Author: chhattisgarhrajya.in

रायपुर । राज्यासभा सांसद लक्ष्मी वर्मा ने छत्तीसगढ़ के रेल परियोजनाओ को लेकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से कई सवाल किए। रेल मंत्री ने सभी सवालों का जवाब सांसद को विस्तार से दी। सांसद का सवाल– खरसिया-परमलकासा रेल परियोजना की वर्तमान स्थिति क्या है और इसके पूरा होने की समय-सीमा क्या तय की गई है रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का जवाब– खरसिया-नया रायपुर-परमलकासा नई दोहरी लाइन (278 किमी) परियोजना को अप्रैल 2025 में रू 7,854 करोड़ की लागत से मंजूरी दी गई है। यह परियोजना छत्तीसगढ़ के 8 जिलों से होकर गुजरेगी, जिसके लिए 1852 हेक्टेयर भूमि की आवश्यकता है। रेल…

Read More

नई दिल्ली: नीट परीक्षा विवाद और लगातार बढ़ते राजनीतिक दबाव के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। लंबे समय से विपक्ष और प्रदर्शनकारी संगठन उनकी जिम्मेदारी तय करने की मांग कर रहे थे। शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर खुद धर्मेंद्र प्रधान ने अपने इस्तीफे की बात कही। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपना त्यागपत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है। उन्होंने पोस्ट कर कहा, ‘पिछले 10 दिनों का घटनाक्रम देखकर मेरा मन दुःखी है। यह मेरे लिए व्यक्तिगत प्रतिष्ठा का विषय नहीं है। भारत की युवाशक्ति ही, इस…

Read More

राजस्थान की राजधानी जयपुर इन दिनों Miss Universe India 2026 प्रतियोगिता की मेजबानी कर रही है। देशभर से चुनी गईं 52 प्रतिभागियों ने गाला राउंड में रैंप पर अपना आत्मविश्वास, व्यक्तित्व और फैशन सेंस पेश किया। इस दौरान प्रतिभागियों ने मीडिया के सवालों का भी बेबाकी से जवाब दिया। गाला राउंड में नहीं होता एलिमिनेशन गाला राउंड प्रतियोगिता का अहम चरण माना जाता है। हालांकि, इस राउंड में किसी प्रतिभागी को बाहर नहीं किया जाता। इसके बजाय जज प्रत्येक प्रतिभागी के प्रदर्शन के आधार पर अंक देते हैं। प्रतिभागियों का मूल्यांकन केवल उनकी खूबसूरती से नहीं होता। जज उनके आत्मविश्वास,…

Read More

रायपुर। राजधानी में प्रतिबंधित नशीली दवाओं की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रायपुर कमिश्नरेट पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बैकवर्ड लिंक की जांच करते हुए एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) और थाना खम्हारडीह पुलिस की संयुक्त टीम ने ओडिशा से रायपुर तक प्रतिबंधित नशीली गोलियों की सप्लाई करने वाले बस चालक संजय नाग को गिरफ्तार किया है। जांच में अंतर्राज्यीय नशा तस्करी नेटवर्क का भी खुलासा हुआ है। बता दें कि यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला और पुलिस उपायुक्त (उत्तर) दीपमाला कश्यप की संयुक्त मॉनिटरिंग में की गई। मामले में अब तक…

Read More

रायपुर- छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय बना हुआ है और प्रदेशभर में बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच दिनों तक प्रदेश में बदली और बारिश का दौर जारी रहेगा। हालांकि, अगले दो दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा, इसके बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि हो सकती है। मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले दिनों में उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कई स्थानों पर मध्यम बारिश की संभावना है, जबकि दक्षिण छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम वर्षा होने के आसार हैं। प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान…

Read More

यूपी – अमरोहा के हसनपुर स्थित प्रसिद्ध मां चामुंडा मंदिर से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक युवक तीन युवतियों के साथ विवाह की रस्में निभाता दिखाई दे रहा है. वीडियो ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है. वीडियो में एक युवक तीन युवतियों के साथ अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लेता और उनकी मांग में सिंदूर भरता दिखाई दे रहा है. सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि तीनों युवतियां सगी बहनें हैं.  शादी का वीडियो हुआ था वायरल वीडियो में युवतियां यह कहते हुए नजर…

Read More

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज़ के अध्यक्ष श्री सुबोध कुमार सिंह ने इस महत्वपूर्ण तकनीकी उपलब्धि पर ट्रांसमिशन कंपनी के अभियंताओं एवं पूरी टीम को बधाई दी। ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री राजेश कुमार शुक्ला ने बताया कि दलदल सिवनी से रायता तक 220 केवी मल्टी सर्किट लाइन का कार्य तकनीकी दृष्टि से अत्यंत जटिल था। रेलवे ट्रैक को बिना बाधित किए तथा कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बीच हॉट-लाइन तकनीक से इस कार्य को पूरा करना ट्रांसमिशन कंपनी के अभियंताओं की तकनीकी दक्षता और समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने कहा कि दलदल सिवनी में…

Read More

भारत और पाकिस्‍तान के बीच सियासी तनाव के चलते लंबे समय से क्रिकेट के मैदान पर खिलाड़ियों ने एक-दूसरे से हाथ नहीं मिलाए हैं। इसी बीच रिपोर्ट आ रही है कि ग्लासगो में आयोजित हो रहे कॉमनवेल्‍थ गेम्‍स 2026 के दौरान भारतीय एथलीट खुद तय कर सकते हैं कि वे पाकिस्तानी एथलीटों से हाथ मिलाएंगे या फिर नमस्ते करेंगे। बताया जा रहा है कि भारतीय लॉन बॉल अधिकारियों ने खिलाड़ियों से कहा है कि इसमें कोई दिक्कत नहीं है। हालांकि पड़ोसी देश के खिलाड़ियों से तोहफे लेने पर प्रतिबंध लगाया गया है। भारतीय खेल अधिकारियों ने गिफ्ट लेने से किया…

Read More

जुलाई के आखिरी सप्ताह में दो प्रमुख ग्रह बुध और शनि अपनी चाल में बदलाव करने जा रहे है। 24 जुलाई (शुक्रवार) को बुद्धि, वाणी और व्यापार के कारक बुध मिथुन राशि में मार्गी (सीधी चाल) हो चुके है, जबकि 27 जुलाई से कर्म और न्याय के कारक शनि मीन राशि में वक्री (Shani Vakri) होंगेयानी उल्टी चाल चलेंगे। शनि 11 दिसंबर तक यानी कुल 138 दिन वक्री रहेंगे। ग्रहों के इस दोहरे परिवर्तन का प्रभाव 12 राशियों के साथ बैंकिंग, शेयर बाजार, प्रशासनिक कार्यों और दीर्घकालिक योजनाओं पर भी देखने को मिल सकता है। वक्री होंगे शनि, बुध बदलेंगे अपनी चाल…

Read More

दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में एक दर्दनाक सड़क हादसे में अमेरिका में उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे 20 वर्षीय छात्र की मौत हो गई. हादसा उस समय हुआ जब छात्र अपनी महिला मित्र के साथ कार से जा रहा था और नांगल देवत क्षेत्र के पास एक तीखे मोड़ पर वाहन से नियंत्रण खो बैठा. फिसलन भरी सड़क के कारण कार सड़क से नीचे नाले में जा गिरी और पलट गई. गंभीर रूप से घायल छात्र को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई. घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. प्रारंभिक…

Read More