बरसात की समाप्ति के बाद राज्यभर में राष्ट्रीय राजमार्गों की मरम्मत का काम जोरों पर है। उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री श्री अरुण साव ने सभी सड़कों की मरम्मत का काम दिसम्बर तक पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने आज राष्ट्रीय राजमार्ग परिक्षेत्र के अधिकारियों की बैठक लेकर प्रगतिरत मरम्मत, नई सड़कों और नवीन परियोजनाओं के कार्यों की समीक्षा की। प्रमुख अभियंता श्री वी.के. भतपहरी भी समीक्षा बैठक में शामिल हुए। लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने बैठक में राष्ट्रीय राजमार्ग परिक्षेत्र के अधिकारियों से कहा कि…
Author: chhattisgarhrajya.in
राजधानी रायपुर में डिलीवरी ऐप ब्लिंकिट के कर्मचारियों की हड़ताल के कारण ऑनलाइन सामान की डिलीवरी पूरी तरह ठप हो गई है क्योंकि लगभग 700 से अधिक डिलीवरी एजेंटों ने कंपनी की नई कार्य-नीतियों के विरोध में सामूहिक रूप से काम बंद कर दिया। बता दें यह हड़ताल अब शहर के अधिकांश हिस्सों में असर दिखा रही है। बताया जा रहा है कि कंपनी की नई नीतियों से नाराज होकर कर्मचारियों ने यह कदम उठाया है। नई पॉलिसी बनी हड़ताल की वजह जानकारी के अनुसार, ब्लिंकिट कंपनी ने हाल ही में डिलीवरी बॉय के वेतन में कटौती की है। साथ…
रायपुर ।आयुष मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयुष चिकित्सा पध्दति का लाभ राज्य में जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय आयुष मिशन संचालनालय आयुष के द्वारा 10 जिलों (सरगुजा, रायगढ़, बस्तर, महासमुंद, बालोद, बलरामपुर, गरियाबंद, जशपुर, कोरिया, कबीरधाम) में राष्ट्रीय कार्यक्रम आयुष मोबाइल मेडिकल यूनिट का संचालन किया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य असेवित और अल्पसेवित दूरस्थ क्षेत्र (पीवीजीटी) में निवासरत जनजातीय आबादी के द्वार पर मोबाइल चिकित्सा यूनिट द्वारा आउटरिच गतिविधियों के माध्यम से आयुष स्वास्थ सेवा प्रदान करना है। इसके साथ ही सामान्यतः संचारी रोगी, गैर संचारी रोगी की स्क्रीनिंग कर आयुष चिकित्सा प्रदान करना तथा…
मुंबई । मुंबई में डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआई) ने एक बड़े सोना तस्करी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए करोड़ों रुपये के अवैध सोना-चांदी जब्त की है। ‘ऑपरेशन बुलियन ब्लेज’ नामक इस गुप्त कार्रवाई में 11.88 किलो सोना और 8.72 किलो चांदी बरामद की गई है, जिसकी कुल कीमत करीब 15.18 करोड़ रुपये आंकी गई है। इस कार्रवाई में 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें गिरोह का मास्टरमाइंड भी शामिल है। डीआरआई को खुफिया सूचना मिली थी कि मुंबई के कुछ इलाकों में विदेशी सोने की अवैध तस्करी कर उसे गलाने का काम किया जा रहा है। सूचना के आधार…
छत्तीसगढ़ के रायपुर प्रदेश में कड़ाके की ठंड ने दस्तक दे दी है। सरगुजा संभाग के कई इलाकों में शीतलहर चल रही है। अगले 5 दिनों तक वहां शीतलहर चलने की संभावना है। इधर मध्य व दक्षिण छत्तीसगढ़ में भी अच्छी ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिनों तक उत्तर व मध्य छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं आएगा। प्रदेश में नवंबर के दूसरे सप्ताह में शीतलहर चलना आश्चर्य करने वाला नहीं है। पिछले साल तो पहले सप्ताह में शीतलहर चल रही थी। अंबिकापुर प्रदेश में सबसे ज्यादा ठंडा रहा और वहां न्यूनतम तापमान…
