Author: chhattisgarhrajya.in

रायपुर । भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच आज रायपुर में दूसरा वनडे मुकाबला खेला जा रहा है। भारतीय टीम तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे चल रही है और उसकी नजरें इस मैच को जीतकर अजेय बढ़त लेने की होगी। भारत ने विराट कोहली और ऋतुराज गायकवाड़ के शतक के बाद कप्तान केएल राहुल की अर्धशतकीय पारी की बदौलत दक्षिण अफ्रीका के सामने 359 रनों का लक्ष्य रखा है। दक्षिण अफ्रीका ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। भारत ने गायकवाड़ के 105, कोहली के 102 और राहुल के नाबाद 66 रनों के…

Read More

रायपुर।अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) द्वारा अविद्युतीकृत ग्रामीण क्षेत्रों में सौर ऊर्जा आधारित सुविधाएं उपलब्ध कराई जाने से दूरस्थ वनांचल के गांवों में बड़ा परिवर्तन देखने को मिला है। जहां पहले गांव अंधेरे में रहते थे, वहीं अब सोलर होम लाइट, सोलर फोटो वॉल्टाइक सेल और सोलर हाईमास्ट की रोशनी से गांवों की गलियां, चौक और चौराहे रात देर तक जगमगाने लगे हैं। नियद नेल्ला नार (आपका अच्छा गांव) योजना के तहत शामिल ग्रामों में भी क्रेडा द्वारा सौर ऊर्जा योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। इस योजना का उद्देश्य जिले के अंदरूनी इलाकों में बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना…

Read More

महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने आज भटगांव विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम शिवप्रसाद नगर स्थित धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने धान खरीदी की व्यवस्था, किसानों को दी जा रही सुविधाओं, मापक यंत्रों, तौल व्यवस्था तथा धान उपार्जन की संपूर्ण प्रक्रिया का बारीकी से अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने केंद्र में पहुंचे किसानों से चर्चा कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली। किसानों ने उन्हें बताया कि धान खरीदी प्रक्रिया सुव्यवस्थित रूप से चल रही है और उन्हें किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो रही है। उन्होंने किसानों…

Read More

दिल्ली नगर निगम (MCD) के 12 वार्डों पर उपचुनावों के नतीजे आ गए हैं। भाजपा ने 7, आम आदमी पार्टी ने 3 और कांग्रेस-ऑल इंडिया फॉर्वर्ड ब्लॉक पर जीत हासिल की है। इससे पहले 12 वार्डों में से 9 भाजपा और 3 आप के पास थे। दिल्ली में भाजपा सरकार बनने के बाद हुए इस पहले चुनाव में पार्टी को 2 सीटों का नुकसान हुआ है। वहीं, कांग्रेस अपना खाता खोलने में कामयाब रही है। बीजेपी ने जिन वार्डों में जीत दर्ज की उनमें द्वारका-बी, अशोक विहार, ग्रेटर कैलाश, दिचाऊं कलां, शालीमार बाग-बी, विनोद नगर और चांदनी चौक शामिल हैं।…

Read More

सुकमा । विश्व एड्स दिवस 2025 के अवसर पर शासकीय नवीन महाविद्यालय कोण्टा में सोमवार को जनजागरूकता कार्यक्रम एवं शपथ ग्रहण का आयोजन गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी 1 दिसंबर को आयोजित यह कार्यक्रम एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता बढ़ाने, संक्रमित व्यक्तियों को सहयोग देने तथा इस बीमारी से खोए गए अमूल्य जीवन को श्रद्धांजलि अर्पित करने के उद्देश्य से किया गया। विश्व स्वास्थ्य संगठन एवं संयुक्त राष्ट्र द्वारा वर्ष 1988 में प्रारंभ किया गया यह दिवस विश्व का पहला वैश्विक स्वास्थ्य दिवस माना जाता है। वर्ष 2025 की थीम “पुनर्विचार, पुनर्निमाण और उत्थान” है,…

