अगर आपका सैलरी पैकेज आपके कुल नेटवर्थ का दोगुना कर दिया जाए तो आप क्या करेंगे? जाहिर है खुशी में नाचने लगेंगे. अब दुनिया के सबसे अमीर शख्स के साथ भी ऐसा ही हुआ है. इलेक्ट्रिक गाड़ियां बनाने वाली कंपनी टेस्ला के शेयरहोल्डर्स ने अपने CEO एलन मस्क के लिए भारी वेतन पैकेज को मंजूरी दे दी है, जो 1 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकता है. इसके बाद मस्क टेक्सास में टेस्ला की वार्षिक आम बैठक में अपनी कंपनी के ह्यूमनॉइड रोबोट, ऑप्टिमस के साथ ब्रेक डांस करते नजर आए और उनकी खुशी उनके चेहरे पर साफ झलक रही थी.…
Author: chhattisgarhrajya.in
झारखंड पुलिस सेवा के इतिहास में शुक्रवार का दिन ऐतिहासिक रहा, जब तदाशा मिश्रा ने राज्य की पहली महिला पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के रूप में पदभार ग्रहण किया। उन्होंने अनुराग गुप्ता की जगह ली है, जिनकी ऐच्छिक सेवानिवृत्ति का आवेदन सरकार ने स्वीकृत कर लिया है। पदभार ग्रहण के बाद डीजीपी तदाशा मिश्रा ने कहा कि फिलहाल उनकी पहली प्राथमिकता राज्य स्थापना दिवस (15 नवंबर) का शांतिपूर्ण और सुरक्षित आयोजन सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा, अभी मैंने पदभार ग्रहण किया है। पुलिस एक टीम वर्क से काम करती है, कोई अकेला कुछ नहीं कर सकता। मुझे एक बेहतरीन टीम मिली…
राजधानी रायपुर के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल मेकाहारा (डॉ. अंबेडकर अस्पताल) में शुक्रवार सुबह एक नवजात का शव मिलने से हड़कंप मच गया। अस्पताल के इमरजेंसी गेट के पास पड़े एक प्लास्टिक बैग में नवजात का शव मिलने की जानकारी मिलते ही मौके पर भीड़ जुट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह करीब साढ़े सात बजे अस्पताल परिसर में सफाई के दौरान कर्मचारियों को डस्टबिन के पास एक पॉलीथिन बैग मिला। बैग खोलने पर अंदर नवजात का शव देखकर कर्मचारी घबरा गए और तुरंत अस्पताल प्रबंधन को सूचना दी।सूचना मिलने पर मौदहापारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मरचुरी…
हिंदी साहित्य के वरिष्ठ नाटककार और पद्मश्री से सम्मानित दया प्रकाश सिन्हा का आज उनके नोएडा स्थित निवास पर निधन हो गया। 90 वर्षीय सिन्हा को उनके नाटक ‘सम्राट अशोक’ के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार-2021 के लिए चुना गया था। उनके निधन की खबर से साहित्य और रंगमंच जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। 1935 में उत्तर प्रदेश के कासगंज में जन्मे सिन्हा एक अवकाशप्राप्त आईएएस अधिकारी थे, जिन्होंने हिंदी साहित्य, रंगमंच और नाट्य निर्देशन में अमूल्य योगदान दिया। वे उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी और ललित कला अकादमी के अध्यक्ष रहे, साथ ही फिजी में भारत के…
पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग, कार्मिक, लोक शिकायत तथा पेंशन मंत्रालय ने केंद्र सरकार के पेंशनभोगियों के डिजिटल सशक्तिकरण के दृष्टिकोण के तहत 1 से 30 नवंबर 2025 तक राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र अभियान 4.0 का आयोजन किया। यह अभियान देश भर के 2,000 से अधिक शहरों और कस्बों को कवर करते हुए एक सैचुरेशन अप्रोच अपना रहा है ताकि पेंशनभोगियों को कई डिजिटल माध्यमों से अपना जीवन प्रमाणपत्र जमा करने में सुविधा मिल सके। विभाग 2021 में शुरू की गई आधार-आधारित फेस ऑथेंटिकेशन (चेहरा प्रमाणीकरण) तकनीक के उपयोग को बढ़ावा देना जारी रखे हुए है, जो पेंशनभोगियों को स्मार्टफोन…
