Author: chhattisgarhrajya.in

जम्‍मू-कश्‍मीर के किश्तवाड़ ज़िले में अगस्त महीने में मचेल माता यात्रा के दौरान चशोती इलाके में बादल फटने से हुई भीषण त्रासदी में लापता हुए 31 लोगों को अब मृत घोषित करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. प्रशासन ने सामान्यतः लागू सात साल की कानूनी अवधि की प्रतीक्षा किए बिना, विशेष परिस्थितियों में शीघ्र निर्णय लेने का रास्ता अपनाया है. इस निर्णय के बाद हादसे में मृतकों की कुल आधिकारिक संख्या 91 मानी जाएगी. उपमंडल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) के मुताबिक, “लापता व्यक्तियों को मृत घोषित करने की प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है. मजिस्ट्रेट और पुलिस की संयुक्त जांच के…

Read More

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर जैन संवेदना ट्रस्ट ने प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर ट्रस्ट ने मानव सेवा की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए 3980वीं बीपी-शुगर टेस्टिंग मशीन और 10250वीं श्रवण यंत्र (कान की मशीन) का वितरण किया। ट्रस्ट के पदाधिकारी महेन्द्र कोचर और विजय चोपड़ा ने बताया कि संस्था पिछले 15 वर्षों से सेवा अभियान चला रही है, जिसमें जैन चातुर्मास के दौरान मानव सेवा, जीव दया और साधर्मिक भक्ति के विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। विगत 5 वर्षों से बीपी और शुगर टेस्टिंग मशीन जरूरतमंदों को निःशुल्क प्रदान की जा रही है। कोचर…

Read More

रायपुर. छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के अवसर पर राज्योत्सव में ड्यूटी पर तैनात प्रधान आरक्षक की मौत से पुलिस विभाग में शोक की लहर है. राजधानी में आज पीएम नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और शहरभर में पुलिस बल तैनात किया गया था। इसी बीच दर्दनाक हादसा हो गया। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। कांकेर में पदस्थ 51 वर्षीय प्रधान आरक्षक फुलजेश पन्ना की ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें तत्काल रामकृष्ण अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, प्रधान…

Read More

बिलासपुर. मस्तूरी क्षेत्र में 28 अक्टूबर को जनपद उपाध्यक्ष और कांग्रेस नेता नितेश सिंह के निजी ऑफिस के सामने फायरिंग मामले में पुलिस ने नकाबपोश हमलावरों के दो और साथियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक कांग्रेस नेता अकबर खान है। बता दें कि इस मामले में अब तक 9 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जिसमें दो नाबालिग भी शामिल है। आरोपियों से 3 देसी पिस्टल, 2 कट्टा, 6 मैगजीन, 5 मोबाइल और 13 खाली खोखे जब्त किए गए हैं। आरोपी देवेश सुमन उर्फ निक्कु सुमन और कांग्रेस नेता अकबर खान को आज गिरफ्तार किया गया। आपसी रंजिश और वर्चस्व…

Read More

रायपुर । सुधा सोसाइटी फाउंडेशन द्वारा संचालित सुधा ओपन स्कूल, अमसेनी में छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विनोद गुप्ता, भूतपूर्व प्रिंसिपल, केंद्रीय विद्यालय रहे। बच्चों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत गीत, नृत्य और प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि द्वारा प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कार प्रदान किए गए। सुधा सोसाइटी के चेयरमैन जी. के. भटनागर ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में मिसेज भारती और मिस खुशी का विशेष योगदान रहा। समारोह में बच्चों, शिक्षकों और अभिभावकों ने…

Read More

नई दिल्ली। उत्तर भारत में अब ठंड ने दस्तक देना शुरू कर दिया है। दिल्ली समेत यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब जैसे राज्यों में अब ठंड बढ़ गई है। इसके अलावा भारत-चीन सीमा पर भी बर्फबारी शुरू होने की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग ने सिक्किम के लिए रेड अलर्ट भी जारी कर दिया है। वहीं दक्षिण भारत के कई राज्यों में चक्रवाती तूफान मोंथा की वजह से भारी बारिश दर्ज की जा रही है। आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में मोंथा की वजह से कई लोगों की मौत भी हो चुकी है। आइये जानते…

Read More

विधान सभा की रजत जयंती अवसर पर अत्याधुनिक एवं सर्व सुविधा युक्त भवन का हुआ लोकार्पण. भारत के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने नवा रायपुर (अटल नगर) नवीन विधान सभा भवन का आज गरिमामय कार्यक्रम में लोकार्पण किया । इस अवसर पर मान. राज्यपाल श्री रमेन डेका, मान. लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला, मान. विधान सभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, मान. मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, मान. केंद्रीय मंत्री श्री तोखन साहू, मान.नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, श मान. लोकसभा सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, मंत्री परिषद के मान सदस्य मान. विधायकगण,पूर्व विधायक, प्रदेश विधान सभा सचिव श्री दिनेश शर्मा…

Read More

रायपुर, 1 नवंबर, 2025: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज रायपुर में छत्तीसगढ़ विधान सभा के नए भवन का उद्घाटन किया, जो राज्य की लोकतांत्रिक यात्रा की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इस नवीन भवन का उद्घाटन समारोह राज्य के गठन की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित किया गया। लोकसभा अध्यक्ष, श्री ओम बिरला ने इस समारोह में भाग लिया और छत्तीसगढ़ के लोगों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि विधानमंडल ऐसी संस्थाएँ हैं जो विश्वास का साकार रूप हैं और नागरिकों की आस्था एवं आकांक्षाओं का प्रतीक हैं। उन्होंने आगे कहा कि इन संस्थाओं में होने वाली चर्चाओं और…

Read More

आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम में शनिवार को एकादशी के पावन मौके पर एक दर्दनाक हादसे ने पूरे देश को झकझोर दिया. वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में एकादशी के मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन और पूजा के लिए आए थे. इसी दौरान भगदड़ मच गई. इसमें कई श्रद्धालु घायल हो गए. हादसे में कम से कम 9 श्रद्धालुओं के मारे जाने की खबर है. भगदड़ का मंजर दहलाने वाला इस भगदड़ का मंजर दिल दहला देने वाला है. कुछ श्रद्धालु मंदिर परिसर में बेसुध पड़े हैं. एक वीडियो में दो महिला श्रद्धालु मंदिर परिसर में गिरी हुई हैं. कुछ श्रद्धालु…

Read More

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने राज्य सेवा (मुख्य) परीक्षा 2024 का परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग की वेबसाइट www.psc.cg.gov.in पर परिणाम अपलोड कर दिया गया है। इस परीक्षा में कुल 643 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार (इंटरव्यू) के लिए प्रावधिक आधार पर चयनित किया गया है। आयोग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, राज्य सेवा परीक्षा 2024 के तहत 17 सेवाओं में कुल 246 पदों के लिए भर्ती निकाली गई थी। प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम के आधार पर 3737 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए चिन्हांकित किया गया था। इसके बाद मुख्य परीक्षा 26 से 29 जून 2025 तक आयोजित की…

Read More