प्रदेश के श्रम एवं उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन का काफिला बिलासपुर-अंबिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पाली थाना क्षेत्र में ग्राम धुईचुआं के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में एक सहायक उप निरीक्षक और एक हवलदार सहित तीन लोग घायल हो गए। मंगलवार को श्रम मंत्री लखन देवांगन का काफिला कोरबा से रायपुर के लिए रवाना हुआ था। रास्ते में पाली थाना क्षेत्र में ग्राम धुईचुआं के पास काफिले के सामने अचानक एक बाइक पर सवार तीन युवक आ गए। यह देखकर काफिले में सबसे आगे चल रहा पायलटिंग वाहन का चालक हड़बड़ा गया। उसने अचानक ब्रेक लगा दिया, इससे वाहन…
न को हम ऐसे देश के रूप में जानते हैं जहां कोई करप्शन नहीं होता है, इंजीनियरिंग के फिल्ड में उसकी तूती बोलती है और मुश्किल से मुश्किल लैंडस्केप में वो बड़े निर्माण कर सकता है. लेकिन एक ऐसा विजुअल आया है जो चीन की इस इमेज पर ही बड़े सवाल खड़ा करता है. चीन की सरकारी मीडिया के अनुसार, चीन के सिचुआन प्रांत में बने नए- नए होंगकी ब्रिज का एक हिस्सा मंगलवार, 11 नवंबर को ढह गया. ढहने से टनों कंक्रीट नदी में गिर गई और हवा में धूल का गुबार भर गया, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया…
मंगलवार को बॉलीवुड समेत पूरी दुनिया को एक गहरा झटका लगा जब धर्मेंद्र की मौत की अफवाह फैली. कहा गया कि धर्मेंद्र ने 89 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है. धर्मेंद्र के निधन की खबर झूठी निकली. इसका कंफर्मेंशन बेटी ईशा देओल और पत्नी हेमा मालिनी ने दिया है. बॉलीवुड के मशहूर और दिग्गज स्टार धर्मेंद्र की तबीयत में सुधार है। वह घर लौट आए हैं। ब्रीच कैंडी अस्पताल से उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। डॉक्टर्स के मुताबिक, परिवार ने फैसला किया है कि अब घर पर ही उनका इलाज चलेगा। 89 साल के एक्टर…
नई दिल्ली: दिल्ली में सोमवार को हुए विस्फोट की घटना में कई लोगों की मौत हो गई और कई घायल हैं. भूटान से वापस आते ही पीएम मोदी एलएनजीपी अस्पताल पहुंचे. जहां उन्होंने घायलों से मुलाकात की . राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) इस घटना की जांच कर रही है. एनआईए के अधिकारी भी एलएनजीपी अस्पताल जाएंगे. सूत्रों के अनुसार, एनआईए ने दिल्ली ब्लास्ट की जांच के लिए ‘स्पेशल 10’ अधिकारियों की टीम तैयार की है, जिसमें आईजी, दो डीआईजी और 3 एसपी होंगे. बाकी डीएसपी स्तर के अधिकारी इस टीम में शामिल हैं. दिल्ली ब्लास्ट मामले को लेकर बुधवार को…
बालोद । कोतवाली थाना क्षेत्र के पकड़ीभाट गांव के पास पुलिस ने महाराष्ट्र पासिंग एक कार से 3 करोड़ रुपये नगद बरामद किए हैं। पुलिस ने इस मामले में कार सवार दो लोगों को हिरासत में लिया है। जानकारी के अनुसार कार में सीट के नीचे चैंबर बनाकर पैसा छुपाया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार और सवार दोनों की तलाशी ली और बड़ी रकम बरामद की। पुलिस अधिकारी ने बताया कि हिरासत में लिए गए आरोपियों से पूछताछ जारी है और आगे की जांच के बाद ही मामले का खुलासा होगा।
