छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज में राष्ट्रगीत “वंदे मातरम” की 150वीं वर्षगांठ पर सामूहिक गान हुआ। पॉवर कंपनी के मुख्यालय डंगनिया स्थित विद्युत सेवा भवन में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का उद्बोधन सुना गया। तत्पश्चात् पॉवर कंपनी के प्रबंध निदेशकगण सर्वश्री एसके कटियार (उत्पादन), श्री राजेश कुमार शुक्ला (पारेषण) एवं श्री भीमसिंह कंवर (वितरण) एवं निदेशक श्री आरए पाठक सहित तीनों कंपनियों के उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों ने वंदे मातरम् का सामूहिक गान किया। भारत सरकार तथा छत्तीसगढ़ शासन के संस्कृति विभाग के सचिव डॉ. रोहित यादव व्दारा इस संबंध में सभी विभागों को पत्र जारी कर वर्षभर आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रमों…
Author: chhattisgarhrajya.in
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) परीक्षा 2021 में हुए कथित फर्जीवाड़े की सीबीआइ जांच के बीच गुरूवार को हाई कोर्ट की डिवीजन बेंच से राज्य सरकार को झटका लगा। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस बीडी गुरू की खंडपीठ ने सिंगल बेंच के आदेश को चुनौती देने वाली राज्य सरकार की रिट याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने यह स्पष्ट आदेश दिया है कि उन 37 चयनित अभ्यर्थियों को तत्काल ज्वाइनिंग दी जाए, जिनके खिलाफ सीबीआइ ने अब तक कोई चार्जशीट दायर नहीं की है। यह फैसला उक्त अभ्यर्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण राहत है, जो सीबीआई जांच के…
प्राइम वीडियो की चर्चित और पसंद की जाने वाली ओरिजिनल सीरीज द फैमिली मैन के तीसरे सीजन का लंबे समय से इंतज़ार किया जा रहा ट्रेलर लॉन्च कर दिया है. राज और डीके की जोड़ी द्वारा उनके बैनर डी2आर फिल्म्स के तहत बनाई गई यह रोमांचक जासूसी थ्रिलर सीरीज एक बार फिर लाती है मशहूर स्पाई श्रीकांत तिवारी (मनोज बाजपेयी) को, जो इस बार अपने परिवार के साथ भागते नजर आते हैं, न सिर्फ नए खतरनाक दुश्मनों रुक्मा (जयदीप अहलावत) और मीरा (निमरत कौर) से, बल्कि TASC, यानी अपनी ही इंटेलिजेंस यूनिट से भी. हालात बदल चुके हैं, और अब…
नई दिल्ली: साउथ दिल्ली में पुलिस वालों की मुस्तैदी से एक बड़ा हादसा होने से टल गया. पुलिस के जवानों ने बहादुरी दिखाते हुए जलती हुई लग्जरी कार से एक महिला और उसके बच्चे को बाहर निकाल लिया. अगर थोड़ी और देर हो जाती तो दोनों की जान जा सकती थी. इस साहस भरे काम के लिए दक्षिण-पूर्वी ज़िले की पुलिस की जमकर तारीफ हो रही है. गोविंदपुरी थाने और ट्रैफिक यूनिट के पुलिसकर्मियों ने फुर्ती और हिम्मत दिखाते हुए जलती हुई कार से महिला और उसके छोटे बच्चे की जान बचा ली. वरना कुछ भी हो सकता था. यह…
जशपुर। कुनकुरी वन परिक्षेत्र अंतर्गत गढ़ाकटा गांव में सोमवार देर शाम दर्दनाक हादसा हो गया. खेत देखने गए एक पिता व उसके दो बेटों पर दो जंगली हाथियों ने अचानक हमला कर दिया. हमले के दौरान दोनों बेटे किसी तरह भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहे, लेकिन पिता हाथियों की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए. मौके पर ही उनकी मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग का अमला तुरंत मौके पर पहुंचा और हाथियों की गतिविधि पर नजर रखते हुए स्थानीय ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील की है. क्षेत्र में हाथियों की…
