नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम के दुरुपयोग पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि जब आपकी सहमति से बने संबंध बिगड़ जाते हैं तो रेप के मामले दर्ज कराए जाते हैं। कोर्ट ने कहा, जब कोई विवाहित महिला किसी दूसरे पुरुष के साथ शारीरिक संबंध बनाती है, तो वह इस आधार पर उसके खिलाफ रेप का मामला दर्ज नहीं कर सकती कि उसने शादी के वादे पर यौन संबंध बनाए थे। गुरुवार को मामले की सुनवाई करते हुए जस्टिस बीवी नागरत्ना और जस्टिस उज्ज्वल भुइयां की बेंच ने कहा, ऐसी स्थिति में महिला रेप का केस दर्ज नहीं…
Author: chhattisgarhrajya.in
महाशिवरात्रि हर साल फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाई जाती है. यह दिन भगवान भोलेनाथ की कृपा प्राप्त करने के लिए सबसे उत्तम माना जाता है. मान्यता है कि इसी दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था. ऐसे में इस दिन जो व्यक्ति भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना करता है और व्रत के सभी नियमों का पालन करते हुए पूजा पूर्ण करता है, उसे शक्ति और शंकर का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है. साथ ही विवाह संबंधी समस्याएं और संतान प्राप्ति में आ रही बाधाएं दूर होती हैं. गाय के दूध…
बेंगलुरु : कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में मेट्रो से सफर करने वालों के लिए बुरी खबर है। बेंगलुरु मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीएमआरसीएल) ने आधिकारिक तौर पर किराए में पांच प्रतिशत की बढ़ोतरी की घोषणा की। नई दरें 9 फरवरी से लागू होंगी। इस बढ़ोतरी के बाद मेट्रो में न्यूनतम किराया 10 रुपए से बढ़ाकर 11 रुपए और अधिकतम किराया 90 रुपए से बढ़ाकर 95 रुपए होगा। कितना बढ़ेगा किराया?बीएमआरसीएल के जनसंपर्क अधिकारी बीएल यशवंत चौहान ने बताया कि किराया निर्धारण समिति के अनुसार, हर साल एक फॉर्मूले के तहत प्रतिशत के आधार पर गणना की जाती है। इसमें अधिकतम 5…
10वें दिन 130 से अधिक प्रदर्शनों का आंकड़ा पार; अंतर्राष्ट्रीय नाटकों और नुक्कड़ नाटकों ने जीता दर्शकों का दिल नेशनल स्कूल ऑफ़ ड्रामा (एनएसडी) द्वारा आयोजित दुनिया का सबसे बड़ा अंतर्राष्ट्रीय थिएटर फेस्टिवल, 25वां भारत रंग महोत्सव (BRM), अपने 10वें दिन भी कला प्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा। सिल्वर जुबली मना रहे इस महोत्सव ने अपनी विविधता और भव्यता से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर सहित देशभर के 19 केंद्रों पर थिएटर की एक नई ऊर्जा का संचार किया है। अब तक इस फेस्टिवल में 130 से अधिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शन हो चुके हैं, जिनमें माइक्रो ड्रामा,…
टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से होगी. टीम इंडिया टूर्नामेंट के पहले ही दिन अपने अभियान की शुरुआत करेगी. भारतीय टीम डिफेंडिंग चैंपियन है और उसकी कोशिश खिताब जीतकर इतिहास रचने की होगी. टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ कि डिफेंडिंग टीम अपने खिताब का बचाव कर पाई है, लेकिन इस बार टीम इंडिया की नजरें इस रिकॉर्ड को बदलने की होगी. भारतीय टीम अभी जबरदस्त फॉर्म में है और उसने बीते टी20 वर्ल्ड कप के बाद से कोई भी टी20 सीरीज नहीं गंवाई है. वहीं 2 बार के विश्व कप विजेता भारत…
