Devshayani Ekadashi Laddu Gopal Puja Vidhi: आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की देवशयनी एकादशी भगवान विष्णु की आराधना के लिए अत्यंत शुभ मानी जाती है और इस बार यह शुभ तिथि 25 जुलाई दिन शनिवार को है. इस दिन भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप लड्डू गोपाल की विशेष पूजा का भी विधान है. ज्यादातर घरों में बाल गोपाल की पूजा की जाती है और उनकी पूजा-अर्चना में कई नियमों का पालन करना अनिवार्य माना गया है. शास्त्रों के अनुसार, देवशयनी एकादशी पर लड्डू गोपाल की पूजा में कुछ बातों का विशेष ध्यान रखा जाता है और इसी अनुसार सुबह से पूजा…
Author: chhattisgarhrajya.in
कानपुर: 2021 बैच की भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी अंजली विश्वकर्मा ने उत्तर प्रदेश कैडर छोड़ दिया है। अब वे छत्तीसगढ़ कैडर में अपनी सेवाएं देंगी। गृह मंत्रालय ने उनके कैडर में बदलाव का आदेश जारी कर दिया है। उनका कैडर शादी के आधार पर बदला गया है। उनके पति आईपीएस उदित पुष्कर उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के निवासी हैं और वे छत्तीसगढ़ में तैनात हैं। इसी आधार पर अंजली ने उनका कैडर यूपी से बदलकर छत्तीसगढ़ करने का आवेदन दिया था। इस पर 20 जुलाई को आदेश जारी कर दिया गया है। अब अंजलि और उनके पति एक ही कैडर…
नागोया। सितंबर में होने वाले एशियन गेम्स 2026 की क्रिकेट प्रतियोगिता के नॉकआउट राउंड में भारत, पाकिस्तान, बंगलादेश और श्रीलंका की पुरुष टीमों को सीधे प्रवेश मिल गया है, जबकि अफगानिस्तान, हांगकांग, जापान, मलेशिया, नेपाल और ओमान की टीमें इन चार बड़ी टीमों के साथ जुडऩे के लिए पहले राउंड में मुकाबला करेंगी। एशियन खेल में होने वाली क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए पुरुष और महिला दोनों टूर्नामेंट के लिए ड्रॉ और ग्रुप की घोषणा की गई। पुरुष टूर्नामेंट में दस टीमें हिस्सा लेंगी, जबकि महिला टूर्नामेंट में आठ टीमें खेलेंगी। महिला टूर्नामेंट की शुरुआत क्वार्टर-फ़ाइनल मैचों से होगी। भारत बनाम जापान,…
विदेशी शक्तियों ने प्रेरणा के लिए नेपाल और बांग्लादेश का उदाहरण इतिहास में दर्ज करवा दिया है। लगता है राजवंश ने इसी से प्रेरणा लेनी शुरू कर दी है। इसका पहला हिस्सा है सडक़ों पर भीड़। लोकतंत्र की जगह भीड़तंत्र। शायद बाबा साहिब अंबेडकर को इसका अंदाजा था। इसलिए उनका मानना था कि लोकतंत्र में भीड़तंत्र का कोई स्थान नहीं है। भीड़तंत्र केवल लोकतंत्र के लिए ही नहीं, बल्कि देश के लिए भी खतरा है… दो दिन पहले कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े 84 साल के हो गए। सचमुच यह खुशी का मौका था। जीवन की इस चौथ में भी वे…
वाशिंगटन। डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। प प्रशासन ने गुरुवार को भारत समेत 60 देशों से होने वाले आयात पर 10% और 12.5% का नया टैरिफ लगा दिया है। प्रशासन का कहना है कि इसका मकसद व्यापारिक साझेदारों को मजबूरन मजदूरी यानी forced labour से बने सामान के खिलाफ सख्ती बरतने के लिए प्रेरित करना है। हालिया नीतिगत बदलावों के बाद भारत अब कम यानी 10% वाली दर के दायरे में आता है। 1974 के ट्रेड एक्ट की धारा 301 के तहत लगाए गए ये नए टैरिफ शुक्रवार को रात 12:01 बजे EDT से लागू होंगे। ये उस अस्थायी 10% ग्लोबल टैरिफ की…
रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने 32 बड़े बांधों और जलाशयों में फ्लोटिंग सोलर प्लांट स्थापित कर करीब 2,000 मेगावाट हरित बिजली उत्पादन की योजना बनाई है। इसके लिए जल संसाधन विभाग को व्यवहार्यता अध्ययन (फिजिबिलिटी स्टडी) का प्रस्ताव भेजा गया है। अध्ययन पूरा होने के बाद उपयुक्त जलाशयों का चयन कर परियोजनाओं को चरणबद्ध तरीके से शुरू किया जाएगा। मरोदा-1 परियोजना की सफलता बनी आधार यह पहल दुर्ग जिले के मरोदा-1 जलाशय में स्थापित एनएसपीसीएल के 15 मेगावाट क्षमता वाले राज्य के पहले फ्लोटिंग सोलर प्लांट की…
मेडिकल और अन्य प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं में धांधली और पेपर लीक की घटनाओं से देश भर के छात्रों में पनपे आक्रोश के बीच केंद्र सरकार ने नकल माफिया के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा वार करने की तैयारी कर ली है। परीक्षाओं की पारदर्शिता बहाल करने और युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने के उद्देश्य से सरकार एंटी-चीटिंग कानून – सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम, 2024– में बड़े संशोधनों का विधेयक लाने जा रही है।
Gold-Silver Rate : सोने की कीमतों में आज हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन गिरावट देखी जा रही है। घरेलू हाजिर बाजार में भी सोना लाल निशान पर ट्रेड करता दिखा है। गुड रिटर्न्स के अनुसार, दिल्ली में सुबह 10 बजकर 15 मिनट पर 24 कैरेट गोल्ड का रेट 1850 रुपये की गिरावट के साथ 1,44,480 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड का रेट इस समय 1700 रुपये की गिरावट के साथ 1,32,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। 18 कैरेट गोल्ड का रेट इस समय 1390 रुपये गिरकर 1,08,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड…
नीट पेपर लीक और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के बैनर तले जंतर-मंतर पर छात्रों का प्रदर्शन 35वें दिन भी जारी है। CJP ने शुक्रवार को एक बार फिर दोहराया है कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक उसका प्रदर्शन जारी रहेगा। इसी बीच, CJP के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर किए गए एक पोस्ट ने मोदी सरकार के साथ आज दोपहर 12ः30 बजे होने वाली संभावित वार्ता को लेकर सस्पेंस बढ़ा दिया है। दरअसल, मोदी सरकार से आज होने वाली वार्ता से पहले कॉकरोच जनता पार्टी ने…
भिलाई। दुर्ग वनमण्डल के अंतर्गत दुर्ग जिले के चरोदा क्षेत्र स्थित पंचशील नगर में 21 जुलाई को एक घर में सफेद रंग का सांप दिखाई देने की सूचना वन विभाग को मिली। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम और सर्प रेस्क्यूअर विजय शर्मा मौके पर पहुंचे तथा पूरी सावधानी के साथ सर्प का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया। प्रारंभिक जांच में ही यह स्पष्ट हो गया कि यह सामान्य सांप नहीं, बल्कि अत्यंत दुर्लभ श्वेतवर्णी (ल्यूसिस्टिक) करैत सर्प है। विशेषज्ञों ने दुर्लभ श्वेतवर्णी करैत होने की पुष्टि की रेस्क्यू के बाद सर्प का विशेषज्ञों द्वारा विस्तृत परीक्षण किया गया। जांच में पुष्टि…
