मेष आज किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। काम में बिजी रहने के बावजूद भी प्यार के रिश्ते में मिठास बनी रहेगी। शादीशुदा लोगों को जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।यात्रा के दौरान सतर्क रहें क्योंकि विरोधी सक्रिय हो सकते हैं. सेहत का खास ख्याल रखें और हर काम सूझबूझ से करें. वृषभ प्यार के मामले में दिन पॉजिटिव रहेगा। सिंगल लोगों को नया रिश्ता मिलने के संकेत हैं। परिवार भी आपके फैसले में साथ देगा।दाम्पत्य जीवन में विश्वास और मिठास बढ़ेगी, जिससे संबंधों में मजबूती आएगी. परिवार के सदस्यों के साथ आपका संवाद बढ़ेगा. अपने लक्ष्य पर फोकस बनाए…
Author: chhattisgarhrajya.in
रायपुर- छत्तीसगढ़ के शिमला और छोटा तिब्बत के नाम से प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मैनपाट में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय मैनपाट महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। यह महोत्सव रोपाखार जलाशय के समीप 13 से 15 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा। इस महोत्सव का आयोजन राज्य शासन के पर्यटन एवं संस्कृति विभाग और जिला प्रशासन द्वारा किया जा रहा है। शुभारंभ कार्यक्रम की अध्यक्षता पर्यटन मंत्री श्री राजेश अग्रवाल करेंगे। मैनपाट महोत्सव में लोक गीत और संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। 13 फरवरी को भोजपुरी सुपरस्टार मनोज तिवारी प्रस्तुति देंगे। साथ ही, छत्तीसगढ़ी गायक सुनील सोनी और ओडिशा का प्रसिद्ध…
रायपुर- राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा मंगलवार को विकासखंड सिमगा के ग्राम खिलौरा पहुंचे, जहां उनके प्रथम आगमन पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर मंत्री श्री वर्मा ने ग्राम खिलौरा में लगभग डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण एवं प्रस्तावित विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया।लोकार्पित कार्यों में 15 लाख रुपये की लागत से निर्मित प्रार्थना शेड, 1 करोड़ 2 लाख रुपये की लागत से निर्मित पानी टंकी, 3 लाख रुपये की लागत से रंगमंच उन्नयन, 5 लाख रुपये की लागत से मुक्तिधाम अहाता तथा 5 लाख रुपये की लागत से…
रायपुर- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जीपीएम जिले की स्थापना की छठवीं वर्षगांठ के अवसर पर जिले को स्वास्थ्य क्षेत्र की एक बड़ी सौगात दी है। उन्होंने जिला अस्पताल के नवीन भवन के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। नवीन जिला अस्तपाल करीब 18 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होगा। यह अत्याधुनिक अस्पताल 100 बिस्तरयुक्त होगा। इस अस्पताल के बनने से जिले के नागरिकों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक श्री प्रणव मरपच्ची ने की। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि स्वस्थ समाज ही समृद्ध…
वाराणसी। जिले के कैंट क्षेत्र के रोडवेज बस स्टैंड के निकट स्थित होटल सिटी इन में सिकंदराबाद हैदराबाद निवासी गणेश गौड गुनालापल्ली व उसकी बहन लक्ष्मी गुनालापल्ली की लाशें मिली है। जहर के असर से मौत की बात सामने आई। वे 4 दिन से इसी होटल मे स्टे कर रहे थे। काशी विश्वनाथ दर्शन करने आए थे भाई-बहन हैदराबाद से काशी विश्वनाथ दर्शन करने आए भाई बहनों ने पहले तो काशी का भ्रमण किया और सब कुछ सामान्य था। दोनों का व्यवहार भी कुछ खास नहीं लगा। बताया कि चेक आउट वाले दिन दोपहर बाद जब कमरा नहीं खुला तो होटल…
