Author: chhattisgarhrajya.in

मेष काम को लेकर मेहनत भी अधिक रहेगी, लेकिन फिर भी आप हिम्मत नहीं हारेंगे। आप किसी नए काम को करने की शुरुआत कर सकते हैं। परिवार में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है, जिससे खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। विद्यार्थी किसी परीक्षा की तैयारी में जुटेंगे, जिससे उन्हें सफलता अवश्य मिलेगी। नौकरी में आपको थोड़ा सावधान रहना होगा। वृषभ आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए बढ़िया रहने वाला है। आपको किसी सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। आप अपने कामों को पूरी मेहनत और ईमानदारी से करेंगे…

Read More

घर में रखा पुराना खांसी का सिरप पीने के बाद एक युवती की तबीयत अचानक बिगड़ गई। चक्कर आने, उल्टियां होने और शरीर में दर्द की शिकायत बढ़ने पर परिजन उसे आरबीएम अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने तुरंत भर्ती कर इलाज शुरू किया। मां शिप्रा अग्रवाल निवासी दही वाली गली ने बताया कि उनकी बेटी अनुष्का (22 वर्ष) को तीन दिन से खांसी थी। शनिवार रात भी उसकी खांसी नहीं रुकी। रात करीब तीन बजे अनुष्का ने घर में रखा पुराना खांसी का सिरप (डेक्स्ट्रोमेथॉफन) खुद ही पी लिया और सो गई। परिवार के लोगों को इसकी जानकारी नहीं थी। सुबह…

Read More

राजनांदगांव । कलेक्टर  जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जिले में अवैध धान बिक्री की रोकथाम के लिए कोचियों एवं बिचौलियों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। आने वाले समय में कोचियों एवं बिचौलियों द्वारा अवैध धान की बिक्री करने की पुनरावृत्ति होने एवं संलिप्त पाए जाने पर अपराधिक प्रकरण भी दर्ज किए जा सकते हैं। इसी कड़ी में राजस्व, खाद्य, मंडी विभाग के संयुक्त दल द्वारा आज कुल 5 प्रकरणों में 6 लाख 68 हजार 360 रूपए मूल्य के 215.60 क्विंटल (539 बोरा) अवैध धान जप्त किया गया। इसी तरह खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में अब तक कुल 123 प्रकरणों में…

Read More

बात हो रही है टाटा की आइकोनिक SUV सिएरा की. अगर आप सोच रहे हैं कि यह सिर्फ एक और बड़ी SUV है, तो जरा रुकिए और जानिए इसकी 5 गजब बातें जो इसे बाकी सब से अलग बनाती हैं. गायब हुए वाइपर जी हां. अगर आपने ध्यान दिया होगा तो टाटा सिएरा के विंडशील्ड पर वाइपर ब्लेड्स नजर नहीं आएंगे. कंपनी ने इन्हें गायब कर दिया है. दरअसल टाटा ने इसमें रेन-सेंसिंग वाइपर्स दिए हैं जो हुड के नीचे छिपे रहते हैं. जैसे ही बारिश शुरू होती है, वे जादू की तरह बाहर आते हैं और काम खत्म होते…

Read More

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात में नेचर फॉर्मिंग को बढ़ावा देने, खाद्यान्न उत्पादन में रिकॉर्ड बढ़ोत्तरी की प्रशंसा महिला खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन हमारे लिए गर्व का पल – प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी मन की बात सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं यह देश की सामूहिक चेतना का बन गया है उत्सव –मुख्यमंत्री श्री साय नेचर फॉर्मिंग के लिए छत्तीसगढ़ में असीम संभावनाएं, खाद्यान्न उत्पादन बढ़ोत्तरी में हमारे राज्य का भी महत्वपूर्ण योगदान मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की…

Read More

साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे मैच में विराट कोहली ने इतिहास रच दिया. कोहली अब इंटरनेशनल क्रिकेट मे ंनंबर 3 पर बैटिंग करते हुए सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. ऐसा कर कोहली ने रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया है. पोंटिंग ने इंटरनेशनल क्रिकेट में नंबर 3 पर बैटिंग करते हुए 217 छक्के लगाए थे. वहीं, अब विराट कोहली ने इंटरनेशनल क्रिकेट में नंबर 3 पर बैटिंग करते हुए 218 छक्के अभी तक लगाने में सफल हो गए हैं. इस मामले में तीसरे नंबर पर कुमार संगकारा हैं जिनके नाम नंबर 3 पर बैटिंग करते हुए 131 छक्के…

Read More

बिलासपुर । बिल्हा थाना क्षेत्र के ग्राम बरतोरी में चुलमाटी कार्यक्रम के दौरान मामूली विवाद ने जानलेवा रूप ले लिया। दूल्हे के घर में शाम डीजे पर नाचते समय दो युवकों का हाथ टकराना इतना बढ़ गया कि मारपीट और फिर चाकूबाजी तक की नौबत आ गई। बचाव करने पहुंचे युवक बड़कू उर्फ रामभजन यादव (चाचा) पर गुस्साए लड़कों ने चाकू से वार कर दिए, जिससे उनकी मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, दूल्हे के दोस्त कुश यादव और संदीप निषाद के बीच हाथ टकराने पर विवाद हुआ। संदीप ने पहले कुश को गाली देकर थप्पड़ मारा, फिर उसके साथियों ने…

Read More

भारत निर्वाचन आयोग ने बूथ लेवल ऑफिसर्स, बीएलओ सुपरवाइजर्स और अन्य चुनावी अधिकारियों के लिए सैलरी और मानदेय में बड़ा बदलाव किया है। आयोग ने घोषणा की है कि बीएलओ की सैलरी अब दोगुनी कर दी गई है, जबकि बीएलओ सुपरवाइजर्स की सैलरी और इंसेंटिव में भी बढ़ोतरी की गई है। यह फैसला चुनाव प्रणाली को मजबूत करने और फील्ड में काम करने वाले कर्मचारियों की मेहनत को सम्मान देने के उद्देश्य से लिया गया है। चुनाव आयोग के अनुसार, इलेक्टोरल रोल लोकतंत्र की नींव हैं और इन्हें तैयार करने के पीछे एक बड़ी मशीनरी काम करती है। इसमें इलेक्टोरल…

Read More

झुंझुनूं शहर के बाइपास क्षेत्र में शनिवार रात आगजनी की बड़ी वारदात सामने आई। कुछ लोगों ने गाड़ियों के वकॅशॉप में घुसकर रिपेयरिंग के लिए आई गाड़ियों में आग लगा दी। घटना से इलाके में दहशत फैल गई। तेज धमाके और आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठती देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की सूचना पर नगर परिषद की 3 दमकलें मौके पर आई। दमकलकर्मियों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक वर्कशॉप में मरम्मत के लिए खड़ी 11 लग्जरी कार पूरी तरह जलकर…

Read More

बिहार के बक्सर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक नाबालिग लड़की के साथ चार युवकों ने गैंगरेप किया है। हैरानी की बात यह है कि, इन चारों आरोपियों में से एक पीड़िता का बॉयफ्रेंड है और उसी से मिलने पीड़िता घटनास्थल पर गई थी। यहां आरोपी बॉयफ्रेंड ने पहले खुद पीड़िता के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए और फिर अपने तीन दोस्तों को वहां बुला कर उसके साथ गैंगरेप किया। चार में से तीन आरोपी गिरफ्तार शनिवार को हुई यह घटना शहर के टाउन थाना इलाके की है। पुलिस ने इस मामले पर तुरंत…

Read More