कैंसर एक गंभीर रोग है जिसका समय रहते इलाज न किया जाए तो यह जानलेवा भी हो सकता है. इसलिए आज हम आपको 5 ऐसे कैंसर के शुरुआती लक्षणों के बारे में बताने वाले हैं जिन्हें अगर समय रहते पहचान लिया जाए तो इस रोग को हराने में मदद मिल सकती है. यहां हम जानेंगे कि कैंसर की शुरुआती पहचान क्यों जरूरी है और किन लक्षणों को हल्के में बिल्कुल नहीं लेना चाहिए. कैसे पता चलेगा कि शरीर में कैंसर है? वजन में बदलाव: अगर वजन अचानक से कम होने लगे तो यह कैंसर का एक शुरुआती लक्षण हो सकता है.…
सूरजपुर: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक ऐसा हैरान कर देने वाला और अविश्वसनीय मामला सामने आया है, जिसने न सिर्फ एक परिवार को खुशियों से भर दिया है, बल्कि पुलिस के सामने एक बड़ा रहस्य भी खड़ा कर दिया है. जिस युवक को मृत समझकर परिवार ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया था, वही युवक तीन दिन बाद अचानक ज़िंदा घर लौट आया. अंतिम संस्कार की तैयारी, फिर बेटे की वापसी दरअसल, पांच दिन पहले सूरजपुर के मानपुर रिंग रोड के किनारे एक खेत के कुएं में एक अज्ञात युवक का शव मिला था. लापता होने के कारण, परिजनों…
राजधानी में शुक्रवार से हल्की ठंड बढ़ सकती है। न्यूनतम तापमान 2 डिग्री तक गिरेगा। न्यूनतम तापमान 19 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। प्रदेश में अगले चार दिनों में न्यूनतम तापमान 2 से 4 ड्रिगी तक गिरेगा। इससे पहाड़़ी इलाकों में ज्यादा ठंड बढ़ेगी। वहीं, मैदानी इलाकों में ठंड का अहसास कम होगा।राजधानी में गुरूवार को बादल छाए थे, इसलिए अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री पर रहा। यह सामान्य से आधा डिग्री ज्यादा है। प्रदेश में यह सबसे ज्यादा तापमान रहा। न्यूनतम तापमान 21.3 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2.3 डिग्री ज्यादा है। सबसे कम तापमान में अंबिकापुर में…
रायपुर, छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस अकादमी, चंदखुरी के निदेशक पद से 2003 बैच के आईपीएस अधिकारी आईजी रतनलाल डांगी को हटा दिया है। यह फैसला उस समय लिया गया जब एक योग प्रशिक्षिका ने डांगी पर यौन उत्पीड़न और मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए। शिकायतकर्ता महिला एक उप निरीक्षक (एसआई) की पत्नी हैं। सरकार ने उनके स्थान पर 2004 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अजय कुमार यादव को अकादमी का नया प्रभारी निदेशक नियुक्त किया है। यादव फिलहाल रायपुर रेंज के आईजी हैं और अब अतिरिक्त प्रभार के रूप में पुलिस अकादमी का नेतृत्व संभालेंगे। यह प्रशासनिक कार्रवाई राज्य…
राजधानी में रात में वाहनों की चेकिंग नहीं होती, होती भी है तो केवल खानापूर्ति की । इसी के चलत रात होते ही नशा कर तेज रफ्तार में अंधाधुंध वाहन चलाने वालों की संख्या बढ़ जाती हैं। इससे देर रात सड़क हादसों में लोगों की जान जा रही है। बुधवार रात भी तेज रफ्तार के चलते दो सड़क हादसों में तीन युवकों की असमय मौत हो गई। तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हैं। तीनों आईसीयू में है। एक मामले में तेज रफ्तार कार मेडिकल दुकान में जा घुसी। इसमें एक युवक की मौत हो गई। तीन अन्य आईसीयू…
