मेष आज आपकी कार्यक्षमता बेहतर रहेगी और आप निर्णय भी सोच समझ कर लेंगे। लेकिन आपको किसी दबाव में आकर कोई काम करने से बचना होगा। कोई साइड इनकम ढूंढने की भी कोशिश में लगे रहेंगे, जिसमें आपको कामयाबी अवश्य मिलेगी। जीवनसाथी और नौकरी में प्रमोशन आदि मिलने से आपका मन काफी खुश रहेगा और आपकी दिनचर्या भी बेहतर रहेगी। आप योग व व्यायाम करने पर ज्यादा ध्यान देंगे। वृषभ आज पैसों के मामले में संभलकर चलने की ज़रूरत है। फालतू खर्च से बचें। अन्यथा बजट बिगड़ सकता है। साथ ही घर-परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। वहीं नौकरी या व्यापार…
Author: chhattisgarhrajya.in
मुंबई और नवी मुंबई में पिछले कुछ समय से लगातार हो रही चेन स्नैचिंग की घटनाओं के पीछे एक ही शख्स का हाथ होने का खुलासा हुआ है. पुलिस ने 49 साल के मोहन कोकाटे को गिरफ्तार किया है, जो सायन इलाके में रहता है. पुलिस के मुताबिक, आरोपी खुद को पहचान से बचाने के लिए हेलमेट पहनता था, कपड़े बदलता रहता था, लेकिन एक ही तरह के जूते पहनने की उसकी आदत आखिरकार उसकी गिरफ्तारी की वजह बन गई. पुलिस अधिकारियों ने करीब 80 सीसीटीवी फुटेज खंगाले. इन फुटेज में आरोपी का चेहरा तो साफ नहीं दिखा, लेकिन हर…
रायपुर – राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का आज बस्तर संभाग के मुख्यालय जगदलपुर में गरिमामय आगमन हुआ। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के जगदलपुर स्थित मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट पहुंचने पर राज्यपाल श्री रमेन डेका और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा तथा वन मंत्री श्री केदार कश्यप, सांसद श्री महेश कश्यप, जगदलपुर विधायक श्री किरण सिंह देव और महापौर श्री संजय पांडे ने भी राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का स्वागत एवं अभिवादन किया। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि मां…
आर्टिकल- पीढ़ियों से, भारत के श्रमिकों ने एक पुरानी और टुकड़ों में बंटी श्रम प्रणाली का बोझ उठाया है, जो अक्सर उनके वेतन, सुरक्षा और कार्यस्थल पर गरिमा की रक्षा करने में विफल रही है। असंगठित, संविदा और उभरते गिग क्षेत्रों के करोड़ों श्रमिक नीति-परिदृश्य में अदृश्य रहे हैं और बुनियादी सामाजिक सुरक्षा से वंचित रहे हैं। चार श्रम संहिताएँ इन ऐतिहासिक अन्यायों का सुधार करने के लिए लंबे समय से प्रतीक्षित प्रयास का प्रतिनिधित्व करती हैं। लगभग तीन दर्जन अलग-अलग कानूनों को एक सुसंगत, एकल ढांचे में लाकर, ये संहिताएँ न्यायसंगत वेतन, सुरक्षित कार्यस्थल और उन लोगों के लिए…
नई दिल्ली: भारत और अमेरिका के बीच आर्थिक रिश्तों को नई ऊंचाई देने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है. दोनों देशों ने इंटरिम ट्रेड एग्रीमेंट के फ्रेमवर्क पर सहमति बना ली है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे ‘ग्रेट न्यूज’ बताते हुए अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को धन्यवाद दिया. पीएम मोदी ने कहा कि यह समझौता केवल व्यापार तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि यह दोनों देशों के बीच भरोसे, निवेश और तकनीकी सहयोग को और मजबूत करेगा. इस फ्रेमवर्क से भारत के किसानों, एमएसएमई सेक्टर, स्टार्टअप्स और मछुआरों को नए अवसर मिलने की उम्मीद जताई जा रही है.…
रायपुर – राज्य सरकार ने राज्य की राजभाषा को और ज्यादा सशक्त और प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। शासन की ओर से प्रभात मिश्रा को छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसे लेकर संस्कृति विभाग की ओर से आदेश भी जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के मुताबिक राज्य शासन ने अपने निहित अधिकारों का प्रयोग करते हुए प्रभात मिश्रा को उनके कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है। शासन के इस फैसले को राजभाषा के प्रचार-प्रसार और…
पेंड्रा- छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की सीमा से लगे जलेश्वर–अमरकंटक वन क्षेत्र में एक बाघिन अपने शावक के साथ विचरण करते हुए पर्यटकों के कैमरे में कैद हुई है। यह दुर्लभ और रोमांचक दृश्य सामने आने के बाद क्षेत्र में वन्यजीव प्रेमियों और पर्यटकों में उत्साह का माहौल है। बाघिन और उसके शावक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 5 फरवरी की रात जलेश्वर से अमरकंटक के बीच जंगल क्षेत्र में कार से भ्रमण कर रहे पर्यटकों ने सुरक्षित दूरी से बाघिन और उसके शावक को देखा। पर्यटकों ने कार के भीतर…
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में कांग्रेस ने लेफ्ट फ्रंट के साथ अपना दशकों पुराना गठबंधन तोड़ दिया है। कांग्रेस ने 2026 के बंगाल विधानसभा चुनावों में अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया। इसके चलते कांग्रेस बंगाल की सभी 294 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इस ऐलान से बंगाल में बीजेपी, टीएमसी, कांग्रेस और वाम गठबंधन वाला चौतरफा मुकाबले का मंच तैयार हो गया है। बंगाल में कितनी सीटों पर लड़ेगी कांग्रेस?लेफ्ट फ्रंट और उसके छोटे सहयोगियों के साथ सीट-बंटवारे की अटकलों पर विराम लगाते हुए AICC महासचिव और कांग्रेस के बंगाल प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने कहा कि हमने अकेले चलने का फैसला…
रायपुर, भ्रष्टाचार और पद के दुरूपयोग के मामले में गृह विभाग ने दंतेवाड़ा में पदस्थ डीएसपी कल्पना वर्मा को गुरूवार को निलंबित कर दिया। गृह के अवर सचिव पूरनलाल साहू द्वारा जारी आदेश में उल्लेख किया गया हैं, कि उन पर वित्तीय अनियमितता और आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के गंभीर आरोप जांच में सही पाए गए हैं। निलंबन आदेश के अनुसार, कल्पना वर्मा के खिलाफ मिली शिकायतों की प्राथमिक जांच में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। जांच के दौरान उनके बयानों और वट्सएप चैट के विवरणों में भारी अंतर पाया गया। प्यार के जाल में फंसा…
पिथौरागढ़ : उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में भीषण हादसा हुआ है। जहां बारातियों से भरी बस खाई में गिर गई। हादसे में 13 लोगों की मौत की सूचना मिली है। जबकि 34 लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। बताया गया कि बारातियों की बस बैतड़ी से बजांग जा रही थी। इसी बीच यह दर्दनाक हादसा हुआ है। शादी की खुशियां मातम में बदल गई है। मिली जानकारी के अनुसार यह घटना जिले के झूलाघाट कस्बे में भारतीय सीमा से लगे नेपाल बैतड़ी में हुआ है। जहां बीते गुरुवार देर रात एक बस अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में…
