दिल की बीमारी आज भी दुनिया भर में मौत की सबसे बड़ी वजहों में से एक है। ऐसे में लोग लगातार ऐसे उपाय खोजते रहते हैं, जिससे हार्ट अटैक का खतरा कम किया जा सके। इसी तलाश में विटामिन D को लेकर काफी चर्चा होने लगी है। कहीं कहा जाता है कि यह हार्ट अटैक का खतरा आधा कर देता है, तो कहीं इसके फायदे पूरी तरह नकार दिए जाते हैं। ऐसे में सवाल उठता है क्या सच में विटामिन D दिल को बचाता है या मामला थोड़ा जटिल है? अमेरिका के मशहूर डॉक्टर डॉ. कुनाल सूद, जो एनेस्थीसियोलॉजिस्ट और इंटरवेंशनल पेन…
Author: chhattisgarhrajya.in
मानसून का पूरा सीज़न शानदार रहा और इस दौरान देशभर में बेहतरीन बारिश हुई। हालांकि मानसून के बाद अब कई राज्यों में कड़ाके की ठंड अपना असर दिख रहा है, तो दूसरी ओर कई राज्यों में अभी भी तेज़ बारिश का सिलसिला बना हुआ है। 2025 में कई राज्यों में बारिश के पुराने सभी रिकॉर्ड्स टूट गए और 2026 में भी भारी बारिश का पूर्वानुमान है। अब देश में मौसम नया खेल दिखाएगा। ऐसे में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ( IMD) ने देश के कई राज्यों में 5, 6 और 7 फरवरी को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 और 8 फरवरी 2026 को मलेशिया के बेहद अहम दौरे पर जा रहे हैं। यह यात्रा सिर्फ कूटनीतिक रस्म अदायगी नहीं है, बल्कि दक्षिण-पूर्व एशिया में भारत की बढ़ती ताकत और ‘एक्ट ईस्ट पॉलिसी’ (Act East Policy) की एक बड़ी परीक्षा है। पीएम मोदी और मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहीम की मुलाकात पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हुई हैं, क्योंकि इस मुलाकात के मायने व्यापार से लेकर समंदर की सुरक्षा तक जुड़े हुए हैं। पीएम मोदी वहां क्यों जा रहे हैं? मोदी की इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य दक्षिण-पूर्व एशिया में भारत की पकड़ मजबूत बनाना है।…
रायपुर- प्रदेश के विकास में प्रवासी छत्तीसगढ़ियों की सहभागिता को सशक्त बनाने के उद्देश्य से 27 एवं 28 मार्च को राजधानी रायपुर में “प्रवासी छत्तीसगढ़ कॉन्क्लेव” का आयोजन किया जाएगा। यह कॉन्क्लेव उत्तर अमेरिका छत्तीसगढ़ प्रवासी संघ (North America Chhattisgarh Association – NACHA) तथा छत्तीसगढ़ एनआरआई संघ (NRI Association of Chhattisgarh) के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है।इस दो दिवसीय आयोजन में भारत से बाहर विभिन्न देशों में निवासरत छत्तीसगढ़ के रहवासी सहभागिता करेंगे। इस कॉनक्लेव के लिए पंजीयन जल्द शुरू होगा। कॉन्क्लेव के माध्यम से प्रवासी छत्तीसगढ़ियों को प्रदेश के सामाजिक, सांस्कृतिक एवं आर्थिक विकास से जोड़ने का…
रायपुर- राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) रायपुर में आधुनिक अभियांत्रिकी शिक्षा और अनुसंधान को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत एएनएसवाईएस (ANSYS) मल्टीफिज़िक्स सॉल्यूशंस पर विशेषज्ञ व्याख्यान का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विद्युत अभियांत्रिकी विभाग की इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग एसोसिएशन द्वारा डी-2 हॉल में आयोजित किया गया, जिसमें शिक्षण एवं अनुसंधान में सिमुलेशन आधारित उन्नत तकनीकों की भूमिका पर गहन विचार-विमर्श हुआ।कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्री अभिमन्यु सिंह, तकनीकी एवं रणनीतिक प्रमुख, एएनएसवाईएस अकादमिक प्रोग्राम (भारत एवं आसियान क्षेत्र) रहे। उन्हें कम्प्यूटेशनल फ्लूड डायनेमिक्स (सीएफडी) और फाइनाइट एलिमेंट एनालिसिस (एफईए) के क्षेत्र में 17 वर्षों से…
