Author: chhattisgarhrajya.in

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय बिलासपुर जिले के रतनपुर में आयोजित कल्चुरी कलार समाज के महासम्मेलन में शामिल हुए। उन्होंने भगवान सहस्रबाहु एवं बहादुर कलारीन दाई की पूजा-अर्चना कर विशाल सम्मेलन का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि धार्मिक नगरी रतनपुर के समग्र विकास के लिए केंद्र सरकार की प्रसाद योजना के अंतर्गत 200 करोड़ रुपए की कार्ययोजना स्वीकृति के लिए भेजी गई है, जिसकी जल्द स्वीकृति की संभावना है। उन्होंने रतनपुर में 100 बिस्तर वाले अस्पताल की स्थापना तथा कल्चुरी समाज के सामुदायिक भवन के निर्माण हेतु 1 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत करने की घोषणा की।…

Read More

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो है, जिसने हर किसी को सोचने पर मजबूर कर दिया है. वीडियो में एक महिला कैमरे के सामने खुलकर कहती है कि उसने अपने पति से इसलिए शादी की, क्योंकि वो उसकी हर जरूरत पूरी करता है. सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि उसने साफ कहा, ‘मैं अपने पति से ज्यादा अच्छी दिखती हूं.’ वीडियो में महिला की ये बात सुनकर लोगों को अच्छा खासा झटका लगा. कई सोशल मीडिया यूजर्स ने लिखा कि, ऐसे रिश्ते प्यार नहीं, एक डील बन चुके हैं. वायरल क्लिप में महिला मुस्कुराते हुए…

Read More

कौन बनेगा करोड़पति 17 के एक एपिसोड में कुछ ऐसा हुआ जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया. कॉमेडी के बादशाह सुनील ग्रोवर इस बार अपने अनोखे अंदाज में शो में पहुंचे. उन्होंने खुद को अमिताभ बच्चन के लुक में ढाल लिया. सूट-बूट, बोलने का अंदाज और एक्सप्रेशन, सब कुछ हूबहू बिग बी जैसा था. जैसे ही उन्होंने सेट पर एंट्री ली, पूरा माहौल तालियों से गूंज उठा. खेल के दौरान एक ऐसा मजेदार पल आया जिसने सबको हंसी से लोटपोट कर दिया. सुनील ने देखा कि ऑडियंस में बैठा एक शख्स बाहर जाने लगा. तभी उन्होंने अमिताभ बच्चन के अंदाज…

Read More

रूस के दागेस्तान राज्य में एक रूसी KA-226 हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई. यह हादसा अची-सू गांव के पास कैस्पियन सागर क्षेत्र में हुआ, जब हेलिकॉप्टर नियंत्रण खो बैठा और जमीन से टकरा गया. मृतकों में एक ही इलेक्ट्रो मैकेनिकल प्लांट (KEMZ) के चार कर्मचारी शामिल हैं. कंपनी ने 8 नवंबर को इस दुखद घटना की पुष्टि की. मृतकों में प्लांट के डिप्टी जनरल डायरेक्टर और हेलिकॉप्टर का फ्लाइट मैकेनिक भी शामिल हैं. हादसे में दो अन्य लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हेलिकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त…

Read More

सीबीडीए द्वारा बायोफ्यूल एक्सपो तथा सेमीनार का आयोजन छत्तीसगढ़ बायोफ्यूल विकास प्राधिकरण द्वारा राजधानी रायपुर में बायोफ्यूल एण्ड बायो एनर्जी एक्सपो का आयोजन 7 से 9 नवंबर तक स्थानीय श्रीराम बिजेनस पार्क में किया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ बायोफ्यूल रोडमैप विजन 2024-29 पर आयोजित सेमीनार में बायोफ्यूल तकनीक पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। छत्तीसगढ़ बायोफ्यूल विकास प्राधिकरण के सीईओ श्री सुमित सरकार ने छत्तीसगढ़ की जैव ईंधन रोडमैप की चर्चा करते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य को बायोफ्यूल के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने की पहल की जा रही है। सीईओ…