पटना: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में रिकॉर्ड वोटिंग हो रही है. पिछले चुनाव की तुलना में इस बार मतदाता अपने घरों से ज्यादा बाहर निकले हैं. कहा जा रहा है कि इस बार महिलाओं ने भी मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है. पिछले चुनाव (2020) में शाम पांच बजे तक 51.8 फीसदी मतदान हुआ है जबकि इस बार शाम पांच बजे तक 60.1 फीसदी मतदान दर्ज किया है. यानी 2020 की तुलना में इस बार शाम पांच बजे तक 8.3 फीसदी अधिक मतदान हुआ है. पहले चरण में सुबह-सुबह मतदान शुरू होने के साथ ही बूथों पर मतदाताओं की…
“वंदे मातरम्” की गूंज से गूंजेगा छत्तीसगढ़ – वर्षभर चलेगा राष्ट्रीय एकता और गौरव का महोत्सव वंदे मातरम् की गूंज नई पीढ़ी में जगाएगी राष्ट्रप्रेम और गर्व की भावना – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय “वंदे मातरम्” की 150वीं वर्षगांठ पूरे देश के लिए गर्व और राष्ट्रभक्ति का अद्वितीय अवसर है। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के मार्गदर्शन में इस ऐतिहासिक पर्व को वर्षभर चलने वाले महाअभियान के रूप में मनाया जा रहा है। देश के साथ छत्तीसगढ़ में भी यह आयोजन जनभागीदारी के साथ चार चरणों में ग्राम पंचायत से लेकर राज्य स्तर तक भव्य रूप में संपन्न किया…
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य की रजत जयंती के अवसर पर राज्योत्सव में लगे ऊर्जा विभाग के मण्डप का अवलोकन मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने 4 नवंबर को किया। इस अवसर पर पॉवर कंपनी के अध्यक्षगण श्री सुबोध कुमार सिंह एवं डॉ. रोहित यादव तथा तीनों एमडी सर्वश्री एस.के. कटियार, राजेश शुक्ला, भीमसिंह कंवर उपस्थित थे। श्री साय ने ऊर्जा विभाग द्वारा सु-सज्जित एवं प्रदर्शित विभिन्न प्रादर्शों की सराहना की।रायपुर ग्रामीण के कार्यपालक निदेशक श्री संदीप वर्मा ने बताया कि पिछले एक माह से राज्योत्सव की तैयारियां की जा रही थी। ऊर्जा विभाग के मण्डप में मॉडल के माध्यम से पम्प स्टोरेज…
मुंबई । महाराष्ट्र सरकार और स्टारलिंक सैटेलाइट कम्युनिकेशन्स ने बुधवार को लेटर ऑफ इंटेंट (LoI) साइन किया, जो भारत में सैटेलाइट-बेस्ड इंटरनेट सेवा लाने की दिशा में पहला कदम है। ये साझेदारी आधिकारिक रूप से तब लागू होगी जब SpaceX की इस सब्सिडियरी को दूरसंचार विभाग (DoT) और भारत सरकार से नियामक मंजूरी मिल जाएगी। इस डील के तहत राज्य में सैटेलाइट-बेस्ड इंटरनेट सर्विसेज शुरू की जाएंगी। मजेदार बात ये है कि महाराष्ट्र ऐसा करने वाला भारत का पहला राज्य बन गया है। इससे राज्य के दूरस्थ और वंचित क्षेत्रों में उपग्रह-आधारित इंटरनेट कनेक्टिविटी प्रदान करने में मदद मिलेगी। राज्य सरकार…
विश्व प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेला बुधवार को भव्य समापन के साथ संपन्न हुआ। समापन समारोह में लोक नृत्य, हॉर्स शो और प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी ने मेले को भारतीय लोक संस्कृति का सजीव प्रतीक बताया। समापन समारोह का आयोजन पुष्कर मेला मैदान में हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी, राजस्थान सरकार के जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत, अजमेर जिला कलेक्टर लोकबंधु और एडिशनल एसपी ग्रामीण डॉ. दीपक कुमार शर्मा सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। लोक संस्कृति की रंगीन छटा से मंत्रमुग्ध हुआ दर्शक वर्गसमापन…
