अपराध की दुनिया में जब मैडम मिंज उर्फ अनुराधा चौधरी ने कदम रखा था, तब लगा था कि वह आखिरी लेडी डॉन है। लेकिन अब दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक ऐसी महिला को दबोचा है, जिसके मोबाइल ने राजस्थान से लेकर पाकिस्तान तक के खौफनाक राज उगल दिए हैं। नाम है खुशनुमा अंसारी उर्फ मैडम जहर। लॉरेंस बिश्नोई गैंग की यह नई ‘मैनेजर’ ब्यूटी पार्लर की आड़ में न सिर्फ ड्रग्स बेच रही थी, बल्कि राजस्थान के गैंगस्टरों को ISI मार्क वाले हथियार भी सप्लाई कर रही थी। कौन है ‘मैडम जहर’ और क्या है उसका गेम? खुशनुमा…
Author: chhattisgarhrajya.in
कवर्धा – कबीरधाम में प्रेस क्लब का गठन किया गया है। नव नियुक्त पदाधिकारी एवं सदस्यों ने शुक्रवार को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा से भेंट कर संगठन की भावी रूपरेखा, पत्रकारों की समस्याएं और निष्पक्ष पत्रकारिता की भूमिका पर सार्थक चर्चा की। उप मुख्यमंत्री ने सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि लोकतंत्र में पत्रकारिता की महत्वपूर्ण भूमिका है और प्रेस क्लब संवाद का सशक्त मंच बनेगा।नव नियुक्त पदाधिकारियों में जिलाध्यक्ष सूर्या चंद्रवंशी, महासचिव अविनाश ठाकुर, उपाध्यक्ष संतोष भारद्वाज, सचिव प्रदीप गुप्ता तथा कोषाध्यक्ष शैलू उपाध्याय शामिल हैं। संरक्षक मंडल में महेश मिश्रा, सतीश तंबोली, अजय यादव, मनीष मिश्रा…
रायपुर – पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के नवीन कन्या छात्रावास में दूषित पानी पीने से एक दर्जन से अधिक छात्राएं पीलिया (जॉन्डिस) से ग्रसित हो गई हैं। इनमें से दो छात्राओं की हालत बिगड़ने पर उन्हें अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान रायपुर में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार मूल विज्ञान केंद्र की कई छात्राएं पिछले कुछ दिनों से उल्टी, कमजोरी और पीलिया जैसे लक्षणों से पीड़ित थीं। जांच में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद उनका उपचार शुरू किया गया। संक्रमण फैलने की आशंका के चलते कई छात्राएं एहतियातन अपने घर लौट गई हैं। छात्राओं का आरोप है कि…
रायपुर- स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा सहायक शिक्षक, शिक्षक, व्याख्याता एवं सहायक शिक्षक विज्ञान (प्रयोगशाला) के कुल 5000 पदों पर भर्ती का विज्ञापन शीघ्र ही जारी किया जा रहा है। शासन ने परीक्षा आयोजन के लिये छत्तीसगढ़ व्यापम को अधिकृत किया है एवं विभाग द्वारा विज्ञापन जारी करने संबंधी सभी प्रक्रियाओं को पूर्ण कर आवश्यक प्रपत्र व्यापम को उपलब्ध करा दिया गया है। इसके साथ ही सीधी भर्ती 2023 की भर्ती प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। छत्तीसगढ़ सरकार स्कूल शिक्षा विभाग में 5,000 से अधिक पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया फरवरी 2026 में शुरू करने जा रही है। इन पदों…
रायपुर – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज का जीवन साहस, धैर्य, रणनीति और आदर्श नेतृत्व का प्रेरक उदाहरण है, इसलिए हम सभी को अपने जीवन में शिवाजी जैसा लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिवाजी महाराज ने विपरीत परिस्थितियों में भी अद्भुत साहस और बुद्धिमत्ता का परिचय दिया। अफजल खाँ के साथ हुई घटना का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि शिवाजी ने संकट को भांपकर धैर्य और रणनीति से निर्णय लिया और विजय प्राप्त की। इसी प्रकार शाइस्ता खान के विरुद्ध उनकी युक्तिपूर्ण रणनीति यह सिखाती है कि बड़े से बड़े