भारतीय स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा राष्ट्रमंडल खेलों में अपने तूफानी प्रदर्शन से पहले स्विट्जरलैंड स्थित ट्रेनिंग सेंटर में जमकर पसीना बहा रहे हैं. ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों के लिए वहीं से सीधे स्कॉटलैंड रवाना होंगे. चोपड़ा ने 2018 के गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में गोल्ड मेडल जीता था, लेकिन चोट के कारण 2022 के बर्मिंघम संस्करण में हिस्सा नहीं ले सके थे. इस साल उनका यह दूसरा बड़ा अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट होगा. इससे पहले जून में दोहा डायमंड लीग में उन्होंने 85.69 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ चौथा स्थान हासिल किया था. ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में पुरुषों की भाला फेंक…
Author: chhattisgarhrajya.in
शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर हुई सार्थक चर्चा, छत्तीसगढ़ में सेवाओं के विस्तार पर दिया जोर रायपुर – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कर्नाटक के सत्य साई ग्राम, मुद्देनहल्ली का दौरा कर शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण एवं मानवीय मूल्यों पर आधारित समग्र सेवा मॉडल का अवलोकन किया। उन्होंने वन वर्ल्ड वन फैमिली मिशन के संस्थापक सद्गुरु श्री मधुसूदन साई से भेंट कर छत्तीसगढ़ में जनकल्याणकारी सेवाओं के विस्तार, विशेष रूप से निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण और मूल्य आधारित शिक्षा के क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की। मुख्यमंत्री श्री साय…
सूरजपुर – ग्राम केशवपुर के यादवपारा स्थित तालाब में मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना पर वन विभाग द्वारा की गई जांच में यह तथ्य सामने आया कि सोशल मीडिया पर प्रसारित फोटो वास्तविक नहीं थी, बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (ए.आई.) तकनीक की सहायता से तैयार की गई भ्रामक तस्वीर थी। 23 जुलाई 2026 को ग्राम पंचायत केशवपुर एवं ग्रामवासियों द्वारा वन विभाग को सूचना दी गई थी कि गांव के तालाब में मगरमच्छ देखा गया है। चूंकि मगरमच्छ वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 के अंतर्गत संरक्षित अनुसूची .प् वन्यजीव है, अतः सूचना को गंभीरता से लेते हुए वन विभाग द्वारा तत्काल अधिकारियों एवं…
छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मण्डल की ओर से छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा (SET-26) के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदावर सरकारी बनना चाहते हैं। वे CG SET 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं। उत्तीसगढ़ सीईटी-2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 23 जुलाई से शुरू हो गई है। परीक्षा में आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 अगस्त, 2026 निर्धारित की गई है। इसके अतिरिक्त, उम्मीदवारों को फॉर्म में सुधार करने के लिए 18 से 20 अगस्त तक का मौका दिया जाएगा। इस दिन होगी परीक्षा छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा 04 अक्टूबर, 2026 को आयोजित कराई जाएगी। परीक्षा…
भारतीय शेयर बाजार के सामने अगले हफ्ते सबसे बड़ी चुनौती निफ्टी का 23,600 का स्तर होगा। तकनीकी विश्लेषकों का मानना है कि अगर निफ्टी इस स्तर से नीचे फिसलता है तो बिकवाली और तेज हो सकती है। वहीं, बाजार में मजबूती लौटाने के लिए सबसे पहले 24,000 के ऊपर टिकना जरूरी होगा। लगातार पांच कारोबारी सत्रों की गिरावट के बाद बाजार की चाल कमजोर पड़ चुकी है। शुक्रवार को भी बाजार दबाव में रहा। निफ्टी 102 अंक टूटकर 23,767 पर बंद हुआ, जो 12 जून के बाद का सबसे निचला क्लोजिंग लेवल है। वहीं, पिछले पांच सत्रों में सेंसेक्स करीब…
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप यूरोपीय संघ (EU) को सीधे तौर पर व्यापार जांच और भारी टैरिफ लगाने की धमकी दी है। यह सख्त चेतावनी यूरोपीय संघ द्वारा गूगल, एप्पल और मेटा जैसी अमेरिकी टेक्नोलॉजी कंपनियों पर लगाए गए अरबों डॉलर के जुर्माने के विरोध में आई है। ट्रंप का साफ कहना है कि वाशिंगटन अब अमेरिकी कंपनियों और करदाताओं को यूरोप के लिए ‘पिगी बैंक’ नहीं बनने देगा। ट्रंप का आरोप- ‘यूरोप बिना वजह वसूल रहा है अरबों डॉलर’ डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर एक पोस्ट के जरिए यूरोपीय संघ पर अमेरिकी कंपनियों को जानबूझकर निशाना…
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। अभिनेता ने अपनी नई जिम तस्वीरें साझा करते हुए ऐसा कैप्शन लिखा, जिसने इंटरनेट पर चर्चाओं का दौर शुरू कर दिया। फिट बॉडी फ्लॉन्ट करते हुए सलमान ने लिखा, ‘सलमान खान डर गया…हम्म जो डर गया वो मर गया’। पोस्ट सामने आते ही फैंस ने इस पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं देना शुरू कर दिया। सलमान खान सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी फिल्मों, फिटनेस और निजी जिंदगी से जुड़े अपडेट साझा करते रहते हैं। लेकिन इस बार उनकी तस्वीरों से ज्यादा उनके कैप्शन ने लोगों का…
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने आज की युवा पीढ़ी को लेकर बड़ा संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि अब समय बदल गया है। नई पीढ़ी हर बात को समझना चाहती है, सवाल पूछती है और तर्क के साथ जवाब चाहती है। इसलिए बच्चों और युवाओं से सिर्फ आदेश देने के बजाय बातचीत करना जरूरी है। नई पीढ़ी से संवाद की जरूरत पर मोहन भागवत का बयान ऐसे समय आया है, जब देश में युवाओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा तेज है। दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्र अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं, वहीं इससे पहले मुरली मनोहर जोशी…
जंतर मंतर पर छात्रों की भीड़ के बीच तृणमूल कांग्रेस के सांसद कलयाण बनर्जी भी शुक्रवार को पहुंच गए। उन्होंने विरोध कर रहे छात्रों का समर्थन किया। साथ ही उन्हें एक अहम सलाह भी दी। कल्याण बनर्जी ने कहा कि ये लड़ाई देश के युवाओं की है और हम सब उनके साथ खड़े हैं। बनर्जी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा- जो लोग लड़ रहे हैं, वे हमारे देश के युवा हैं। हम सब उनकी इस लड़ाई में उनके साथ हैं। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना ही चाहिए। ‘यह जमीन उन लोगों की है जो उठकर लड़ते’…
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का विरोध प्रदर्शन लगातार चर्चा में बना हुआ है। प्रदर्शनकारी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे समेत कई मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। इसी बीच CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने बताया कि उन्हें टाइफाइड हो गया है। हालांकि उन्होंने साफ कहा कि उनकी बीमारी आंदोलन को नहीं रोक सकती और जब तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते, तब तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। उनके इस बयान के बाद आंदोलन से जुड़े लोगों में नया उत्साह देखने को मिला है। जारी रहेगा आंदोलन – दीपके अभिजीत दीपके ने शनिवार को…
