नई दिल्ली । संचार साथी ऐप को लेकर विपक्ष की चिंताओं के बीच संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार को स्पष्ट किया कि यह पूरी तरह स्वैच्छिक और वैकल्पिक है और किसी भी तरह अनिवार्य नहीं है। इस ऐप को निजता के लिए खतरा बताये जाने को अफवाह करार देते हुए श्री सिंधिया ने कहा कि यह स्वैच्छिक ऐप है और इसका इस्तेमाल उपयोगकर्ता की इच्छा पर निर्भर है। उपयोगकर्ता चाहे तो अपने मोबाइल पर इसे सक्रिय करे या न करे और वह आसानी से इसे डिलीट भी कर सकता है। श्री सिंधिया ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में…
Author: chhattisgarhrajya.in
दिल्ली हाई कोर्ट ने पटियाला हाउस फैमिली कोर्ट के एक तलाक फैसले को रद्द करते हुए कड़ी टिप्पणी की है। हाई कोर्ट ने पाया कि फैमिली कोर्ट जज ने उन कानूनी प्रावधानों के आधार पर तलाक दे दिया, जो कानून में हैं ही नहीं। इसके अलावा, अदालत ने बिना किसी पक्ष की गवाही दर्ज किए ही विवाह को खत्म कर दिया था। हाई कोर्ट ने इसे गंभीर लापरवाही करार देते हुए कहा कि यह पहली बार नहीं है जब ऐसे त्रुटिपूर्ण आदेश सामने आए हैं। अदालत ने संबंधित जज को दोबारा प्रशिक्षण देने का भी निर्देश दिया। हाई कोर्ट की…
कोरबा। करतला थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत औराई के पास एक खेत में अज्ञात व्यक्ति का अधजला और अर्धनग्न शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस के अनुसार शव तीन से चार दिन पुराना बताया जा रहा है और अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। घटनास्थल पर शव की स्थिति बेहद गंभीर बताई जा रही है। शव पूरी तरह निर्वस्त्र और फूला हुआ पाया गया है, जबकि मृतक के गुप्तांग क्षत-विक्षत अवस्था में थे। पुलिस और फोरेंसिक टीम के अनुसार, यह लग रहा है कि शव को किसी और स्थान से यहां लाकर अधजला स्थिति…
आज हम आपको ऐसी 5 आसान टिप्स और ट्रिक्स बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप एयर प्यूरीफायर के बिना घर की हवा को साफ और धूल मुक्त रख सकते हैं. प्रदूषण के दौरान ये तरीके बहुत ज्यादा कारगर साबित हो सकते हैं. 1. वैक्यूम से सफाई प्रदूषण में घर की सफाई करना बहुत ही ज्यादा जरूरी होता है. ऐसे में धूल से बचते हुए सफाई करने का सबसे आसान तरीका वैक्यूमिंग है. अगर आप भी अपने घर के कारपेट, सोफे को साफ करना चाहते हैं तो वैक्यूम क्लीनर का इस्तेमाल करें. इससे घर के अंदर धूल नहीं होगी…
रणवीर सिंह ने गोवा में आयोजित IFFI 2025 की क्लोजिंग सेरेमनी में ‘कांतारा’ फिल्म के एक सीन की नकल की थी, जिसके बाद इसे लेकर विवाद खड़ा हो गया। एक्टर ने कांतारा फिल्म में ऋषभ शेट्टी की तारीफ करते हुए मां चामुंडा को भूत कहा था और उनकी नकल उतारी थी, जिसके बाद सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया था। रणवीर पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप लगे थे, अब मंगलवार को रणवीर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर लोगों से माफी मांग ली है। रणवीर सिंह ने किया था मां चामुंडा का अपमान रणवीर सिंह ने…
भरतपुर। सेवर थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक भयावह सड़क हादसे ने लोगों को झकझोर दिया। पंछी का नगला फ्लाईओवर पर एक युवक की ऐसी दर्दनाक मौत हुई, जिसने सड़क सुरक्षा की खामियों पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। मलाह गांव निवासी मुकेश सोमवार रात एक शादी समारोह से घर लौट रहा था। जैसे ही वह ओवरब्रिज की ओर बढ़ा, किसी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद मुकेश सड़क पर गिर पड़ा, लेकिन हादसा यहीं खत्म नहीं हुआ। गुजरने वाली कई गाड़ियों ने बिना रुके उसके ऊपर से वाहन दौड़ा दिए, जिससे उसका शरीर…
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक 50 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है। मृतक की पत्नी की 3 माह पहले मौत हो गई थी, जिसके बाद से वह हताश रहने लगा था। वहीं उसने परेशान होकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अस्पताल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार चैतमा चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बाइसेमर निवासी किताब सिंह 50 वर्ष पिता स्व पूरन सिंह ने अपने घर में फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके…
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम तरदा में नशे की हालत में एक पति ने अपनी पत्नी और बेटियों के साथ क्रूरता की सारी हदें पार कर दी। आरोपी ने पत्नी पर हथौड़े से हमला किया और दोनों बेटियों को नशे की गोलियां खाने के लिए मजबूर किया। घटना शनिवार शाम की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, आरोपी राइमंड प्रकाश जांगड़े ने अपनी पत्नी कविता बाई जांगड़े (38) के सिर पर हथौड़े से हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। हमला करने…
हिना बानो और कनिका सिवाच की हैट्रिक की बदौलत भारत ने सोमवार को यहां नामीबिया को 13-0 से हराकर जूनियर महिला हॉकी विश्व कप में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की। हिना (35 वां , 35 वां, 45 वां मिनट) और कनिका (12 वां, 30 वां, 45 वां मिनट) के गोलों के अलावा साक्षी राणा (10 वां, 23 वां मिनट) ने दो गोल किए, जबकि बिनीमा धान (14 वां मिनट), सोनम (14 वां मिनट), साक्षी शुक्ला (27 वां मिनट), इशिका (36 वां मिनट) और मनीषा (60 वां मिनट) ने भी गोल किए। इस जीत के साथ भारत तालिका में शीर्ष…
संस्थान नवाचार परिषद के क्षेत्रीय सम्मेलन का राज्यपाल ने किया उद्घाटन नवाचार केवल प्रयोगशालाओं और कक्षाओं तक सीमित नहीं रहना चाहिए, इसे समाज से जोड़ना होगा। राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज संस्थान नवाचार परिषद (आईआईसी) के क्षेत्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए उक्त बातें कहीं। इनोवेशन सेल, ऑल इंडिया तकनीकी शिक्षा परिषद शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आज शंकराचार्य व्यावसायिक प्रबंधन एवं प्रौद्योगिकी संस्थान रायपुर में यह सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमंेे राज्यपाल श्री डेका मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। छोटा सा नवाचार मानव की बड़ी जरूरतों को पूरा करता है श्री डेका ने कहा कि यह…