Read More

खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्धता के साथ कर रही है कार्य – मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ मेरी जन्मभूमि और कर्मभूमि है। यहीं की मिट्टी, यहां के लोग, यहां की शिक्षा और संस्कारों ने मुझे यह मुकाम हासिल करने की ताकत दी है।”यह कहना था विश्वकप विजेता भारतीय महिला क्रिकेट टीम की फिजियोथेरेपिस्ट और छत्तीसगढ़ की बेटी आकांक्षा सत्यवंशी का, जिन्होंने आज मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात कर अपनी खुशियां साझा कीं। मुख्यमंत्री श्री साय ने आकांक्षा को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “आपकी सफलता पूरे छत्तीसगढ़ की सफलता है। महिला क्रिकेट…

Read More

इंडिया ग्रैंड मेक एक्सपो 2025 में विद्यार्थियों ने जानी आधुनिक तकनीकें और नवाचार के अवसर।रायपुर 9 नवंबर 2025। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित कॉलेज ऑफ़ फ़ूड टेक्नोलॉजी, रायपुर के छात्र-छात्राओं ने 7-8 नवम्बर 2025 को आयोजित India Grand Mech Expo 2025 में भाग लेकर खाद्य प्रसंस्करण, धान प्रसंस्करण तकनीक तथा कृषि अपशिष्ट से जैव ईंधन (बायोफ्यूल) उत्पादन की अत्याधुनिक तकनीकों का अवलोकन किया। यह प्रदर्शनी श्री राम बिज़नेस पार्क, विधानसभा रोड, रायपुर में आयोजित की गई थी, जिसमें देशभर से अनेक प्रतिष्ठित कंपनियों, तकनीकी संस्थानों और नवाचार स्टार्टअप्स ने भाग लिया। इस प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य किसानों, वैज्ञानिकों…

Read More

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच शांति वार्ता का तीसरा दौर भी बेनतीजा रहा। दोनों देशों के बीच 6 नवंबर को तीसरे दौर की बातचीत शुरू हुई थी। आज ये वार्ता बिना किसी समझौते के खत्म हो गई। इसके बाद दोनों देशों ने एक-दूसरे पर गैर-जिम्मेदाराना रुख अपनाने का आरोप लगाया है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि अब चौथे दौर की वार्ता की कोई योजना नहीं है। पाकिस्तानी रक्षा मंत्री आसिफ ने कहा, पूरी तरह से गतिरोध है। वार्ता अनिश्चितकालीन दौर में पहुंच गई है। पाकिस्तान केवल एक औपचारिक, लिखित समझौते को ही स्वीकार करेगा, लेकिन वे…

Read More

राजस्थान के छात्रों के लिए बड़ी खबर है। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने घोषणा की है कि अब माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) हर सत्र में दो बार बोर्ड परीक्षा आयोजित करेगा। यह फैसला राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के दिशा-निर्देशों के अनुसार लिया गया है। मंत्री दिलावर ने यह ऐलान कोटा के गणेश नगर में एक जनसभा के दौरान किया। उन्होंने कहा कि इस कदम से छात्रों पर परीक्षा का दबाव कम होगा और उन्हें बेहतर प्रदर्शन का मौका मिलेगा। शिक्षा मंत्री ने बताया कि सभी छात्रों को पहली बोर्ड परीक्षा में शामिल होना अनिवार्य होगा। जो छात्र पास होंगे, वे…

Read More

दिल्ली में टहलने निकले युवक की गोली मारकर हत्या करने की सनसनीखेज वारदात हुई है। दिल्ली के नंद नगरी इलाके में शनिवार शाम बी-1 पार्क में टहल रहे युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 25 वर्षीय सनी के रूप में हुई है। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। मामले में दिल्ली पुलिस ने बताया कि मौके से फॉरेंसिक साक्ष्य जुटाए गए हैं और हत्या के पीछे की वजहों की जांच जारी है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और अपराधियों की तलाश के लिए कई टीमें बनाई गई हैं। मीडिया रिपोर्ट…

Read More