानों को…
नई दिल्ली। भारत आज यानी 20 फरवरी, शुक्रवार को अमेरिका के नेतृत्व वाली पैक्स सिलिका (Pax Silica) में शामिल हो गया है। पैक्स सिलिका का उद्देश्य एआई युग में आर्थिक सुरक्षा को मजबूत करना और चीन पर निर्भरता कम करके सुरक्षित सप्लाई चेन तैयार करना है। दरअसल, पैक्स सिलिका में ऑस्ट्रेलिया, इजराइल, जापान, दक्षिण कोरिया, कतर, सिंगापुर, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त अरब अमीरात शामिल हैं। वहीं, भारत ने AI इम्पैक्ट समिट में एक सेरेमनी में कोएलिशन में शामिल होने के लिए एक एग्रीमेंट साइन किया। साइनिंग सेरेमनी में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और भारत में US के दूत सर्जियो गोर समेत दूसरे लोग…
राजस्थान हाईकोर्ट की जयपुर बेंच को शुक्रवार को एक बार फिर से धमकी भरा मेल मिला है। मेल में लिखा है कि CJI का दौरा रद्द करवाओ और दोपहर 12 बजे तक हाईकोर्ट परिसर को खाली करवाओ। होईकोर्ट में RDX बम प्लांट किए गए हैं। जयपुर में लगातार हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकियां मिल रही हैं। इस मेल के मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने तुरंत सघन तलाशी अभियान चलाया, लेकिन कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। तलाशी पूरी होने के बाद करीब आधे घंटे देरी से सुबह 11 बजे कोर्ट में सुनवाई शुरू की गई। CJI सेमिनार में…
