Generation Beta Baby Names: आज के पैरेंटस चाहते हैं कि उनके बच्चे का नाम खास, मॉडर्न और मीनिंगफुल हो. अगर आपके घर भी नन्हा मेहमान आने वाला है तो आप ऐसे नाम की तलाश में होंगे जो समय के साथ ट्रेंड में भी रहे. जेनरेशन बीटा यानी 2025 के बाद जन्म लेने वाले बच्चों को नई पीढ़ी टेक-सेवी, स्मार्ट और फ्यूचर-रेडी माना जा रही है. ऐसे में उनके नाम भी पुराने नहीं बल्कि नए जमाने की सोच और स्टाइल को दर्शाने वाले होने चाहिए.तो चलिए इस नये जेनरेशन के लाडले और लाडली के लिये बेस्ट बेबी नेम्स ढूंढ़ते हैं. जेनरेशन बीटा…
Author: chhattisgarhrajya.in
कटड़ा : मौसम विभाग द्वारा जारी एडवाइजरी के तहत वीरवार रात से वैष्णो देवी भवन सहित कटरा में मूसलाधार बारिश हो रही है। इसी बीच शुक्रवार की सुबह वैष्णो देवी भवन सहित यात्रा मार्ग पर बर्फ की सफेद चादर भी देखने को मिली। वही खराब मौसम के चलते वैष्णो देवी यात्रा को भी कुछ समय के लिए स्थगित किया गया है। हालांकि इस संबंध में कोई अधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, पर यात्रा के मुख्य पड़ाव बाणगंगा सहित तारा कोर्ट से यात्रियों को आगे बढ़ाने की अनुमति नहीं दी जा रही है।
नरवाना: डोहाना खेड़ा गांव में वीरवार को दो मंजिला मकान की छत गिर गई। इस दौरान मलबे में दबने से मकान मालिक 45 वर्षीय जंगीर उर्फ काला की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवाया। घटना की सूचना मिलते ही उचाना के एसडीएम दलजीत सिंह और नरवाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और ग्रामीणों की मदद से मलबे में दबे जंगीर को बाहर निकाला गया। जंगीर वीरवार दोपहर बाद अपने मकान के नीचे वाले कमरे में आराम कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें नींद आ गई। महज पांच…
भारत ने न्यूजीलैंड को सात विकेट से हराकर पांच मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली। शुक्रवार को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड ने कप्तान मिचेल सैंटनर की नाबाद 47 और रचिन रवींद्र की 44 रनों की पारी की मदद से 20 ओवर में छह विकेट पर 208 रन बनाए। जवाब में भारत ने 15.2 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। उनके लिए ईशान किशन ने 76 और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने नाबाद 82 रनों की मैच जिताऊ…
रायपुर- छत्तीसगढ़ राज्य के रजत जयंती वर्ष 2025–26 के अवसर पर छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज़ व्दारा ऊर्जा संरक्षण एवं विद्युत सुरक्षा के प्रति आमजन में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से राज्यभर में विविध आयोजन होंगे। 30 जनवरी से 6 फरवरी तक राज्यभर के 660 विद्युत कार्यालयों में विभागीय योजनाओं के प्रचार-प्रसार के कार्यक्रम होंगे। साथ ही हर क्षेत्रीय कार्यालय स्कूल-कालेजों में भी निबंध, चित्रकला, नारा लेखन, क्विज, नाटक जैसे आयोजन कराएंगे। माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशन में पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी के अध्यक्ष श्री सुबोध कुमार सिंह एवं डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के अध्यक्ष डॉ. रोहित यादव ने इसमें आमजन की…
