राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को हरियाणा के अंबाला में स्थित वायुसेना स्टेशन से राफेल लड़ाकू विमान में उड़ान भरी. एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने भी इसी एयरबेस से एक अलग विमान में उड़ान भरी. राफेल विमान में चढ़ने से पहले राष्ट्रपति ने ‘जी-सूट’ पहना था. हाथ में हेलमेट लिए और धूप का चश्मा लगाए मुर्मू ने पायलट के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं. ये पायलट कोई और नहीं शिवांगी सिंह हैं. अगर अब तक आप इस फोटो का महत्व नहीं समझ पाए तो जान लीजिए कि इन्हीं शिवांगी सिंह को ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान ने पकड़कर कैद कर…
Author: chhattisgarhrajya.in
सोशल मीडिया पर आए दिन अजीबो-गरीब वीडियो वायरल होते रहते हैं, लेकिन इस बार जो क्लिप सामने आई उसने सबका ध्यान खींच लिया है. वीडियो में एक शख्स चप्पल की पकौड़ी बनाते और फिर खुद खाते हुए दिखाई दे रहा है. यह नजारा देखकर हर कोई दंग रह गया और कमेंट्स की बाढ़ आ गई. चप्पल को काटकर बनाई पकौड़ी! पहले शख्स लौकी को काटकर उसकी चप्पल बनाता है. जब लौकी से बनी चप्पल का पूरा शेप बनकर तैयार हो जाता है तो शख्स उसे बेसल के घोल में डालता है और फिर कढ़ाई पर चढ़े गर्म तेल में फ्राई करने…
बलौदाबाजार। भाटापारा में आज सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई. भाटापारा से नारायणपुर मार्ग पर लक्ष्मी अपार्टमेंट के पास एक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई. इस दौरान वहां से गुजर रही ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार 4 लोगों में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल एंबुलेंस के माध्यम से घायलों को अस्पताल पहुंचाया और मर्ग कायम कर मृतकों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. जानकारी के अनुसार, मोटरसाइकिल पर नंबर न लिखे…
भीषण चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ के आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की प्रक्रिया मंगलवार शाम शुरू हो गई है और यह अगले तीन से चार घंटों तक जारी रहेगी। थाई भाषा में ‘मोंथा’ का अर्थ सुगंधित फूल होता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने मंगलवार शाम 7:23 बजे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर इसकी पुष्टि की। आईएमडी के अनुसार, यह मौसम प्रणाली अगले कुछ घंटों में मछलीपट्टनम और कलिंगपट्टनम के बीच काकीनाडा के आस-पास आंध्र प्रदेश के तट को पार करेगी। इस दौरान अधिकतम 90 से 100 किमी प्रति घंटे की गति से हवा चलेगी। वहीं, पड़ोसी राज्य…
बिलासपुर । जिले के मस्तूरी में जनपद पंचायत दफ्तर पर मंगलवार को शाम 6 बजे बाइक सवार तीन बदमाशों ने कांग्रेसी उपाध्यक्ष नितेश सिंह के चैम्बर में अंधाधुंध फायरिंग की है। हमलावरों ने 12-13 राउंड फायर किए और भाग निकले। उपाध्यक्ष नितेश सुरक्षित हैं लेकिन गोलियों से दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इस गोलीकांड से पूरे बिलासपुर में सनसनी छाई हुई है। गोलीबारी की वारदात के तरीके से सुपारी का मामला होने की आशंका है। हमलावरों का सुराग नहीं मिला है।पुलिस ने बताया कि शाम करीब 5 से 6 बजे के बीच तीन बाइक सवार आए और उन्होंने…
राजधानी लखनऊ में एक सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया है. पुलिस लाइन के एक सफाईकर्मी, प्रदीप गौतम (24) की हत्या के आरोप में पुलिस ने उसकी पत्नी चांदनी (28) और उसके प्रेमी बच्चा लाल (22) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस जांच में सामने आया कि चांदनी ने पति की शराब की लत से तंग आकर उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई थी. हत्या के लिए उसने प्रेमी को कट्टा खरीदने के लिए 8 हजार रुपए दिए थे, और वारदात से 10 दिन पहले दोनों के बीच करीब 400 कॉल पर बात हुई थी, जिसमें…
बिनाफर और संजय कोहली के शो ‘भाभी जी घर पर हैं’ से घर-घर में मशहूर हुई एक्ट्रेस शिंदे जल्द ही वापसी कर सकती हैं. 2016 में शो शुरू होने के महज एक साल बाद उन्होंने इसे छोड़ दिया था, जिसके बाद शुभांगी अत्रे ने यह किरदार निभाना शुरू किया. अब चौंकाने वाली खबर है कि शिल्पा फिर से अंगूरी भाभी बन सकती हैं. शो से जुड़े एक सोर्स ने बताया, “हां, शिल्पा की वापसी को लेकर बातचीत चल रही है और सब उम्मीद कर रहे हैं कि जल्द ही डील फाइनल हो जाए. दस साल सक्सेसफुली चलने के बाद शो…
4.16 करोड़ लागत के 4 कार्यों का लोकार्पण और 36.72 करोड़ लागत के 9 विकासकार्यों का हुआ भूमिपूजन मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के फरसाबहार क्षेत्र के व्यापक विकास को नए आयाम देते हुए 40 करोड़ 89 लाख 26 हजार रुपए की लागत के 13 विकासकार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इनमें 4 करोड़ 16 लाख 41 हजार रुपए लागत के 4 विकासकार्यों का लोकार्पण और 36 करोड़ 72 लाख 85 हजार रुपए लागत के 9 विकासकार्यों का भूमिपूजन शामिल हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जिन विकासकार्यों का लोकार्पण किया उनमें 01 करोड़ 81 लाख 32…
अक्टूबर 2023 के पूर्व जन्मे बच्चों के आधार कार्ड हेतु ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र की कोई बाध्यता नहीं भारत के महारजिस्ट्रार कार्यालय, नई दिल्ली द्वारा वर्ष 2023 में संशोधित ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च किया गया है, जिसके माध्यम से राज्य में जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र ऑनलाइन बनाए जा रहे हैं। इस प्रकार, छत्तीसगढ़ राज्य में प्रत्येक जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र का ऑनलाइन बनाया जाना अनिवार्य किया गया है। उल्लेखनीय है कि जन्म-मृत्यु पंजीकरण अधिनियम, 1969 में वर्ष 2023 में संशोधन किया गया है। संशोधन के अनुसार अक्टूबर 2023 के बाद जन्मे बच्चों की जन्म तिथि प्रमाणित करने के लिए…
छत्तीसगढ़ के राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने मंगलवार को सिमगा विकासखंड के सुहेला, रावन और झीपन ग्रामों में करोड़ों रूपए के निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण के रूप में सुहेला में 71.12 लाख रुपए की लागत से निर्मित नवीन तहसील भवन का लोकार्पण किया गया। मंत्री श्री वर्मा ने अपने संबोधन में अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि गरीबों-किसानों की समस्याओं और पीड़ा के संवेदनशील समाधान में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कार्यक्रम के दौरान मंत्री श्री वर्मा ने ग्राम झीपन में तालाब सौन्दर्यीकरण और महतारी सदन हेतु 15-15 लाख रुपए की…
