Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने मदनपुर में उद्यानिकी महाविद्यालय भवन और छात्रावास निर्माण का किया शुभारंभ
    • सेवा सेतु बना सपनों की उड़ान का आधार, महज एक घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र, रवीना का नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश का सपना हुआ साकार
    • सेवा सेतु से साकार हो रही सुशासन की संकल्पना, महज एक घंटे में मिला केंद्रीय जाति प्रमाण पत्र
    • कंवर समाज की समृद्ध संस्कृति और गौरवशाली परंपराएं छत्तीसगढ़ की अमूल्य धरोहर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • सरगुजा की खेल प्रतिभाओं को मिलेगी नई उड़ान, फुटबॉल, कबड्डी और बैडमिंटन की अकादमियां होंगी स्थापित : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • छत्तीसगढ़ के विद्यार्थियों के सपनों को मिलेंगे अंतरिक्ष की ऊंचाइयों तक पहुंचने के पंख : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी विशोकानंद भारती महाराज के ब्रह्मलीन होने पर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने जताया गहरा शोक
    • शादी से इनकार पर सिरफिरे आशिक ने परिवार पर फेंका तेजाब, मां पर चाकू से हमला
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, November 29
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»घने कोहरे के कारण दिल्ली-जयपुर हाईवे पर कैंटर और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर , कैंटर चालक की मौत…
    राष्ट्रीय

    घने कोहरे के कारण दिल्ली-जयपुर हाईवे पर कैंटर और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर , कैंटर चालक की मौत…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inFebruary 3, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रेवाड़ी : दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे पर देर रात घने कोहरे के चलते गांव आसलवास के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। शून्य विजिबिलिटी के कारण एक कैंटर और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें कैंटर चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की ईआरवी टीम मौके पर पहुंची। 

    पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हादसा अत्यधिक कोहरे और कम दृश्यता के कारण हुआ। अचानक सामने आए वाहन को न देख पाने के चलते ट्रक और टैंकर (कैंटर) की आपस में भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कैंटर चालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं हादसे में घायल हुए दो लोगों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की ईआरवी टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिसकर्मी सड़क पर यातायात सुचारू करने और घायलों की मदद में जुटे हुए थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही एक इनोवा कार ने खड़ी पुलिस ईआरवी वाहन को टक्कर मार दी। गनीमत रही कि टक्कर के समय कोई भी पुलिसकर्मी वाहन के अंदर मौजूद नहीं था। सभी पुलिसकर्मी बाहर खड़े होकर कार्रवाई में लगे हुए थे, जिससे एक और बड़ा हादसा होने से बच गया।

    वहीं मौके पर पहुंची कासोला थाना पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। जांच अधिकारी एएसआई प्रीतम ने बताया कि फिलहाल किसी के बयान दर्ज नहीं किए गए हैं और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि कोहरे के मौसम में विशेष सावधानी बरतें, धीमी गति से वाहन चलाएं और सुरक्षित दूरी बनाए रखें, ताकि इस तरह की दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    भारत में सारे संप्रदाय सुरक्षित और सम्मानित : मोहन भागवत

    November 29, 2026

    परिसीमन बिल पर DMK के समर्थन से कांग्रेस में मची हलचल, कांग्रेस नेता सोनिया, खरगे और राहुल डीएमके अध्यक्ष एमके स्टालिन से करेंगे मुलाकात…

    November 29, 2026

    महिला आऱक्षण पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बड़ा संदेश, बोले- हमारा हौसला भी बुलंद है, हिम्मत भी अटूट है…

    November 29, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.