मेष नौकरी में आज आपको अधिकारियों से सहयोग मिलेगा, आप कुछ नया काम भी आज शुरू कर सकते हैं। सरकारी क्षेत्र के काम में आज आपको कामयाबी मिलने का योग बना है। आपको शिक्षा के क्षेत्र में कामयाबी मिलेगी,जो लोग विदेश में शिक्षा के लिए प्रयास कर रहे हैं उनको भी इस मामले में गुड न्यूज मिल सकती है। वृषभ आपकी राशि के स्वामी शुक्र आज सूर्य के साथ युति में रहेंगे ऐसे में आपको आज विपरीतलिंगी सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। नौकरी मे आज आपका प्रभाव बना रहेगा। आप किसी अनुभवी व्यक्ति से सहयोग प्राप्त कर पाएंगे। मिथुन मिथुन राशि…
Author: chhattisgarhrajya.in
बालोद। जिले के डौंडी लोहारा थाना क्षेत्र अंतर्गत जंगल में आज सुबह एक अज्ञात महिला की सड़ी-गली हालत में लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव की हालत देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि महिला की मौत कई दिन पहले हो चुकी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबह जंगल की ओर गए ग्रामीणों की नजर महिला के शव पर पड़ी, जिसके बाद उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षेत्र को घेराबंदी कर…
उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में कई इंच बर्फबारी हुई है, जिसका असर मैदानी इलाकों में भी बर्फीली हवाओं के रूप में देखा जा रहा है. जम्मू-कश्मीर से उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश तक की पहाड़ियां बर्फ से सराबोर हैं. बर्फबारी का लुत्फ उठाने और इस मंजर को बरसों के लिए दिल में कैद करने की चाह पर्यटकों को अपनी ओर खींच रही है. यही कारण है कि बड़ी संख्या में पर्यटक हिल स्टेशंस का रुख कर रहे हैं. हालांकि बर्फबारी और बड़ी संख्या में वाहनों के पहुंचने के कारण कई जगहों पर जाम भी लग गया और पर्यटकों को घंटों…
नई दिल्ली – संसद के बजट सत्र से पहले सरकार ने सियासी सहमति बनाने की कवायद तेज कर दी है। संसद के आगामी बजट सत्र से ठीक एक दिन पहले, 27 जनवरी को सर्वदलीय बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में विधायी कार्यसूची और सत्र के दौरान उठने वाले अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। सरकार का उद्देश्य सत्र को सुचारु रूप से चलाना और सभी दलों की राय जानना है। बजट सत्र की शुरुआत 28 जनवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक में अभिभाषण से होगी। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय…
जशपुर जिले को 51.73 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात कोतबा में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय भवन, बागबहार में एसडीएम (लिंक कोर्ट) सहित की कई महत्वपूर्ण घोषणाएं रायपुर- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि छत्तीसगढ़ तेजी से समृद्धि की ओर बढ़ रहा है। नक्सलवाद, जो कभी छत्तीसगढ़ के लिए गंभीर चुनौती था, अब तेजी से समाप्ति की ओर अग्रसर है। प्रदेश के हर क्षेत्र में अब तेजी से विकास कार्य किए जा रह है। श्री साय आज जशपुर जिले के कोतबा में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे।मुख्यमंत्री श्री साय ने कार्यक्रम में लगभग 51.73…
विशाल रैली और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से ‘स्वच्छ भारत’ का संदेश, विशेषज्ञों ने सिखाए हाथ धोने के सही तरीके जगदलपुर – भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अधीन केंद्रीय संचार ब्यूरो (CBC), क्षेत्रीय कार्यालय जगदलपुर द्वारा आज जगदलपुर ब्लॉक के ग्राम तितिरगांव में ‘स्वच्छता पखवाड़ा’ के अंतर्गत व्यापक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सभी उपस्थित जनों को स्वच्छता की सामूहिक शपथ दिलाकर की गई, जिसके माध्यम से ग्रामीणों को अपने परिवेश को स्वच्छ रखने का संकल्प दिलाया गया। समारोह का औपचारिक शुभारंभ मुख्य अतिथि जनपद सदस्य श्री भूपेंद्र ठाकुर, ग्राम सरपंच श्रीमती खिरमानी कश्यप,…
रायपुर-युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में माय भारत, रायपुर द्वारा राष्ट्रीय मतदाता दिवस–2026 के अवसर पर दिनांक 25 जनवरी 2026 को राज्य स्तर पर एक भव्य मतदाता जागरूकता पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं एवं नागरिकों को मताधिकार के महत्व के प्रति जागरूक करना, लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ बनाना तथा अधिकाधिक युवाओं को सक्रिय लोकतांत्रिक सहभागिता हेतु प्रेरित करना है। यह रैली इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV), रायपुर से प्रारम्भ होगी, जिसमें युवाओं, माय भारत स्वयंसेवकों, छात्र-छात्राओं तथा जनसामान्य की व्यापक सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु विशेष अपील की जा रही…
उत्तर प्रदेश– मऊ जिले में अस्पताल के सुरक्षा गार्ड को कुर्सी से बांधकर लाखों रुपये की मशीनों की चोरी की गई. घटना दक्षिण टोला थाना क्षेत्र अंतर्गत मिर्जाहादीपुरा स्थित आजमी अस्पताल की है. पूरी घटना अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो सामने आते ही इलाके में हड़कंप मच गया है. मिली जानकारी के अनुसार आजमी अस्पताल में 23 जनवरी की देर आधी चोरी की गई. चोरों ने पहले अस्पताल में तैनात गार्ड को बंधक बनाया और उसे कुर्सी से बांध दिया. इसके बाद चोर बड़े आराम से…
अंधविश्वास एवं सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अंध श्रद्धा निर्मूलन समिति के अध्यक्ष डॉ. दिनेश मिश्र द्वारा बलौदा बाजार के पलारी एवं महासमुंद जिले के ग्रामीण अंचल का दौरा किया किया गया एवं महिलाओं और उनके परिजनों से मुलाकात व चर्चा की गई.अंध श्रद्धा निर्मूलन समिति के अध्यक्ष डॉ दिनेश मिश्र ने बताया बलौदा बाजार के पलारी, जुनवानी, गिधौरी तथा महासमुंद के शेरगांव, लचकेरा, फिंगेश्वर का दौरा किया, टोनही के संदेह में प्रताड़ित महिलाओं और उनके परिजनों से मुलाकात की एवं उनकी समस्याओं पर चर्चा की. महिलाओं एवं उनके परिजनों ने बताया कि उनके मामले…
जगदलपुर – बस्तर जिले के जगदलपुर में स्थित आस्था के प्रमुख केंद्र मां दंतेश्वरी मंदिर में चोरी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने मंदिर के पीछे का दरवाजा तोड़कर लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह वारदात सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के राजमहल परिसर स्थित मां दंतेश्वरी मंदिर की है। शनिवार सुबह जब पुजारी और श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे, तो उन्होंने पीछे का दरवाजा टूटा हुआ पाया। मंदिर के गर्भगृह से सोने-चांदी के…
