Author: chhattisgarhrajya.in

मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में 12 दिन से लापता मोर्चा देवी मंदिर के पुजारी केदार वाड़ीवा का शव जंगल के नाले में बरामद किया गया है। यह शव मंदिर से लगभग तीन किलोमीटर भीतर जंगल के एक नाले में मिला, जो कई टुकड़ों में बंटा हुआ था। शव की हालत को देखते हुए जंगली जानवर के हमले की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस हत्या की संभावना को भी खारिज नहीं कर रही। घटना बरघाट थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव के पास स्थित मोर्चा देवी मंदिर की है। परिजनों ने 12 दिन पहले पुजारी के गायब होने की…

Read More

मटरिया हसनगंज क्षेत्र में बुधवार देर रात करीब ढाई बजे भीषण हादसा हो गया. जिसमें एक बस आगरा एक्सप्रेसवे से नीचे उतरकर पलट गई. ये बस दिल्ली से वाराणसी जा रही थी. आशंका जताई जा रही है की तेज रफ्तार और धुंध की वजह से ये दुर्घटना हुई है. जानकारी के मुताबिक हादसे में 40 से ज्यादा यात्री घायल हुए हैं. जिस समय हादसा हुआ, बस के अधिकतर यात्री सो रहे थे. किसी को भी संभलने का माैका तक नहीं मिला. हादसे के बाद चीख पुकार मच गई. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. साथ ही राहत…

Read More

रायपुर के तेलीबांधा इलाके में रहने वाली एक महिला के साथ बीते 27 अक्टूबर को धरसीवां स्थित एक फार्महाउस पर गैंगरेप की हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। पुलिस के अनुसार, महिला का अपने बॉयफ्रेंड के साथ पहले किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद उसने अपने दोस्त के साथ मिलकर इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया। मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, राजधानी रायपुर में श्यामनगर के रहने वाले आरोपी आशीष जोशी पीड़ित महिला को जन्मदिन मनाने के बहाने अपनी एक्टिवा में बिठाकर रायपुर से धरसीवां स्थित फार्महाउस पर…

Read More

नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार गुरु नानक जयंती के अवसर पर बुधवार को बंद रहने के बाद गुरुवार,6 नवंबर के कारोबारी दिन हरे निशान में खुला .शुरुआती कारोबार में निफ्टी ऑटो, आईटी, पीएसयू बैंक और फार्मा सेक्टर्स में खरीदारी देखी जा रही थी. सुबह करीब 9 बजकर 20 मिनट पर सेंसेक्स 355.09 अंक या 0.43 प्रतिशत की बढ़त के साथ 83,814.24 पर कारोबार कर रहा था. वहीं, निफ्टी 74.35 अंक या 0.29 प्रतिशत की तेजी के साथ 25,672.00 स्तर पर बना हुआ था. निफ्टी मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में गिरावट शुरुआती कारोबार में बेंचमार्क सूचकांकों से अलग निफ्टी बैंक, निफ्टी…

Read More

हरदोई । जिले में कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर स्नान करके वापस जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई, जिसकी वजह से14 श्रद्धालु घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार बुधवार देर शाम हुए इस हादसे के दौरान ट्रैक्टर ट्रॉली पर 30 लोग सवार थे, सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जिसमें पांच लोगों की हालत गंभीर होने की वजह से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से हरदोई मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। पुलिस ने बताया कि मटिया मऊ मार्ग पर सलापुर के पास ट्रैक्टर ट्रॉली से आगे निकलते समय एक कार ट्रैक्टर…

Read More

मेष आज का दिन आपके लिए उत्साहपूर्ण रहने वाला है, लेकिन आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव लगा रहेगा, संतान के भविष्य को लेकर कुछ चिंताएं सता सकती है, जिसके लिए आप कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट भी करने की सोचेंगे। आपका कोई परिजन आपके लिए कोई इंवेस्टमेंट संबंधित प्लान लेकर आ सकता है। आपकी किसी बात को लेकर अपने पिताजी से अनबन होने की संभावना है। वृषभ आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। जीवनसाथी से चल रही अनबन भी दूर होगी और दोनों एक दूसरे के करीब आएंगे। आप लोगों से काम से काम मतलब रखें,…

Read More

उप राष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन ने आज नवा रायपुर में छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के राज्य अलंकरण समारोह में छत्तीसगढ़ के 34 अलंकरण से विभिन्न क्षेत्रों से उत्कृष्ट योगदान देने वाले 37 विभूतियों एवं 4 संस्थाओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय अलंकरण समारोह के अति विशिष्ट अतिथि तथा विशिष्टि अतिथि के रूप में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, मंत्रीगण, सांसद एवं विधायकगण उपस्थित थे। राज्य अलंकरण समारोह में उप राष्ट्रपति श्री राधाकृष्णन एवं मुख्यमंत्री श्री साय ने शहीद वीरनारायण सिंह पुरस्कार श्री…

Read More

रायगढ़ । जिले में रेत की अवैध तस्करी जमकर हो रही है । इसकी लगातार शिकायते मिलने के बाद खनिज विभाग ने जांच अभियान चलाते हुए 10 ट्रैक्टर समेत 2 हाईवा वाहनों को पकड़ा है। जानकारी के मुताबिक, जिले के कई अवैध रेत घाट से रेत का परिवहन हो रहा है। शहर की सड़कों से भी ट्रैक्टर में रेत परिवहन खुलेआम किया जा रहा है। जिसकी शिकायत खनिज विभाग को लगातार मिल रही थी।ऐसे में खनिज विभाग ने रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन पर रोक लगाने के लिए जांच अभियान चलाया। जिसके बाद 5 नवंबर को जांच शुरू की गई।…

Read More

मनेंद्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ में साल भर पहले हुई पत्रकार रईस अहमद हत्याकांड मामले में अदालत ने अहम फैसला सुनाया है। अपर सत्र न्यायाधीश विवेक कुमार तिवारी की अदालत ने मंगलवार को मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। दोनों आरोपियों ने एक नाबालिग की मदद से पत्रकार की निर्मम हत्या की थी। नाबालिग का प्रकरण बाल न्याय बोर्ड में विचाराधीन है। यह वारदात 16 मई 2024 को मनेंद्रगढ़ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत चनवारीडांड में हुई थी। जानकारी के अनुसार, पत्रकार रईस अहमद की हत्या के बाद पुलिस ने जब जांच शुरू की, तो…

Read More

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने गुरु नानक जयंती की बधाई दी। इस अवसर पर उन्होंने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि सरकार गुरु तेज बहादुर जी का भी 350वां जयंती वर्ष धूमधाम से मनाएगी। सीएम ने कहा कि गुरु नानक देव ईश्वर के समान है। मुगल और अफगानियों के आतंक के दौर में भी सच्चे अर्थ में हिंदू धर्म के साथ समाज का मान बढ़ाया। गुरु नानक जयंती के अवसर पर राजधानी भोपाल में बुधवार को धूमधाम से प्रकाश पर्व मनाया जा रहा है। अरेरा कॉलोनी स्थित गुरुद्वारे में सुबह से कीर्तन और लंगर का आयोजन जारी…

Read More