वेस्टइंडीज ने चटगांव में खेले गए दूसरे T20I मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश को 14 रन से हराया और T20I सीरीज अपने नाम कर ली। 3 मैचों की T20I सीरीज में वेस्टइंडीज ने 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर 149 रन बनाए। टीम की पारी की सबसे बड़ी मजबूती रही एलिक अथांजे और कप्तान शाई होप की बेहतरीन साझेदारी। एलिक अथांजे ने 33 गेंदों में 5 चौके और 3 छक्कों की मदद से 52 रन बनाए। टीम के धाकड़ बल्लेबाज शे होप…
Author: chhattisgarhrajya.in
नई दिल्ली । फेड रिजर्व द्वारा ब्याज दर में कटौती के ऐलान के बीच घरेलू शेयर बाजार गुरुवार को शुरुआती सत्र में लुढ़क गया। सुबह 9 बजकर 19 मिनट पर बीएसई सेंसेक्स 214.54 अंक लुढ़कर 84,782.59 के लेवल पर कारोबार करता दिखा। इसी तरह, एनएसई का निफ्टी भी 65.05 अंक की गिरावट के साथ 25,988.85 के लेवल पर ट्रेडिंग कर रहा था। निफ्टी बैंक भी 82.7 अंक टूटकर 58,302.55 के लेवल पर था। अलग-अलग सेक्टर के गिरावट वाले शेयरों में, निफ्टी फार्मा सबसे ज़्यादा 0.8 प्रतिशत गिरा, इसके बाद निफ्टी मेटल और निफ्टी एफएमसीजी में 0.4 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की…
एक कार में स्नेहल गुजराती कहीं जा रही थीं. उन्होंने कभी सोचा भी नहीं होगा कि ये उनकी जिंदगी का आखिरी सफर है. सबकुछ ठीक था, मौसम भी ठीक था, रास्ता भी ठीक था. पर कहते हैं न जब मौत आनी होती है तो दबे पांव आती है. उसकी भनक सिवाय काल को किसी को नहीं होती है. कुछ ऐसा ही स्नेहल के साथ भी हुआ है. वो एक कार के अंदर में बैठी हुई थी. लेकिन उन्हें इस अनहोनी का आभास भी नहीं होगा. सिर पर भारी-भरकम पत्थर गिरने से महिला की मौत 43 साल की स्नेहल की कार…
प्रदूषण आज के समय की सबसे गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं में से एक बन चुका है. इससे न केवल सांस संबंधी दिक्कतें होती हैं, बल्कि हृदय, त्वचा और इम्यून सिस्टम पर भी इसका असर पड़ता है. इसलिए सिर्फ सरकार या नीतियों पर निर्भर रहने के बजाय हमें व्यक्तिगत स्तर पर भी सावधानी बरतनी चाहिए. यहां कुछ व्यावहारिक और असरदार उपाय बताए जा रहे हैं, जो प्रदूषण के दुष्प्रभाव को कम करने में मदद कर सकते हैं. शरीर को अंदर से डिटॉक्स करने के उपाय पर्याप्त पानी पिएं: दिनभर में 8–10 गिलास पानी शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता…
बिहार में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद दिखे हैं। सीवान जिले के दरौंदा थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक एएसआई (सहायक उपनिरीक्षक) अनिरुद्ध कुमार का शव खेत से बरामद किया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि उनकी गला काटकर हत्या की गई है। यह घटना दरौंदा–महाराजगंज मुख्य मार्ग पर स्थित सिरसा नवका टोला की है। सुबह स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क किनारे खेत में खून से सना शव देखा तो क्षेत्र में सनसनी फैल गई। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची दरौंदा थाना पुलिस ने शव की पहचान एएसआई अनिरुद्ध कुमार के रूप…
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को संस्कृति विभाग की समीक्षा बैठक में आगरा में बन रहे छत्रपति शिवाजी महाराज संग्रहालय के निर्माण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि यह संग्रहालय भारत के स्वाभिमान, सांस्कृतिक वैभव और वीरता का प्रेरणास्थल बनेगा। मुख्यमंत्री ने अब तक की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए शेष कार्यों को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए और कहा कि भवन का निर्माण कार्य जनवरी तक हर हाल में पूर्ण कर लिया जाए, ताकि संग्रहालय का स्वरूप देने का काम तय समय पर पूरा हो सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह संग्रहालय केवल इतिहास का…
दंतेवाड़ा । दंतेवाड़ा के जवाहर नवोदय विद्यालय बारसूर में कक्षा ६ के छात्र सुनील पोडियाम ने फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुनील मूल रूप से कटेकल्याण ब्लॉक के गाटम गाँव के रहने वाले थे। वह हाल ही में दिवाली की छुट्टियों के बाद विद्यालय लौटे थे। छात्र ने हॉस्टल परिसर में फाँसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही विद्यालय प्रबंधन ने तुरंत बारसूर पुलिस को सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुँचकर मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल आत्महत्या के कारण का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया…
बाबा कार्तिक उरांव ने जनजातीय समाज के उत्थान हेतु अपना जीवन किया समर्पित – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जनजातीय समाज के महान शिक्षाविद्, समाजसेवी एवं राष्ट्रनायक बाबा कार्तिक उरांव की जन्म शताब्दी समारोह के अवसर पर आज अंबिकापुर में भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री साय ने बाबा कार्तिक उरांव जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि बाबा कार्तिक उरांव समाज के गौरव हैं। उन्होंने विदेशों में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के बावजूद अपनी धर्म, संस्कृति और सभ्यता को कभी…
मेष आज आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा और आपको खुशखबरी सुनने को मिलेगी, जिससे आपका आत्मविश्वास मजबूत होगा। संतान की पढ़ाई-लिखाई में कुछ समस्याएं यदि आ रही थी, तो आप उन्हें बातचीत के जरिए दूर करने की कोशिश करेंगे और आपको अपनी सेहत को लेकर भी थोड़ा एतियात बरतनी होगी। आपके बॉस से आपके रिश्ते बेहतर रहेंगे, लेकिन आपको अपनी इगो से उन्हें खराब करने से बचना होगा। वृषभ आज का दिन आपके लिए सुखद रहने वाला है। रोजगार को लेकर परेशान चल रहे लोगों को कोई बेहतर अवसर हाथ लग सकता है। आपको गलत तरीके से धन…
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर विधान सभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को आगामी 1 नवम्बर को आयोजित होने वाले नवीन विधानसभा भवन के लोकार्पण समारोह में आमंत्रित करते हुए औपचारिक आमंत्रण पत्र भेंट किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह अत्यंत हर्ष और गर्व का अवसर है कि छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण की रजत जयंती वर्ष के शुभ अवसर पर…
