सीकर शहर की गलियों को साफ रखने वाले सफाईकर्मी राधेश्याम ने शायद कभी नहीं सोचा होगा कि एक दिन पूरा शहर उनकी बेटियों की शादी का जिम्मा अपने कंधों पर उठा लेगा। पिछले 20-25 वर्षों से सफाई का काम कर रहे राधेश्याम की बेटियां निकिता 20 और निशा 22 अब सम्मान और धूमधाम से विदा होंगी। आज दोनों की शादी है। चिंता में थे पिता, आर्थिक हालात बेहद खराब, फिर कई समाज के लोग आए आगे आर्थिक सीमाओं के कारण पिता चिंतित थे, लेकिन जैसे ही उनकी परेशानी सामने आई, एक बड़े ट्रस्ट और कुछ अन्य लोगों ने इस शादी…
Author: chhattisgarhrajya.in
हिंदी सिनेमा के दिग्गज स्क्रीनराइटर सलीम खान मुंबई के लीलावती अस्पातल में भर्ती हैं. जहां वे ICU में भर्ती हैं. अचानक उनकी बिगड़ी तबीयत के बाद उन्हें इमरजेंसी में लाया गया था. उनका पूरा परिवार भी उनके साथ अस्पताल में मौजूद है. हर कोई उनकी अच्छी हेल्थ के लिए दुआएं कर रहा है. इसी बीच सलमान खान देर रात अस्पताल पहुंचे. इसके बाद उनको अस्पताल से बाहर निकलते हुए देखा गया. बाहर निकलते समय सलमान अच्छी खासी सिक्योरिटी से घिरे नजर आए. उन्होंने टी-शर्ट और कैप पहन रखी थी और मीडिया से बातचीत किए बिना सीधे अपनी कार की ओर…
राजस्थान के जालोर जिले के बिशनगढ़ थाना क्षेत्र के ऐलाना गांव में दर्ज दो हत्याकांडों का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है. पुलिस जांच में सामने आया कि पहले मामले में हादसे को छुपाने के लिए शव ठिकाने लगाया गया. जबकि दूसरे मामले में आरोपी ने अपने ही सगे भाई की हत्या कर वारदात को दूसरा रंग देने की कोशिश की. पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह इंदोलिया के निर्देशानुसार गंभीर प्रकरणों के त्वरित खुलासे के लिए चलाए जा रहे. अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोटाराम गोदारा व वृताधिकारी गौतम जैन के सुपरविजन में थानाधिकारी मनोज कुमार के नेतृत्व में विशेष…
मध्यप्रदेश स्थित ग्वालियर के डबरा में आयोजित नवग्रह शक्ति पीठ के प्रतिष्ठा महोत्सव में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने एक बड़ा बयान दे दिया है. पंडित धीरेंद्र ने कथा के दूसरे दिन युवतियों और बच्चों को संबोधित करते हुए बड़ा बयान दिया. उन्होंने युवतियों को सचेत करते हुए कहा कि तुम दुर्गा बन, काली बन, तुम कभी ना बुर्के वाली बन. बता दें कि डबरा में नवग्रह शक्ति पीठ के प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत तीन दिन की कथा का आयोजन किया गया है, जिसमें पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हैं. कथा के दूसरे दिन उन्होंने…
उन्नाव – उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में क्रिकेट मैच के दौरान मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया, जिसमें 65 वर्षीय अंपायर मणिक गुप्ता की मौत हो गई, जबकि 15 से 20 खिलाड़ी घायल हो गए। यह घटना बुधवार शाम शुक्लागंज क्षेत्र के सप्रीू मैदान में हुई। पुलिस के मुताबिक, कानपुर निवासी मणिक गुप्ता मैच में अंपायरिंग कर रहे थे, तभी अचानक मधुमक्खियों का झुंड मैदान पर मौजूद खिलाड़ियों और अधिकारियों पर टूट पड़ा। हमले के बाद मैदान में अफरातफरी मच गई और खिलाड़ी व दर्शक जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। अस्पताल ले जाते समय बिगड़ी हालतप्रत्यक्षदर्शियों के…
