Author: chhattisgarhrajya.in

सीबीडीए द्वारा बायोफ्यूल एक्सपो तथा सेमीनार का आयोजन छत्तीसगढ़ बायोफ्यूल विकास प्राधिकरण द्वारा राजधानी रायपुर में बायोफ्यूल एण्ड बायो एनर्जी एक्सपो का आयोजन 7 से 9 नवंबर तक स्थानीय श्रीराम बिजेनस पार्क में किया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ बायोफ्यूल रोडमैप विजन 2024-29 पर आयोजित सेमीनार में बायोफ्यूल तकनीक पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। छत्तीसगढ़ बायोफ्यूल विकास प्राधिकरण के सीईओ श्री सुमित सरकार ने छत्तीसगढ़ की जैव ईंधन रोडमैप की चर्चा करते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य को बायोफ्यूल के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने की पहल की जा रही है। सीईओ…

Read More

खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्धता के साथ कर रही है कार्य – मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ मेरी जन्मभूमि और कर्मभूमि है। यहीं की मिट्टी, यहां के लोग, यहां की शिक्षा और संस्कारों ने मुझे यह मुकाम हासिल करने की ताकत दी है।”यह कहना था विश्वकप विजेता भारतीय महिला क्रिकेट टीम की फिजियोथेरेपिस्ट और छत्तीसगढ़ की बेटी आकांक्षा सत्यवंशी का, जिन्होंने आज मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात कर अपनी खुशियां साझा कीं। मुख्यमंत्री श्री साय ने आकांक्षा को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “आपकी सफलता पूरे छत्तीसगढ़ की सफलता है। महिला क्रिकेट…

Read More

इंडिया ग्रैंड मेक एक्सपो 2025 में विद्यार्थियों ने जानी आधुनिक तकनीकें और नवाचार के अवसर।रायपुर 9 नवंबर 2025। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित कॉलेज ऑफ़ फ़ूड टेक्नोलॉजी, रायपुर के छात्र-छात्राओं ने 7-8 नवम्बर 2025 को आयोजित India Grand Mech Expo 2025 में भाग लेकर खाद्य प्रसंस्करण, धान प्रसंस्करण तकनीक तथा कृषि अपशिष्ट से जैव ईंधन (बायोफ्यूल) उत्पादन की अत्याधुनिक तकनीकों का अवलोकन किया। यह प्रदर्शनी श्री राम बिज़नेस पार्क, विधानसभा रोड, रायपुर में आयोजित की गई थी, जिसमें देशभर से अनेक प्रतिष्ठित कंपनियों, तकनीकी संस्थानों और नवाचार स्टार्टअप्स ने भाग लिया। इस प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य किसानों, वैज्ञानिकों…

Read More

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच शांति वार्ता का तीसरा दौर भी बेनतीजा रहा। दोनों देशों के बीच 6 नवंबर को तीसरे दौर की बातचीत शुरू हुई थी। आज ये वार्ता बिना किसी समझौते के खत्म हो गई। इसके बाद दोनों देशों ने एक-दूसरे पर गैर-जिम्मेदाराना रुख अपनाने का आरोप लगाया है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि अब चौथे दौर की वार्ता की कोई योजना नहीं है। पाकिस्तानी रक्षा मंत्री आसिफ ने कहा, पूरी तरह से गतिरोध है। वार्ता अनिश्चितकालीन दौर में पहुंच गई है। पाकिस्तान केवल एक औपचारिक, लिखित समझौते को ही स्वीकार करेगा, लेकिन वे…

Read More

राजस्थान के छात्रों के लिए बड़ी खबर है। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने घोषणा की है कि अब माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) हर सत्र में दो बार बोर्ड परीक्षा आयोजित करेगा। यह फैसला राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के दिशा-निर्देशों के अनुसार लिया गया है। मंत्री दिलावर ने यह ऐलान कोटा के गणेश नगर में एक जनसभा के दौरान किया। उन्होंने कहा कि इस कदम से छात्रों पर परीक्षा का दबाव कम होगा और उन्हें बेहतर प्रदर्शन का मौका मिलेगा। शिक्षा मंत्री ने बताया कि सभी छात्रों को पहली बोर्ड परीक्षा में शामिल होना अनिवार्य होगा। जो छात्र पास होंगे, वे…