मुख्यमंत्री ने 10 रूपए की टिकट कटाकर मयाली नेचर कैंप में लिया एडवेंचर स्पोर्ट्स का आनंद मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज अलग अंदाज़ में नजर आए और उन्होंने 10 रूपए का टिकट कटाकर जिले के लोकप्रिय पर्यटन स्थल मयाली नेचर कैंप में साहसिक खेल गतिविधियों का आनंद लिया और कई नए एडवेंचर स्पोर्ट्स की औपचारिक शुरुआत भी की। मुख्यमंत्री ने प्रवेश शुल्क अदा कर नेचर कैंप में प्रवेश करते हुए आम नागरिकों को नियमों के पालन और समानता का एक सशक्त संदेश दिया। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय, विधायक श्रीमती गोमती साय, छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण…
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज भारत सरकार की स्वदेश दर्शन योजना 2.0 की उप-योजना सीबीडीडी के अंतर्गत स्वीकृत मयाली-बगीचा विकास परियोजना का मयाली नेचर कैंप में विधिवत भूमिपूजन किया। लगभग 10 करोड़ रुपये की लागत से क्रियान्वित इस परियोजना के तहत मयाली, विश्व प्रसिद्ध मधेश्वर पर्वत (विश्व का सबसे बड़ा प्राकृतिक शिवलिंग) तथा बगीचा स्थित कैलाश गुफा क्षेत्र में विभिन्न पर्यटन सुविधाओं का विकास किया जाएगा।यह परियोजना क्षेत्र की प्राकृतिक, सांस्कृतिक एवं जनजातीय विरासत के संरक्षण के साथ-साथ समुदाय आधारित पर्यटन को सशक्त बनाएगी। इससे स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और जशपुर जिले…
प्रधानमंत्री आवास केवल मकान नहीं, बल्कि गरीब परिवारों के सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की नींव हैं – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय प्रधानमंत्री आवास योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ ने एक बार फिर सुशासन, दृढ़ इच्छाशक्ति और परिणामोन्मुख प्रशासन का सशक्त उदाहरण प्रस्तुत किया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट की पहली ही बैठक में 18 लाख प्रधानमंत्री आवासों की स्वीकृति का ऐतिहासिक निर्णय लिया गया था। निर्णय के परिपालन में राज्य के सभी जिलों के सतत, संगठित एवं अथक प्रयासों के परिणामस्वरूप छत्तीसगढ़ ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत एक नया राष्ट्रीय कीर्तिमान स्थापित किया…
रायपुर, 5 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी निरंतर और गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति के लिए प्रदेश में लगातार पारेषण क्षमता का विस्तार कर रही है। इसी कड़ी में 132/33 केवी उपकेन्द्र झलप में नए 63 एमवीए पावर ट्रांसफार्मर का सफल ऊर्जीकरण किया गया।इस कार्य को एक महीने से भी कम समय में पूरा करने में सफलता प्राप्त की गई। इस क्षमता विस्तार से लगभग 150 गांवों में गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति हो सकेगी। इस क्षेत्र में उन्नत खेती के साथ कृषि संबंधी उद्योग एवं अन्य औद्योगिक इकाईयां संचालित हैं। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री राजेश कुमार…
उत्तर प्रदेश – बरेली में एक शख्स की निर्मम हत्या कर दी गई। तीन दोस्तों ने मिलकर शख्स को मौत के घाट उतार दिया। मारने से पहले शख्स को शराब पिलाई गई। दरअसल, गुलड़िया-रामनगर में शख्स को शराब पिलाने के लिए तीनों दोस्त ठेके की छत पर ले गए। जिसके बाद तीनों ने मूंगफली विक्रेता विनोद कुमार की हत्या कर दी। आरोपियों ने विनोद के सिर पर शराब की बोतल फोड़ी और उसके बाद विनोद को छत से फेंक दिया। घटना के कुछ घंटे बाद ही एक आरोपी राशिद को गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि अन्य दो आरोपी शमीम और…