नई दिल्ली: कानपुर स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) में 20 जनवरी को 25 साल के एक पीएचडी स्टूडेंट रामस्वरूप इशराम ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी. उन्होंने उस बिल्डिंग की छठी मंजिल से कथित तौर पर छलांग लगा दी थी, जिसमें वो अपने परिवार के साथ रहते थे. संस्थान के अर्थ साइंसेज विभाग में शोध छात्र इशराम राजस्थान के चुरू जिले के रहने वाले थे. एक महीने के अंदर यह आईआईटी कानपुर कैंपस छात्र की आत्महत्या का दूसरा मामला था.पुलिस ने शुरुआती जांच के आधार पर इसे मानसिक तनाव का मामला बताया था. इससे पहले पिछले साल 29 दिसंबर…
रायपुर- बालिकाओं के अधिकार, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं समग्र सशक्तिकरण के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाता है। यह दिवस बालिकाओं के सम्मान, समान अवसर और सुरक्षित भविष्य के लिए सामूहिक संकल्प का प्रतीक है। भारत सरकार द्वारा कन्या भ्रूण हत्या की रोकथाम एवं लिंगानुपात में सुधार के लिए गर्भाधान पूर्व एवं प्रसव पूर्व निदान तकनीक (PC PNDT) अधिनियम, 1994 लागू किया गया, जिसे वर्ष 2003 में और अधिक सुदृढ़ किया गया। यह अधिनियम अल्ट्रासाउंड, एमनियोसेंटेसिस, आईवीएफ जैसी तकनीकों के माध्यम से भ्रूण के लिंग परीक्षण एवं चयन पर पूर्ण प्रतिबंध…
सिविल इंजीनियरिंग विभाग और यूनिवर्सल रेल मिल में प्रशिक्षण एवं संवादात्मक सत्र संपन्न सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के मैकेनिकल जोन के अंतर्गत सिविल इंजीनियरिंग विभाग (ऑपरेशंस) में वार्षिक सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से कार्यस्थल सुरक्षा मानकों के अनुपालन, खतरों की पहचान और सुरक्षा के प्रति कर्मचारियों की जिम्मेदारी को सुदृढ़ करने पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (रखरखाव और उपयोगिता) श्री बी. के. बेहरा उपस्थित थे। विशिष्ट अतिथियों में मुख्य महाप्रबंधक (मैकेनिकल) श्री प्रमोद कुमार, महाप्रबंधक (सुरक्षा इंजीनियरिंग विभाग) श्री एस. सुनोव, और विभागाध्यक्ष एवं महाप्रबंधक…
नई दिल्ली- केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 21 मार्च, 2024 को गिरफ्तार किया था। उन्हें 20 जून, 2024 को राउज़ एवेन्यू कोर्ट की अवकाशकालीन न्यायाधीश नियाय बिंदु ने जमानत दे दी थी। ईडी की चुनौती पर दिल्ली उच्च न्यायालय ने इस आदेश पर रोक लगा दी थी। दिल्ली की एक अदालत ने आज पूर्व दिल्ली मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल को कथित शराब नीति घोटाले से संबंधित प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समन का पालन न करने के मामलों में बरी कर दिया। राउज़ एवेन्यू कोर्ट के अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पारस दलाल ने फैसला सुनाया। विस्तृत…
रायपुर – प्रदेश के लब्ध प्रतिष्ठित कवि पद्मश्री स्वर्गीय सुरेन्द्र दुबे जी को समर्पित रहा ओपन माइक का मंचरायपुर साहित्य उत्सव के अंतर्गत प्रदेश के लब्ध प्रतिष्ठित कवि पद्मश्री स्वर्गीय सुरेन्द्र दुबे जी को समर्पित ओपन माइक मंच पर पहले दिन चार सत्रों का आयोजन किया गया, जिसमें 75 से अधिक प्रतिभागियों ने अपनी सृजनात्मक प्रस्तुतियाँ दीं। इस मंच पर कविता, कहानी, गायन, वादन, सामूहिक नृत्य एवं शास्त्रीय नृत्य जैसी विविध विधाओं में प्रतिभागियों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। ओपन माइक सत्र में छत्तीसगढ़ के साथ-साथ पड़ोसी राज्यों से आए प्रतिभागियों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की। यह विशेष मंच…