Read More

दिल्ली में टहलने निकले युवक की गोली मारकर हत्या करने की सनसनीखेज वारदात हुई है। दिल्ली के नंद नगरी इलाके में शनिवार शाम बी-1 पार्क में टहल रहे युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 25 वर्षीय सनी के रूप में हुई है। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। मामले में दिल्ली पुलिस ने बताया कि मौके से फॉरेंसिक साक्ष्य जुटाए गए हैं और हत्या के पीछे की वजहों की जांच जारी है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और अपराधियों की तलाश के लिए कई टीमें बनाई गई हैं। मीडिया रिपोर्ट…

Read More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 और 12 नवंबर को भूटान की 2 दिवसीय राजकीय यात्रा पर जाएंगे। विदेश मंत्रालय के अनुसार, इस यात्रा का उद्देश्य भारत और भूटान के बीच दोस्ती और सहयोग के विशेष संबंधों को और मजबूत करना है। इस दौरान वे भारत सरकार और भूटान की शाही सरकार द्वारा संयुक्त रूप से बनाए गए 1,020 मेगावॉट क्षमता वाले पुनात्सांगछू हाइड्रोइलेक्ट्रिक परियोजना का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी की 2014 के बाद से यह चौथी भूटान यात्रा होगी। विदेश मंत्रालय के अनुसार, प्रधानमंत्री थिम्पू के ताशिछोद्जोंग में भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों की पूजा-अर्चना करेंगे और भूटान सरकार द्वारा आयोजित…

Read More

पश्चिम बंगाल में दुष्कर्म के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे है. आये दिन यहाँ महिलाओं से लेकर बच्चियां हैवानियत का शिकार हो रहीं हैं. इन घटनाओं ने ममता सरकार की नींद उड़ा रखी है. ताज़ा मामला हुगली में सामने आया है जहां एक 4 वर्षीय बच्ची दुष्कर्म का शिकार हुई है. बताया जाता है कि बच्ची जब अपने माता-पिता के साथ सो रही थी, तभी उसका अपहरण कर लिया गया और फिर उसके साथ रेप किया गया व नाले में फेंक दिया गया. पुलिस के अनुसार, यह घटना शुक्रवार को तारकेश्वर रेलवे स्टेशन परिसर के पास हुई, जहां…

Read More

श्री कार्तिक नारायण, मुख्य कार्याधिकारी, अपना जॉब्स जैसे विश्व भर के देश प्रतिभाओं के लिए अपने भीतर देख रहे हैं। ऐसे में भारत को भी औपचारिक, औचित्यपूर्ण और गरिमामय रोजगार पैदा कर आगे बढ़ना होगा। समूची दुनिया में आव्रजन को लेकर चिंता, अर्थव्यवस्थाओं और राजनीतिक व्यवस्थाओं को नया स्वरूप दे रही है। वैश्विक प्रतिभाओं का स्वागत करने वाले देश अब बदल रहे हैं, वे वैश्विक प्रतिभाओं के लिए पुल बनाने के बजाय अवरोध पैदा कर रहे हैं। उन्होंने प्रतिभाओं की तलाश अपने अंदर ही शुरू कर दी है। भारत इस बदलती हुई दुनिया में संपन्नता के लिए सिर्फ प्रतिभाओं के…

Read More

मेष जो भी काम शुरू करेंगे, उसमें सफलता निश्चित है. सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा और लंबे समय से अटकी हुई प्रमोशन की प्रक्रिया आज आसान हो सकती है. नई नौकरी में सहयोग मिलेगा और दूर पढ़ाई कर रहे छात्रों को मेहनत का फल जल्द मिलेगा. वृषभ राशि आज परिवार का पूरा समर्थन मिलेगा. बड़ों का स्नेह और बच्चों की खुशी बनी रहेगी. नए बिजनेस की योजना लाभकारी रहेगी. काम में सफलता और तरक्की के अवसर हाथ से न जाने दें. मिथुन राशि धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. लंबे समय से रुका धन वापस मिल सकता है.…

Read More