रायपुर- मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजना के राज्य स्तरीय आयोजन में आज सामाजिक समरसता और सर्वधर्म सद्भाव का सुंदर दृश्य देखने को मिला, जब बौद्ध धर्म के अनुयायी छह नवदंपत्तियों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सान्निध्य में वैवाहिक जीवन में प्रवेश किया। बौद्ध परंपराओं के अनुरूप संपन्न हुए इस विवाह ने मानवीय मूल्यों, करुणा और समानता के संदेश को सशक्त रूप से प्रस्तुत किया। एक दिन में 6,412 जोड़े विवाह बंधन में बंधे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में रायपुर सहित पूरे प्रदेश में कुल 6,412 जोड़े विभिन्न धार्मिक परंपराओं और रीति-रिवाजों के अनुसार वैवाहिक जीवन में…
Author: chhattisgarhrajya.in
राजस्थान, 11 फरवरी, बुधवार को प्रदेश का बजट पेश होने जा रहा है, जो उप मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री दीया कुमारी करेंगी. इस बजट से प्रदेश के युवाओं, महिलाओं, किसानों, उद्यमियों सहित सभी वर्गों को अच्छी-खासी उम्मीदें हैं. सरकार भी बजट के माध्यम से हर वर्ग को साधने का प्रयास करेगी. सामाजिक क्षेत्रों से जुड़े हुए लोग और कई संगठनों से भी पूर्व बजट पर चर्चा हुई थी. ऐसे में अब कल पेश होने वाले बजट से आम जन को काफी उम्मीदें हैं. बजट में युवाओं महिलाओं के साथ शहरी और ग्रामीण विकास इस बार बजट में युवाओं महिलाओं के साथ-साथ…
इंदौर, विजय नगर इलाके में सोमवार शाम एक बेहद दर्दनाक और सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां बैंक की टीम जब कोर्ट के आदेश पर एक मकान की कुर्की (सीलिंग) की कार्रवाई करने पहुंची, तो मकान मालिक ने मानसिक तनाव में आकर खुद को गोली मार ली. इस घटना में उनकी मौके पर ही मौत हो गई. विजय नगर थाना प्रभारी चंद्रकांत पटेल के अनुसार, मृतक की पहचान 51 वर्षीय हेमंत ब्रह्मवंशी के रूप में हुई है, जो इंदौर प्रीमियर कॉपरेटिव बैंक में कार्यरत थे. कोर्ट के आदेश पर बैंक की टीम और वकील पुलिस बल के साथ उनके घर मॉर्गेज लोन…
अहमदाबाद: गुजरात में मंत्री बनने के बाद मंगलवार को रिवाबा जडेजा दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलीं। उनके साथ क्रिकेटर पति रविंद्र जडेजा भी मौजूद रहे। रिवाबा जडेजा पिंक साड़ी पहनकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के लिए पहुंचीं। टीम इंडिया के धाकड़ ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने पीएम मोदी को बुके देकर अभिवादन किया। पिछले साल बिहार चुनावों के वक्त पर जब बीजेपी ने राज्य के मंत्रिमंडल में बड़ा बदलाव किया था तो जामनगर नॉर्थ से जीतीं रिवाबा जडेजा को मंत्री बनाया गया था। नई दिल्ली में रवींद्र जडेजा की मौजूदगी में रिवाबा की यह पहली मुलाकात है। रिवाबा जडेजा…
महाराष्ट्र में जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों में महायुति ने शानदार जीत दर्ज करते हुए जीत की हैट्रिक लगा दी है. इससे पहले नगर परिषद-नगर पंचायत और फिर महानगरपालिका चुनावों में भी महायुति ने दमदार प्रदर्शन किया था. अब जिला परिषद-पंचायत समिति में मिली सफलता के साथ महायुति ने यह साफ कर दिया है कि स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं में जनता का भरोसा उसके साथ मजबूती से जुड़ा हुआ है. जनता का शिवसेना पर भरोसा चुनाव नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि इन चुनावों में जनता ने शिवसेना को भरपूर समर्थन दिया है. उन्होंने कहा कि यह…