मुंबई: मुंबई के गोरेगाव इलाके से एक खौफनाक घटना सामने आई है. यहां की एक इमारत की लिफ्ट के भीतर गैस के गुब्बारों में बड़ा विस्फोट हो गया. इस घटना से डरे लिफ्ट के अंदर मौजूद लोग सामान वहीं छोड़कर एकदम से बाहर भागे, लेकिन फिर भी दो लोग घायल हो गए. रूह कंपा देने वाली ये घटना वहां लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई. लिफ्ट के भीतर घुसते ही गुब्बारों में ब्लास्ट सामने आए फुटेज में देखा जा सकता है कि एक लड़की अपने सामान के साथ लिफ्ट के भीतर घुसती है. उसके साथ ही एक शख्स एक थैली…
मेष संतान आपकी हर बात मानेगी जिससे आपको खुशी होगी। दोस्तों के साथ किसी मनोरंजक यात्रा पर जा सकते हैं। अतिरिक्त आय होने के योग बन रहे हैं। नया काम शुरू करने के लिए दिन शानदार है। आज आपके पुराने शौक पूरे हो सकते हैं।आप कोई धन संबंधी डील बहुत ही सोच समझकर फाइनल करें। जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हें किसी संस्था से जुड़ने का मौका मिल सकता है। वृषभ अगर आप पर कोई पुराना कर्ज है तो उससे छुटकारा मिल सकता है। अटके हुए काम आज आसानी से पूरे हो सकते हैं। नौकरी में…
रायपुर- छत्तीसगढ़ नवाचार एवं स्टार्टअप प्रोत्साहन नीति 2025-30 को मंत्रिपरिषद की स्वीकृति छत्तीसगढ़ राज्य मंत्रिपरिषद ने आज “छत्तीसगढ़ नवाचार एवं स्टार्टअप प्रोत्साहन नीति 2025-30” को स्वीकृति प्रदान की। इस नीति का उद्देश्य राज्य में एक सशक्त, समावेशी एवं वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी स्टार्टअप इकोसिस्टम का निर्माण करना है, जिससे नवाचार को बढ़ावा मिले, रोजगार सृजन हो तथा सतत आर्थिक विकास को गति प्राप्त हो। यह नीति राज्य के युवाओं को नवाचार एवं उद्यमिता की दिशा में प्रेरित एवं सशक्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। नई स्टार्टअप नीति के अंतर्गत वर्ष 2030 तक 5,000 से अधिक नए क्च्प्प्ज्-पंजीकृत स्टार्टअप्स को प्रोत्साहित करने…
रायपुर- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर प्रदेश में किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए धान खरीदी की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण राहत प्रदान की गई है। इसके अंतर्गत तीन श्रेणियों के किसानों को धान विक्रय हेतु अतिरिक्त दो दिवस – 05 एवं 06 फरवरी 2026 तक खरीदी की अनुमति प्रदान की गई है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार तीन प्रकार के किसान इस अतिरिक्त अवधि में धान विक्रय कर सकेंगे— ऐसे किसान, जिनके द्वारा 10 जनवरी 2026 के पश्चात टोकन हेतु आवेदन किया गया, किंतु सत्यापन नहीं हो पाया है। ऐसे किसान, जिनके द्वारा 10 जनवरी 2026…
रायपुर- पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार की प्रसाद योजना अंतर्गत माँ बम्लेश्वरी देवी मंदिर डोंगरगढ़ का विकास परियोजना के लिए पर्यटन विभाग छत्तीसगढ़ शासन को 48 करोड़ 43 लाख रूपए की स्वीकृति दी गई है। परियोजना का कार्य पूर्ण हो चुका है। परियोजना के तहत माँ बम्लेश्वरी पहाड़ी में सीढिय़ों का जीर्णोद्धार, सीढिय़ों में शेड, रेलिंग, पेयजल, शौचालय, प्रकाशीकरण तथा पहाड़ी के नीचे तालाब का सौंदर्यीकरण,शॉप्स, पार्किंग एवं संपूर्ण क्षेत्र में साइनेज का कार्य कराया गया है। प्रज्ञागिरि परिसर में ध्यान केन्द्र, कैफेटेरिया, पार्किंग, सीढिय़ों का जीर्णाेद्धार, सोलर प्रकाशीकरण, पेयजल का कार्य कराया गया है। श्रद्धालुओं के लिए 9.5 एकड़ में…