रायपुर- बृजमोहन अग्रवाल, सांसद रायपुर से श्री साईं दर्शन आवासीय समिति साईं नगर जोरा के समस्त पदाधिकारियों और कार्यकारिणी के सदस्यों के द्वारा पहले भी यह मांग रखी गई थी कि आसपास के अनेक गांवों का केंद्र जोरा में नई राजधानी तक चलने वाली लोकल ट्रेन का ठहराव होना ही चाहिए। इस संदर्भ में भारतीय रेल के रायपुर और बिलासपुर जोन के सक्षम अधिकारियों के द्वारा जोरा में पैसेंजर हाल्ट की संभावना को लेकर उनके पत्राचार पर फोकस किया गया है। इस मांग को लेकर श्री साईं दर्शन आवासीय समिति साईं नगर के डॉ देवेंद्र कुमार सूर्यवंशी (पूर्व अध्यक्ष) एवं…
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) रायपुर द्वारा द डियर फाउंडेशन, स्विट्ज़रलैंड के सहयोग से 10 फरवरी 2026 को ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया। यह पहल ब्रेस्ट कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने, शीघ्र पहचान तथा निवारक देखभाल को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित की गई, ताकि लोगों को समय पर जीवनरक्षक जानकारी मिल सके। कार्यक्रम में डॉ. समीर बाजपेई, निदेशक (प्रभारी), एन आई टी रायपुर, सोनजा डिनर, अध्यक्ष, द डियर फाउंडेशन, स्विट्जरलैंड, सेविम अराज़, मुख्य कार्यकारी अधिकारी , द डियर फाउंडेशन, स्विट्जरलैंड, डॉ. अजय भटनागर, वैज्ञानिक सलाहकार, द डियर फाउंडेशन, स्विट्जरलैंड , डॉ सौरभ तिवारी, मेडिकल ऑन्कोलॉजिस्ट, बाल्को…
सोने-चांदी की कीमतों में जारी उतार-चढ़ाव के बीच मंगलवार को खरीदारों और निवेशकों के लिए अच्छी खबर आई. मंगलवार को बाजार खुलते ही सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखी गई. सोमवार को 1.58 लाख रुपये/10 ग्राम के भाव पर क्लोज हुआ गोल्ड मंगलवार को करीब 1,500 रुपये की गिरावट के साथ खुला. वहीं चांदी में करीब 5,000 रुपये की गिरावट दिखी. दोपहर 12 बजे के आंकड़ों के अनुसार एमसीएक्स पर सोना 0.33% गिरकर 1,57,550 रुपए/10 ग्राम पर आ गया. वहीं, मार्च डिलीवरी वाली चांदी की कीमत 1.92% गिरकर 2,57,567 रुपए/ किलो हो गई. चांदी 4.20 लाख के ऑल टाइम हाई से अब तक…
‘मोर गांव मोर पानी’ महाअभियान के तहत मनरेगा में ऐतिहासिक पहल बारिश से पहले 10 हजार से अधिक आजीविका डबरी निर्माण का लक्ष्य निजी भूमि पर टिकाऊ परिसंपत्तियां, पंचायत-समुदाय की सहभागिता से विकसित हो रहा मॉडल रायपुर – छत्तीसगढ़ में जल संरक्षण, ग्रामीण रोजगार और सतत आजीविका को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से ‘मोर गांव मोर पानी’ महाअभियान के अंतर्गत महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत आजीविका डबरी (फार्म पोंड) निर्माण का विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभिनव पहल के अंतर्गत प्रदेशभर में 10,000 से अधिक आजीविका डबरी का निर्माण कार्य प्रगति पर…
भूमि गाइडलाइन दरों में संशोधन के निर्णय के लिए जताया मुख्यमंत्री का आभार रायपुर – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से कल यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ रियल एस्टेट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने राज्य सरकार द्वारा जमीन की गाइडलाइन का पुनर्मूल्यांकन कर उसमें रियायत प्रदान करने के निर्णय के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री को गजमाला पहनाकर प्रतिनिधिमंडल ने उनका सम्मान किया। एसोसिएशन के सदस्यों ने कहा कि इस निर्णय से रियल एस्टेट क्षेत्र को नई गति मिलेगी तथा आम नागरिकों को भी राहत प्राप्त होगी। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्य…
