मोबाइल गेम की लत ने शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के ग्राम पनगांव में एक 15 वर्षीय किशोर की जान ले ली। किशोर प्रकाश यादव ऑनलाइन गेम पबजी और फ्री फायर खेलने में इस कदर डूबा था कि उसे अपने आसपास की खतरनाक परिस्थितियों का भी अहसास नहीं रहा। जानकारी के अनुसार, गेम खेलते समय उसे दो बार सांप ने काटा, लेकिन वह मोबाइल से नहीं हट पाया। इस लापरवाही का परिणाम यह हुआ कि खेलते-खेलते अचानक प्रमोद के मुंह से झाग निकलने लगा और वह अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ा। परिजनों ने तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक बहुत…
Author: chhattisgarhrajya.in
कवर्धा। पुलिस ने बोड़ला थाना क्षेत्र में हुए एक अंधे हत्याकांड का महज सात दिनों के भीतर खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में सामने आया कि जिस युवक की बेरहमी से हत्या की गई थी, उसका कातिल कोई और नहीं बल्कि उसका करीबी दोस्त ही निकला। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान दुर्ग के जामुल निवासी उदय प्रताप सिंह राजपूत (उम्र 34 साल) रूप में हुई थी। उसका शव बोड़ला थाना क्षेत्र के ग्राम बंजारी स्थित एक ढाबा के पास संदिग्ध अवस्था में मिला था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने हत्या का मामला…
रायपुर। राजधानी रायपुर के मुजगहन थाना क्षेत्र के स्वागत विहार कॉलोनी में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। महिला का शव कॉलोनी के एक खुले प्लॉट में मिला है। मृतका की पहचान सुभद्रा बाई साहू (35 वर्ष) निवासी बोरियाकला के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू की। घटना को लेकर इलाके में महिला के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं की…
कोटकपूरा : नजदीकी गांव बुर्ज हरीका की एक युवती द्वारा प्रेम विवाह करवाने से नाराज परिजनों द्वारा उसकी हत्या करने के मामले में थाना सिटी पुलिस कोटकपूरा ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने घटना के महज कुछ घंटों के भीतर ही मृतका के पिता समेत पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से कत्ल में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया गया है। मृतका महकदीप कौर के पति जगदीप सिंह (निवासी बुर्ज हरीका) के बयानों के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। कैसे किया मर्डर जगदीप के अनुसार 4 जून 2026 को मलोट…
भारत ने ग्लासगो में कॉमनवेल्थ गेम्स में अपने अभियान का आगाज कर दिया है. 124 सदस्यों वाली भारतीय टीम का लक्ष्य है कि वे काफी कम किए गए कॉम्पिटिशन प्रोग्राम का पूरा फायदा उठाएं. भारत का अभियान शेड्यूल में शामिल दो बॉल्स मैचों के साथ शुरू होगा. ये मैच ग्लासगो 2026 में भारतीय टीम के लिए शुरुआती मुकाबले होंगे, जबकि चार साल में होने वाले इस इवेंट की आधिकारिक शुरुआत दिन में बाद में ओपनिंग सेरेमनी के साथ होगी. 2022 के एडिशन में यादगार मेडल-विनिंग परफॉर्मेंस के साथ इतिहास रचने के बाद, भारतीय लॉन बॉल्स टीम ग्लासगो, स्कॉटलैंड जा रही…
पेपर लीक विवाद पर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने पेपर लीक करने, खरीदने और बेचने वाले लोगों के खिलाफ पहले ही सख्त कार्रवाई की है। उनके मुताबिक, इस मामले में शामिल आम नागरिकों को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। सीतारमण ने कहा कि प्रधानमंत्री पहले ही दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भरोसा दे चुके हैं। अब फास्ट ट्रैक अदालतों के जरिए ऐसे मामलों की जल्द सुनवाई होगी ताकि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को जल्द से जल्द सजा मिल सके।
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन को लेकर बांग्लादेश की लेखिका तसलीमा नसरीन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा कि जंतर-मंतर पर जुटे “कॉकरोच” आंदोलन के प्रदर्शनकारियों को देखकर उन्हें बांग्लादेश के जुलाई 2024 के छात्र आंदोलन की याद आ गई। उन्होंने कहा कि उस आंदोलन की शुरुआत आरक्षण और मेरिट के मुद्दे से हुई थी, लेकिन बाद में वह सरकार बदलने की मांग तक पहुंच गया। तसलीमा नसरीन ने दावा किया कि बांग्लादेश आज भी उस आंदोलन के बाद की स्थिति की कीमत चुका रहा है। उनके मुताबिक, वहां कट्टरपंथी ताकतें मजबूत हुईं…
नेशनल डेस्क: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को पेपर लीक मामलों में तेज़ी से सुनवाई के लिए फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फ़ैसले की तारीफ़ की। उन्होंने इसे देश के युवाओं को सशक्त बनाने के सरकार के पक्के इरादे का सबूत बताया। X पर एक पोस्ट में, सिंह ने कहा कि युवा पीढ़ी का भविष्य केंद्र सरकार की मुख्य प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि फास्ट-ट्रैक कोर्ट से उन लोगों के ख़िलाफ़ सख़्त कार्रवाई हो सकेगी जो ऐसी गतिविधियों में शामिल हैं जिनसे युवाओं की उम्मीदों को नुकसान पहुँच सकता है। सिंह ने X पर पोस्ट किया,…
Uttarakhand News: उत्तराखंड के पौड़ी में बहुउद्देशीय सहकारी समिति में करीब 19 लाख रुपए के गबन के मामले में देवप्रयाग पुलिस ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए समिति के पूर्व सचिव को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर पद का दुरुपयोग कर समिति की धनराशि का गबन करने का आरोप है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने वित्तीय अनियमितता की बात स्वीकार की है। पुलिस के अनुसार गत 19 मार्च को विकासखंड कोट के सहायक विकास अधिकारी संदीप सिंह ने थाना देवप्रयाग में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि बहुउद्देशीय सहकारी समिति लिमिटेड, बाह देवप्रयाग के तत्कालीन…
सुपौल: बिहार के सुपौल जिले में त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र स्थित मिरजबा राजकीय मध्य विद्यालय में बुधवार को मिड डे मील खाने के बाद 94 बच्चे बीमार हो गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि विद्यालय में मिड डे मील ग्रहण करने के कुछ देर बाद बच्चों को चक्कर आने, घबराहट और बेचैनी की शिकायत होने लगी। इसके बाद विद्यालय प्रशासन ने सभी बीमार बच्चों को इलाज के लिए त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना मिलते ही त्रिवेणीगंज के अनुमंडल पदाधिकारी अभिषेक कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विभाष कुमार तथा अन्य प्रशासनिक अधिकारी अस्पताल पहुंचे और बच्चों के उपचार की व्यवस्था का जायजा…