शत्रु…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को असम में जीवंत ग्राम कार्यक्रम (वीवीपी-II) के दूसरे चरण का शुभारंभ करने जा रहे हैं, जो भारत के सीमावर्ती क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे और सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन 20 फरवरी को कछार जिले के नाथनपुर गांव में किया जाएगा। गृह मंत्रालय के अनुसार, वीवीपी-II को केंद्रीय क्षेत्र की योजना के रूप में लागू किया जाएगा, जिसके लिए वित्त वर्ष 2028-29 तक 6,839 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है। यह योजना 15 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों के सीमावर्ती गांवों…
रायपुर – ऊर्जा विभाग के सचिव डॉ. रोहित यादव ने आज नया रायपुर स्थित छत्तीसगढ संवाद के ऑडिटोरियम में पत्रकारों के साथ ऊर्जा विभाग की उपलब्धियों और आगामी योजनाओं पर विस्तार से अपने विचार साझा किए। उन्होंने बताया कि प्रदेश में ऊर्जा उत्पादन, पारेषण और वितरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हुई है तथा आने वाले वर्षों के लिए एक व्यापक कार्ययोजना पर तेजी से काम किया जा रहा है। डॉ. यादव ने जानकारी दी कि वर्तमान में छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर जनरेशन कंपनी, एनटीपीसी तथा निजी उत्पादकों को मिलाकर प्रदेश की कुल स्थापित विद्युत क्षमता 30 हजार 671.7 मेगावाट है। इसमें…
तकनीक को सामाजिक सरोकारों से जोड़ने का प्रयास आज के डिजिटल युग में उपयोगी और प्रेरणादायक – मुख्यमंत्री श्री साय रायपुर – नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित प्रतिष्ठित “AI इंपैक्ट समिट” में छत्तीसगढ़ के युवाओं ने अपनी प्रतिभा का परचम राष्ट्रीय स्तर पर लहराया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने रायपुर के प्रतिभाशाली सिबलिंग अनुराग मानिक और आस्था मानिक को इंडिया AI इंपैक्ट बिल्डथॉन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर प्रदेश को गौरवान्वित करने के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि 40,000 से अधिक प्रतिभागियों के बीच तीन कठिन चरणों को सफलतापूर्वक पार करते हुए…
नवा रायपुर में देश के पहले एआई डाटा सेंटर पार्क से डिजिटल नवाचार और उच्च तकनीकी निवेश को मिलेगी नई गति – मुख्यमंत्री श्री साय रायपुर – भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में छत्तीसगढ़ द्वारा स्थापित स्टॉल देश-विदेश से आए निवेशकों, तकनीकी विशेषज्ञों, उद्योग प्रतिनिधियों और आगंतुकों के लिए प्रमुख आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। “छत्तीसगढ़ ड्रिवन बाय इंटेलिजेंस” थीम पर आधारित इस स्टॉल में राज्य की उभरती कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) क्षमता, अत्याधुनिक डिजिटल अधोसंरचना और निवेश संभावनाओं को प्रभावी ढंग से प्रदर्शित किया जा रहा है। स्टॉल में डिजिटल प्रस्तुति, सूचना पैनल और इंटरैक्टिव माध्यमों…
मुख्यमंत्री ने नव चयनित खनि निरीक्षकों को प्रदान किया नियुक्ति पत्र, ईमानदारी और निष्ठा से कार्य करने का दिया संदेश रायपुर – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा चयनित नव नियुक्त खनि निरीक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ खनिज संपदा की दृष्टि से देश के सबसे समृद्ध राज्यों में से एक है और खनिज प्रशासन के प्रभावी संचालन में मैदानी अमले की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। मुख्यमंत्री श्री साय ने नव चयनित खनि निरीक्षकों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि युवाओं…