Read More

अक्सर ही सोशल मीडिया पर शादी का वो मज़ेदार कार्ड वायरल होता है। ऐसे में मन में सवाल आना लाज़िमी है कि शादी के इस कार्ड में ऐसा क्या था जिसे देखकर लोगों ने जमकर ठहाके लगाए और कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। दरअसल इस कार्ड की भाषा के कारण लोगों ने इसे काफी पसंद किया था और इसी वजह से कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था और लोगों को खूब हंसाया था। हरियाणवी में शादी का कार्ड, देखकर खुद को हंसने ने नहीं रोक पाएंगे शादी के जिस कार्ड की हम बात कर रहे हैं, वो…

Read More

केरल के आगामी पंचायत चुनाव में बीजेपी (BJP) ने एक बड़ा मास्टरस्ट्रोक खेला है। बीजेपी ने मुन्नार के नल्लाथन्नी वॉर्ड से ‘सोनिया गांधी’ नाम की एक महिला उम्मीदवार को टिकट दिया है। बीजेपी के इस फैसले ने कांग्रेस की टेंशन बढ़ा दी है क्योंकि इस रणनीतिक फैसले से नल्लाथन्नी वॉर्ड पर बीजेपी की जीत की संभावना काफी बढ़ गई है और कांग्रेस के साथ ही स्थानीय राजनीतिक पार्टियों में भी खलबली मच गई है। कौन है बीजेपी की ‘सोनिया गांधी’? बीजेपी की ‘सोनिया गांधी’ एक स्थानीय 34 वर्षीय महिला है। सोनिया का जन्म दिवंगत दुरे राज के घर हुआ था,…

Read More

सहकारी केंद्रीय बैंक पिपलानी में मंगलवार को किसानों ने जमकर हंगामा किया। आरोप है कि किसानों को बैंक बुलाने के बाद पैसे का भुगतान नहीं किया गया। लंबे समय से परेशान किसानों ने बैंक के बाहर ताला लगा दिया। वित्तीय अनियमितता के आरोपी शाखा प्रबंधक ने किसानों को पैसे देने बुलाया था बैंक-बैंक पहुंचे किसानों को न पैसे मिले और ही खाद-बीज, नाराज किसानों ने किया हंगामा बैंक में किसानों को शाम सात बजे समझाइश देते जांच दल के कर्मचारी। सहकारी केंद्रीय बैंक पिपलानी में मंगलवार को किसानों ने जमकर हंगामा किया। आरोप है कि किसानों को बैंक बुलाने के…

Read More

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक शुरू हो गई है। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण नीतिगत और प्रशासनिक मुद्दों पर अहम निर्णय लिए जा सकते हैं। बैठक के बाद कैबिनेट की आधिकारिक ब्रीफिंग मंत्रालय के भू-तल स्थित कक्ष S0-12 में आयोजित की जाएगी। बता दें कि इससे पहले 14 नवंबर को हुई कैबिनेट की बैठक में कई अहम फैसले लिए गए थे। जिनमें- मंत्रिपरिषद द्वारा खरीफ एवं रबी विपणन मौसम में दलहन-तिलहन फसल के उपार्जन हेतु पूर्व वर्ष की भांति ‘‘प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान‘‘ प्राईस सपोर्ट स्कीम (पीएसएस) के तहत…

Read More

राजधानी नया रायपुर स्थित मेफेयर लेक रिसॉर्ट में आयोजित पाञ्चजन्य कॉनक्लेव ‘दंतेश्वरी डायलॉग’ में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राज्य सरकार के दो वर्ष के कार्यकाल, बस्तर एवं सरगुजा क्षेत्रों में विकास, नक्सल उन्मूलन, औद्योगिक निवेश, महिला सशक्तिकरण तथा नई टेक्नोलॉजी आधारित विकास मॉडल सहित अनेक विषयों पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने विभिन्न सवालों के सरल और स्पष्ट उत्तर देकर सरकार की योजनाओं और आगामी रोडमैप की जानकारी दी। महिला सशक्तिकरण सबसे बड़ी उपलब्धि मुख्यमंत्री ने कहा कि दो वर्षों में महतारी वंदन योजना महिला सशक्तिकरण का सबसे बड़ा माध्यम बनी है।70 लाख महिलाओं को…

Read More