Author: chhattisgarhrajya.in

बालोद । केन्द्र सरकार के द्वारा आदिवासी क्षेत्रों मंे सेवाओं और अन्य बुनियादी ढाँचों को परिपूर्णता प्रदान करने तथा उनके व्यक्तिगत अधिकारों से परिपूर्ण करने के उद्देश्य से जिले के विभिन्न ग्रामों में धरती आबा जनभागीदारी अभियान के अंतर्गत लाभ संतृप्ति शिविर जनजातीय समाज के लोगों एवं हितग्राहियों के लिए सौगातों भरा एवं राहत देने वाला साबित हुआ। जिले के जनजातीय समाज के अनेक लोग जो किन्हीं कारणों से शासकीय योजनाओं का लाभ लेने के लिए जिला एवं विकासखण्ड मुख्यालय में स्थित शासकीय कार्यालयांे एवं अन्य आवश्यक स्थानों पर नही जा पाते थे। ऐसे अनेक लोगों के लिए धरती आबा जनभागीदारी…

Read More

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपने डेली रूटीन में कोई बदलाव न करें, क्योंकि परिवार में संपत्ति को लेकर कोई वाद-विवाद की स्थिति खड़ी हो सकती है। पिताजी का कोई पुराना रोग उभरने से आपको भागदौड़ भी अधिक रहेगी। आपकी कोई प्रिय वस्तु यदि खो गई थी, तो उसके आपको मिलने की पूरी संभावना है। आप अपने मित्रों के साथ कुछ समय मौज-मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। वृषभ आज का दिन आपके लिए धैर्य और साहस से काम लेने के लिए रहेगा। आप सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में लगे रहेंगे।…

Read More

मुख्यमंत्री श्री साय ने शैक्षणिक भ्रमण पर आए सुकमा जिले के बच्चों से की आत्मीय मुलाकात मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से छत्तीसगढ़ विधानसभा में नियद नेल्लानार योजना के अंतर्गत राजधानी रायपुर के शैक्षणिक भ्रमण पर आए सुकमा जिले की सुदूरवर्ती पाँच ग्राम पंचायतों के बच्चों ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री श्री साय ने बच्चों से आत्मीय संवाद करते हुए उनका हालचाल जाना और राजधानी रायपुर में उनका आत्मीय स्वागत किया। उन्होंने कहा कि बस्तर के बच्चों का भविष्य उज्ज्वल बनाना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पानी सहित सभी मूलभूत सुविधाएँ बस्तर के…

Read More

उत्तराखंड में बड़ा हादसा हुआ है, जहां एक मैक्सी टैक्सी गहरी खाई में गिर गई. हादसे में 7 लोगों की मौत की खबर है, जबकि अन्य को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. यह घटना सोनी पुल के पास हुई, जहां मैक्सी टैक्सी अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी. प्रशासन और बचाव टीमें मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं. गाड़ी में कुल 13 लोग सवार थे. हादसे के कारणों की जांच की जा रही है.

Read More

अजमेर: राजस्थान के अजमेर शहर के रामगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर एक भीषण घटना घटी. एचएमटी के सामने स्थित पाकीजा मीट शॉप पर दो गुटों के बीच गाली-गलौज के बाद धारदार हथियारों से हमला हुआ, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और छह से अधिक लोग घायल हो गए. मृतकों की पहचान इमरान कुरैशी (45 वर्ष) और उनके भतीजे शाहनवाज कुरैशी (22 वर्ष) के रूप में हुई है. सभी घायलों को जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. चिकन रेट और…

Read More

ऑपरेशन सिन्दूर पर छत्तीसगढ़ की जनता को गर्व: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जताया प्रधानमंत्री के प्रति आभार मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि ऑपरेशन सिन्दूर के दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की कुशल रणनीति और नेतृत्व क्षमता को पूरे देश ने देखा है। यह केवल एक मिशन नहीं था, बल्कि भारत की ताकत, संकल्प और वैश्विक नेतृत्व क्षमता का जीवंत प्रमाण है। श्री साय आज विधानसभा में ऑपरेशन सिन्दूर के सफल क्रियान्वयन हेतु प्रस्तुत धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा कर रहे थे। उन्होंने समस्त छत्तीसगढ़वासियों की ओर से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को ऑपरेशन सिन्दूर…

Read More

 छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल के निर्देशानुसार कलेक्टर विलास भोसकर ने आदेश जारी कर जिले में आगामी 20 जुलाई 2025 से आयोजित होने वाली विभिन्न परीक्षाओं के लिए परीक्षा केन्द्रों में व्यापम द्वारा जारी गाइड लाइन को कड़ाई से पालन करने निर्देश जारी किए हैं। परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की सुरक्षा जांच के लिए हैंडहेल्ड मेटल डिटेक्टर और मैन्युअल पैट डाउन (हाथों से तलाशी) किया जाएगा। प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर एक पुरुष और एक महिला पुलिस कर्मी की तैनाती की जाएगी, जो अभ्यर्थियों की जांच करेंगे। ये पुलिसकर्मी परीक्षा प्रारंभ होने से कम से कम 2.30 घंटे पहले…

Read More

अम्बिकापुर । प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत सरगुजा जिले के जनपद पंचायत लखनपुर के ग्राम पंचायत कुंवरपुर में राजमिस्त्री कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। यह 30 दिवसीय प्रशिक्षण RSETI (रूरल स्किल डेवलपमेंट ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट) के माध्यम से संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य जिले में राजमिस्त्रियों की कमी को दूर करना और स्थानीय युवाओं को रोजगार से जोड़ना है। इस प्रशिक्षण में 35 स्थानीय युवाओं को शामिल किया गया है, जिन्हें आवास निर्माण से संबंधित सैद्धांतिक एवं प्रायोगिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला सरगुजा विनय अग्रवाल की उपस्थिति में…

Read More

अम्बिकापुर । जिला प्रशासन सरगुजा द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में वाहनों की अनियमित पार्किंग पर अंकुश लगाने के लिए सख्त निर्देशों के साथ कार्रवाई भी प्रारंभ कर दी गई है। मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में निरीक्षण के दौरान कई वाहन निर्धारित पार्किंग स्थलों के बजाय मार्ग में अव्यवस्थित रूप से खड़े पाए गए, जिस पर यातायात पुलिस द्वारा तत्काल चालानी कार्रवाई की गई। गौरतलब है कि जिला प्रशासन द्वारा सभी विभाग प्रमुखों को सूचित किया है कि 16 जुलाई 2025 से सभी अधिकारी-कर्मचारी अपने शासकीय या निजी वाहनों को केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़ा करें। निर्धारित पार्किंग स्थल निम्न हैं।…

Read More

श्री रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत रायपुर से 850 श्रद्धालुओं का तीर्थयात्रा हेतु प्रस्थान — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दी शुभकामनाएं छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रदेशवासियों की आस्था और श्रद्धा को मूर्त रूप देने हेतु प्रारंभ की गई ‘श्री रामलला दर्शन योजना’ के अंतर्गत आज रायपुर रेलवे स्टेशन से रायपुर संभाग के 850 श्रद्धालु विशेष ट्रेन से अयोध्या धाम के दर्शन के लिए रवाना हुए। इस पवित्र यात्रा के शुभारंभ पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने श्रद्धालुओं को हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनकी यात्रा के मंगलमयी होने की कामना की। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि श्रद्धालुओं को…

Read More