रमजान का पाक महीना गाजा के लोगों के लिए एक उम्मीद लेकर आया है, उम्मीद इस बात की कि वक्त बदलेगा, उम्मीद इस बात की कि उपर वाले का करम होगा और गाजा तबाही का पर्याय भर नहीं रह जाएगा. पाक महीना के शुरू होने के साथ गाजा सिटी में ढही हुई इमारतों और मलबे के ढेरों से सजी सड़कों पर छोटे-छोटे लालटेन और स्ट्रिंग लाइट्स दिखाई देने लगी हैं. जंग की तबाही में अपना बचपन खो चुके गाजा के बच्चों के चेहरों पर खुशी है और थोड़ी राहत भी. हो भी क्यों नहीं, बीते साल अक्टूबर में हुए युद्धविराम…
भिवंडी महानगरपालिका में मेयर पद के चुनाव में कांग्रेस और बीजेपी, दो विरोधी दल, साथ आ गए हैं. कांग्रेस ने बीजेपी उम्मीदवार स्नेहा पाटील को समर्थन देने की घोषणा की है. महाराष्ट्र की भिवंडी में अलग ही सियासत शुरू हो गई है. भिवंडी महानगरपालिका में कुछ ऐसा हुआ है जो महाराष्ट्र की राजनीति में पहले कभी नहीं हुआ था. यहां पर मेयर पद का चयन करने के लिए दो बड़े विरोधी दल कांग्रेस और बीजेपी साथ आ गए हैं. दरअसल, भिवंडी मेयर पद के बीजेपी उम्मीदवार को कांग्रेस ने समर्थन दिया है. इसके लिए पार्टी ने पत्र लिखकर बाकायदा आधिकारिक…
रायपुर – होली के मद्देनजर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने 1,410 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। रोजगार और पढ़ाई के सिलसिले में बाहर रह रहे लोगों को त्योहार पर घर पहुंचाने के लिए यह बड़ा कदम उठाया गया है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से 15 होली स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। वहीं पटना–चर्लपल्ली रूट पर 7 फेरों की विशेष ट्रेन चलाई जा रही है, जो प्रत्येक सोमवार और बुधवार को पटना से रवाना होगी। यह ट्रेन बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग और गोंदिया में ठहराव लेगी। स्पेशल ट्रेन में कुल 22 कोच होंगे,…
रायपुर राज्यपाल रमेन डेका ने छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन किया। उन्होंने समस्त देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने गुरुवार को रायपुर के तात्यापारा में शिवाजी की प्रतिमा के समक्ष द्वीप प्रज्जवलन और माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। राज्यपाल ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज ने सीमित संसाधनों के बावजूद अदम्य साहस, दूरदृष्टि और संगठन क्षमता के बल पर एक सुदृढ़ एवं लोककल्याणकारी राज्य की स्थापना की। उनका प्रशासनिक ढांचा न्याय, पारदर्शिता और उत्तरदायित्व पर आधारित था। आयोजन समिति द्वारा इस अवसर पर राज्यपाल को मराठा योद्धा सम्मान स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया…
लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े होने के आरोप में दिल्ली स्थित नॉर्थ ईस्ट दिल्ली की खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा की गिरफ्तारी के बाद परिवार ने एबीपी न्यूज से एक्सक्लूसिव बातचीत में अपनी सफाई दी है. परिवार का कहना है कि खुशनुमा ब्यूटी पार्लर का काम करती थी और उन्हें उसके किसी आपराधिक कनेक्शन की जानकारी नहीं है. सवाल: खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा की गिरफ्तारी पर आपको क्या जानकारी है?जवाब (सलमान): मुझे इस बारे में कुछ नहीं पता. मैं घर पर नहीं था, काम पर गया हुआ था. बाद में न्यूज पर देखा कि ऐसा कुछ हुआ है. अभी तक समझ…
