मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज गुरु पूर्णिमा के अवसर पर रायगढ़ प्रवास के दौरान ग्राम बनोरा स्थित अघोर गुरु पीठ में गुरु दर्शन के लिए पहुंचे। उन्होंने गुरु पीठ आश्रम के उपासना स्थल पर अघोरेश्वर अवधूत भगवान राम जी की प्रतिमा के दर्शन कर प्रदेश की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने आश्रम में अघोरेश्वर अवधूत भगवान राम जी के प्रिय शिष्य प्रियदर्शी भगवान राम जी के दर्शन भी किए और मार्गदर्शन प्राप्त किया । इस अवसर पर वित्त मंत्री श्री ओ पी चौधरी, लोक सभा सांसद श्री राधेश्याम राठिया, राज्यसभा सांसद श्री देवेंद्र प्रताप सिंह , विधायक श्री पुरंदर मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित…
Author: chhattisgarhrajya.in
इस कार्यक्रम में प्रबंध निदेशकगण सर्वश्री एसके कटियार (उत्पादन), राजेश कुमार शुक्ला (पारेषण) एवं भीमसिंह कंवर (वितरण) विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज़ के इस कार्य में सभी अधिकारी-कर्मचारियों के साथ पेंशनर्स सहभागिता देंगे। पूरे प्रदेश में फैले तीन हजार से अधिक बिजली दफ्तर, विद्युत उपकेंद्र और विद्युत उत्पादन संयंत्रों की रिक्त भूमि में छायादार और फलदार पौधे लगाए जाएंगे। साथ ही पॉवर कपंनी की कैशलेस योजना में शामिल पेंशनरों व कर्मचारियों को अपने घरों में लगाने के लिए पौधे वितरित किये जाएंगे। अधिकारी-कर्मचारी पौधे लगाते हुए सेल्फी मोर बिजली कंपनी एप में अपलोड भी करेंगे, जिनमें…
कोरबा । वर्तमान में जिला रोजगार कार्यालय में पंजीयन हेतु आधार कार्ड अनिवार्य है। वर्ष 2024 के पूर्व रोजगार कार्यालय कोरबा में पंजीयन कराये गये आवेदकों को सलाह दी गई है कि माह अगस्त 2025 तक रोजगार पंजीयन को आधार कार्ड से लिंक करवाना सुनिश्चित करें। अभ्यर्थी जिला रोजगार कार्यालय कोरबा में समस्त शैक्षणिक दस्तावेजों एवं आधार कार्ड के साथ उपस्थित होकर अपने रोजगार पंजीयन को आधार कार्ड से लिंक करवा सकते है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, कोरबा में रोजगार पंजीयन ऑनलाईन वेबसाईट www.erojgar.cg.gov.in अथवा अभ्यर्थी Play store पर Chhattisgarh Rojgar App के माध्यम से स्वयं…
बिलासपुर । जीएसटी विभाग जबलपुर द्वारा जीएसटी राजस्व में सराहनीय योगदान के लिए एसईसीएल को उत्कृष्ट करदाता के रूप में सम्मानित किया है। हाल ही में 8वें जीएसटी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में यह सम्मान, एसईसीएल द्वारा समयबद्ध कर भुगतान, पारदर्शी कर प्रणाली के अनुपालन एवं राजस्व संवर्धन में निभाई गई सक्रिय भूमिका के लिए प्रदान किया गया है।एसईसीएल ने वर्ष 2024–25 में कर रिटर्न समय पर दाखिल करने, कर देयताओं का समयबद्ध निपटान सुनिश्चित करने एवं सभी विधिक एवं नियामकीय दिशानिर्देशों का पालन करते हुए सरकारी राजस्व को मजबूत आधार प्रदान किया। निदेशक (वित्त) डी सुनील कुमार की अगुआई में…
रायपुर । आज का दिन हम सही से बिताएं, तो आने वाली पूरी जिंदगी अच्छे से बीता सकते हैं। कभी भी कुछ अच्छा सोचते हैं, तो यह बात मानकर चलिए कि हम जैसा सोचते हैं, वैसा हो जाए, यह जरूरी नहीं है। जरूरी है कि विपरीत से विपरीत परिस्थितियों के लिए तैयार रहकर हम खुद को आज के लिए तैयार करें। बुधवार को चातुर्मास की शुरुआत पर विवेकानंद नगर स्थित श्री ज्ञान वल्लभ उपाश्रय में धर्म सभा को संबोधित करते हुए उपाध्याय प्रवर मनीष सागर महाराज साहब ने यह बातें कही। उन्होंने कहा, माना जाता है कि अच्छे काम करने जाओ…
वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ब्राजील पर 50 फीसदी टैरिफ लगाने का ऐलान किया है। ट्रंप ने अपने नवीनतम टैरिफ लेटर में इस योजना की घोषणा की, जिसे सोशल मीडिया पर साझा किया गया। इस घोषणा के बाद ब्राजीलियाई राष्ट्रपति लुईज इनासियो लूला दा सिल्वा ने भी ‘आर्थिक प्रतिशोध’ की चेतावनी दी। रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप ने ब्राजील पर अमेरिकी तकनीकी कंपनियों पर हमले करने और पूर्व ब्राजीलियाई राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो के खिलाफ विच हंटिंग का आरोप लगाया। जेयर बोल्सोनारो पर 2022 के चुनाव को पलटने की साजिश में कथित भूमिका के लिए मुकदमा चल रहा है। ब्राजीलियाई राष्ट्रपति…
कवर्धा । वनमंडलाधिकारी निखिल अग्रवाल के निर्देशन और उपवनमंडलाधिकारी सुयश धर दीवान के मार्गदर्शन में वन विभाग ने पंडरिया वन क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। वन परिक्षेत्र पंडरिया (पूर्व) के परिसर चतरी के कक्ष क्रमांक पी.एफ. 527 रकबा 0.188 हेक्टेयर में बनाए गए अतिक्रमण को हटाकर क्षेत्र को मुक्त किया गया। कार्यवाही के दौरान वहां अवैध रूप से बनाई गई झोपड़ी को हटाया गया और अतिक्रमणकर्ता को क्षेत्र से बेदखल कर दिया गया। अभियान में जुटी पूरी टीमइस कार्रवाई का नेतृत्व वन परिक्षेत्र अधिकारी महेन्द्र कुमार जोशी ने किया। उनके साथ देवनाथ सिदार (प्रशिक्षु वनक्षेत्रपाल), सुभाष चन्द्र…
पुलिस का कहना है कि यह मामला सिर्फ बंधक बनाने या दुष्कर्म का नहीं है, इसमें मानव तस्करी की आशंका भी है। पुलिस इस एंगल से भी मामले की जांच में जुटी है कि कहीं सरफराज किसी मानव तस्करी गिरोह का हिस्सा तो नहीं है। जो नौकरी का झांसा देकर गरीब मजदूरों को अपने जाल में फंसाता है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। जहां एक विवाहित महिला को चार दिनों तक बंधक बनाकर दुष्कर्म किया गया। पीड़िता ने होटल के कमरे से इंटरकॉम के जरिए अपने परिजनों और पुलिस को…
जहां श्रीकृष्ण, बलराम और सुदामा ने गुरु सांदीपनि से शिक्षा पाई, उन्हीं 51 गुरुकुलों में ज़िंदा है वही परंपरा जो इस स्थान को बनाता है इसे आध्यात्मिक शिक्षा की धरोहर। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर जानें माखनचोर से जुड़ी रोचक परंपरा। गुरु-शिष्य परंपरा की धरोहर मानी जाने वाली उज्जैन नगरी को विश्व के पहले गुरुकुल की भूमि होने का गौरव प्राप्त है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यहां करीब 5268 वर्ष पूर्व महर्षि सांदीपनि का आश्रम स्थापित हुआ। यहीं भगवान श्रीकृष्ण, उनके भाई बलराम और सखा सुदामा ने 16 विद्याओं और 64 कलाओं का अध्ययन किया था। गुरु पूर्णिमा पर्व पर…
बेंगलुरु में कांग्रेस विधायक एस.एन. सुब्बा रेड्डी के आवास और संबंधित संपत्तियों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार सुबह छापेमारी की। तीन बार के विधायक के ठिकानों पर कार्रवाई से हड़कंप मच गया है। ईडी की यह कार्रवाई कथित वित्तीय अनियमितताओं को लेकर हुई है। बेंगलुरु में कांग्रेस विधायक एस.एन. सुब्बा रेड्डी के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार की सुबह दबिश डाली है। विधायक के ठिकानों पर रेड पड़ते ही खलबली मच गई है। बता दें कि तीन बार के विधायक एस.एन. सुब्बा रेड्डी के आवास और उनसे जुड़ी संपत्तियों पर छापामारी हुई है। सुब्बा रेड्डी और उनके…
