Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘जेल भेजेंगे तो चला जाऊंगा’, स्कूल अभियान नहीं रुकेगा’, FIR के बाद अभिजीत दीपके का सीधा चैलेंज
    • 22 दिन में तीन महिलाओं को खा गए, 20 को नोचा,मुरादाबाद में 100 से ज्यादा तेंदुओं ने मचाई दहशत…
    • स्वाइन फ्लू का बढ़ा कहर! 24 घंटे में 138 नए केस, दिल्ली में अस्पतालों को अलर्ट…
    • राजस्थान हाईकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस के कामकाज पर उठा सवाल, CJI सूर्यकांत ने कहा-तय प्रक्रिया के तहत विचार होगा
    • आरंग: सीमेंट पोल से वार कर महिला की हत्या, खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में सनसनी…
    • दिल्ली दंगा मामले में उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिका का दिल्ली पुलिस ने किया विरोध, बताया ‘मास्टरमाइंड’
    • बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित 24 साल बाद टीवी पर होस्ट बनकर लौट रहीं …
    • बॉलीवुड संगीत:कुमार सानू और उदित नारायण की जोड़ी फिर आएगी साथ…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, August 28
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»अपराध की राह पर आया मोहन कोकाटे, बहन दुबई, भाई अमेरिका में, बेटे CA‑इंजीनियर, फिर भी चेन स्नैचिंग… 
    क्राइम

    अपराध की राह पर आया मोहन कोकाटे, बहन दुबई, भाई अमेरिका में, बेटे CA‑इंजीनियर, फिर भी चेन स्नैचिंग… 

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inFebruary 7, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई और नवी मुंबई में पिछले कुछ समय से लगातार हो रही चेन स्नैचिंग की घटनाओं के पीछे एक ही शख्स का हाथ होने का खुलासा हुआ है. पुलिस ने 49 साल के मोहन कोकाटे को गिरफ्तार किया है, जो सायन इलाके में रहता है. पुलिस के मुताबिक, आरोपी खुद को पहचान से बचाने के लिए हेलमेट पहनता था, कपड़े बदलता रहता था, लेकिन एक ही तरह के जूते पहनने की उसकी आदत आखिरकार उसकी गिरफ्तारी की वजह बन गई. 

    पुलिस अधिकारियों ने करीब 80 सीसीटीवी फुटेज खंगाले. इन फुटेज में आरोपी का चेहरा तो साफ नहीं दिखा, लेकिन हर वारदात में उसके पैरों में एक जैसे जूते नजर आए. इसी अहम सुराग के आधार पर पुलिस ने आरोपी को ट्रैक किया और दबोच लिया.

    ऑनलाइन जुए की लत बनी अपराध की वजह

    पुलिस जांच में सामने आया है कि मोहन कोकाटे पहले एक गार्डनिंग का बिजनेस करता था, जो वह अपने पिता के साथ चलाता था. उसका परिवार पढ़ा-लिखा और अच्छी स्थिति में है. बहन दुबई में रहती है, भाई अमेरिका में है और एक बेटा चार्टर्ड अकाउंटेंट है और दूसरा इंजीनियर है. बावजूद इसके, ऑनलाइन कैसीनो और जुए की लत ने उसे कर्ज में डुबो दिया.

    पुलिस का कहना है कि साल 2011 में भी वह अपराध के मामलों में जेल जा चुका था. तब उसने परिवार से वादा किया था कि वह सुधर जाएगा. कुछ साल तक सब ठीक चला, लेकिन ऑनलाइन गेमिंग में लगातार नुकसान और बढ़ते खर्चों के चलते वह फिर से अपराध की राह पर लौट आया. 

    सायन की घटना से खुली पूरी कड़ी

    25 जनवरी को सायन इलाके में एक महिला से मंगलसूत्र छीनने की घटना सामने आई. शुरुआत में पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराने से मना कर दिया, क्योंकि छीना गया मंगलसूत्र नकली था. पुलिस ने उसे समझाकर एफआईआर दर्ज करवाई. इसके बाद सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए. 

    जांच में पता चला कि आरोपी दोपहिया वाहन से वारदात करता था और बाइक भी चोरी की थी. बाइक को वह नेरुल से चुराकर लाया था और वारदात के बाद ठाणे के टीन हाथ नाका के पास खड़ी कर देता था. वहां से पैदल घर चला जाता, ताकि पुलिस को चकमा दे सके. 

    जूते बने पहचान का सबसे बड़ा सबूत

    पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी हर बार कपड़े बदल लेता था, लेकिन जूते नहीं बदलता था. अलग-अलग इलाकों की करीब 80 सीसीटीवी क्लिप में एक जैसे जूते दिखे. जब आरोपी हाथ नाका के पास बाइक लेने पहुंचा तो पुलिस ने उसी आधार पर उसकी पहचान कर उसे पकड़ लिया. गिरफ्तारी के बाद उसने तुरंत कई वारदातों की बात कबूल कर ली. 

    जनवरी में ही पांच मामले दर्ज

    पुलिस के मुताबिक, सिर्फ जनवरी महीने में उसके खिलाफ पांच एफआईआर दर्ज हुई हैं. आरोपी का दावा है कि मुंबई में उसके खिलाफ पहले से 20 से ज्यादा मामले दर्ज हैं, जिनकी पुलिस अब पुष्टि कर रही है. वह ज्यादातर बुजुर्ग महिलाओं को निशाना बनाता था और अकेले ही वारदात को अंजाम देता था. 

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    आरंग: सीमेंट पोल से वार कर महिला की हत्या, खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में सनसनी…

    August 27, 2026

    21 साल की मुस्कान की हत्या, जिम ट्रेनर इमरान ने घर में अकेला देख चाकू से गोदा

    August 27, 2026

    रुड़की में रक्षाबंधन से ठीक पहले दो सगी बहनों का भाई ने किया मर्डर, चरित्र पर था शक!, जीजा को भी मारी गोली

    August 26, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.