नई दिल्ली: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में कल दिन-दिहाड़े हुई 80 लाख रुपये की लूट के मामले में फिलहाल पुलिस के हाथ आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस सूत्र का कहना है कि आरोपियों का एंट्री-एग्जिट रूट खंगाला जा रहा है, जिसके लिए कई टीमों को काम पर लगाया गया है। दावा किया जा रहा है कि जल्द आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। क्या था मामला? पुलिस के मुताबिक, सोमवार दोपहर साढ़े 3 बजे शास्त्री पार्क पुलिस को इलाके में लूट की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस को एक कंपनी के दो लोगों ने…
Multibagger Stock: शेयर बाजार में लबे समय तक टिके रहना और मुनाफा कमाते रहना कोई आसान काम नहीं है. इस काम में मल्टीबैगर स्टॉक्स काफी मददगार साबित होते हैं. मल्टीबैगर स्टॉक्स आमतौर पर बाजार के उतार-चढ़ाव से परे होते हैं. ये अपने निवेशकों का खूब मुनाफा कराते हैं. आज हम आपको इस खबर के जरिए एक ऐसे ही स्टॉक के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने अपने निवेशकों को मल्टीबैगर रिटर्न देकर मालामाल कर दिया है. लगातार चढ़ता जा रहा यह मल्टीबैगर स्टॉक यहां मल्टीबैगर SME स्टॉक कैप्टन पॉलीप्लास्ट (Captain Polyplast) की बात की जा रही है. सोमवार, 9 फरवरी…
डेस्क: मोटापा आज सिर्फ सौंदर्य से जुड़ी समस्या नहीं, बल्कि कई गंभीर बीमारियों की जड़ बन चुका है। जब शरीर में जरूरत से ज़्यादा चर्बी जमा होने लगती है, तो यह अंदर ही अंदर शरीर के सिस्टम को नुकसान पहुंचाने लगता है और बीमारियां चुपचाप दस्तक दे देती हैं। ‘द लांसेट’ पत्रिका में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार मोटापाग्रस्त लोगों के फ्लू, कोरोना वायरस और निमोनिया सहित संक्रामक बीमारियों के कारण अस्पताल में भर्ती होने या उनकी मौत होने की आशंका 70 प्रतिशत अधिक होती है। शोधकर्ताओं ने कहा कि 2023 में दुनिया भर में संक्रमण से होने वाली हर…
नेशनल डेस्क: लोकसभा में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच गतिरोध खत्म होने का संकेत देते हुए सदन में मंगलवार दोपहर केंद्रीय बजट पर चर्चा शुरू हो गई। पिछले कुछ दिन से बजट पर चर्चा विपक्ष की इस मांग की वजह से शुरू नहीं हो पा रही थी कि इससे पहले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को कुछ मुद्दों पर बोलने दिया जाए। दो बार के स्थगन के बाद जब बैठक 2 बजे शुरू हुई तो पीठासीन सभापति कृष्णा प्रसाद तेन्नेटी ने कांग्रेस सदस्य शशि थरूर का नाम बजट पर चर्चा की शुरुआत के लिए पुकारा। इसके बाद केरल के तिरुवनंतपुरम से…
अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा ने मिलिंद चन्द्राकर को प्रदेश युवा अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया है। महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश कुमार कटियार ने छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रभूषण वर्मा की सलाह और राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष धर्मा पांडियन की अनुशंसा पर यह निर्णय लिया गया । मिलिंद चन्द्राकर की समाज के प्रति निष्ठा, कार्यकुशलता और योग्यता को देखते हुए उनकी नियुक्ति की गई हैं ताकि प्रदेश में संगठन का विस्तार और सशक्तिकरण सुनिश्चित किया जा सके । मूलत: महासमुंद (गंजपारा) के निवासी मिलिंद चन्द्राकर एक प्रतिष्ठित व्यक्तित्व हैं, जो 1 मेगावाट सोलर पावर प्लांट और आरंभ पब्लिक स्कूल के…
