Author: chhattisgarhrajya.in

कानपुर में दामाद ने संपत्ति की लालच में अपने ससुर की हत्या करवा दी और पत्नी की हत्या के लिए भी सुपारी किलर से कांटेक्ट किया। इसके पहले की पत्नी को मरवाने में सफल रहता। पुलिस ने दो सुपारी के लड़कों गिरफ्तार कर लिया है। इसके पहले मृतक के दामाद को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस उपायुक्त सेंट्रल ने बताया कि सुपारी किलर औरैया जिले के रहने वाले हैं। घटना स्वरूप नगर थाना क्षेत्र की है। उत्तर प्रदेश के स्वरूप नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत जेके कैंसर अस्पताल परिसर में 19 अक्टूबर को राजकुमार की चाकू गोंदकर…

Read More

राजनांदगांव शहर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसमें एक युवा बिजनेसमैन को ऑनलाइन शेयर मार्केटिंग के जरिए पैसे डबल करने का वादा करके 1.26 करोड़ रुपए (12.6 मिलियन रुपए) की ठगी की गई। पीड़ित ने इसकी रिपोर्ट शहर के कोतवाली थाने में दर्ज कराई है। जानकारी के मुताबिक, अज्ञात मोबाइल धारक ने युवक से संपर्क कर फर्जी शेयर मार्केट प्लेटफॉर्म पर निवेश करने का प्रलोभन दिया। आरोपी ने भरोसा दिलाया कि रकम लगाने पर कुछ ही दिनों में दोगुना लाभ मिलेगा। इस झांसे में आकर युवक ने ट्रांजैक्शन के माध्यम से कुल 1 करोड़ 26 लाख रुपए भेज…

Read More

राज्य सरकार की ‘आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति 2025’ और ‘नियद नेल्ला नार योजना’ ने बस्तर अंचल में एक नई क्रांति की शुरुआत की है। इन नीतियों के परिणामस्वरूप माओवाद की हिंसक विचारधारा में लिप्त युवाओं में विश्वास जागा है और वे मुख्यधारा में लौटकर विकास की दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि बीजापुर जिले में “पूना मारगेम – पुनर्वास से पुनर्ज़ीवन” अभियान के तहत आज सुरक्षा बलों के निरंतर प्रयासों से कुल ₹66 लाख के इनामी 51 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है। इन सभी ने संविधान पर आस्था व्यक्त करते हुए लोकतांत्रिक व्यवस्था में…

Read More

बरेली के हाफिजगंज थाना क्षेत्र के कमुआ गांव में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. प्रेम विवाह के एक साल बाद ही एक विवाहिता अनीता की गला काटकर हत्या कर दी गई. उसका खून से लथपथ शव बेड के नीचे मिला, और पास ही हत्या में इस्तेमाल किया गया खून से सना हंसिया बरामद हुआ है. पुलिस ने मृतका के पति और देवर को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है. क्या है पूरा मामला? हाफिजगंज के कमुआ गांव के अनिल और अनीता ने करीब एक साल पहले प्रेम विवाह किया था. मंगलवार देर रात अनीता का शव कमरे…

Read More

गाजा में फिर से लड़ाई छिड़ गई है और बीती रात इस्राइल ने गाजा पर हवाई हमले किए, जिसमें कम से कम 60 लोगों के मारे जाने की खबर है। गाजा के स्वास्थ्य अधिकारियों ने ये दावा किया है। इस्राइल का ये हमला ऐसे समय हुआ हैं, जब इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हमास पर जोरदार हमले करने का आदेश दिया था। नेतन्याहू ने ये आदेश हमास द्वारा कथित तौर पर संघर्ष विराम का उल्लंघन करने के बाद दिया गया। गाजा के दीर ए बलाह स्थित अक्सा अस्पताल के एक बयान में बताया कि बीती रात कम से कम 10 शव…

Read More

जोधपुर । जोधपुर हाईकोर्ट से आसाराम बापू को बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने उनके उपचार के लिए दायर की गई नियमित जमानत याचिका को मंजूर करते हुए उन्हें जमानत प्रदान कर दी है। यह राहत स्वास्थ्य कारणों के आधार पर दी गई है। मामले की सुनवाई कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजीव प्रकाश शर्मा की अध्यक्षता वाली डिवीजन बेंच में हुई। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद आसाराम को इलाज के लिए जमानत देने का फैसला सुनाया। यौन उत्पीड़न के आरोपी आसाराम का मामला लंबे समय से चर्चा में बना हुआ है। राजस्थान हाईकोर्ट से मिली छह माह की…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले मामले में पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की रिमांड बढ़ गई है। अब चैतन्य 12 नवंबर जेल में ही रहेंगे। दरअसल, रिमांड खत्म होने के बाद बुधवार को चैतन्य बघेल को कोर्ट में पेश किया गया। लेकिन सुनवाई के बाद कोर्ट ने रिमांड बढ़ाने का फैसला लिया। कोर्ट के आदेश के बाद अब चैतन्य बघेल को 12 नवंबर तक जेल में रहना होगा। इसके अलावा मामले में शामिल निरंजन दास को भी आज राहत नहीं मिली। कोर्ट ने उनके संबंध में भी कोई राहत देने से इनकार कर दिया। बता दें कि…

Read More

विश्व साइबर सुरक्षा माह में जनजागरूकता अभियानविश्व साइबर सुरक्षा माह के समापन सत्र में छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर जनरेशन कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री एसके कटियार के मार्गदर्शन में वीसी के माध्यम से मुख्यालय एवं राज्य बिजलीघरों के प्रमुखों एवं उच्च अधिकारियों को साइबर सुरक्षा जनजागरूकता अभियान की विस्तृत जानकारी दी गई। श्री कटियार ने उद्बोधन में कहा कि आईटी विभाग की सतत् निगरानी और साइबर संकट प्रबंधन संयंत्र के गठन से हमारे सिस्टम एवं बिजलीघर सुरक्षित हैं। हमारे अटल बिहारी ताप विद्युत गृह में एक एवं हसदेव ताप विद्युत गृह में दो बार साइबर आक्रमण हुया परंतु आईटी विभाग के…

Read More

बिहार में छठ महापर्व पर नदी और तालाबों में मंगलवार को उदीयमान सूर्य को अर्ध्य के दौरान विभिन्न स्थानों पर डूबने से 45 लोगों की मौत हो गई। इससे पूर्व सोमवार को 35 लोगों की डूबने से मृत्यु हो गई थी। पिछले दो दिनों में छठ पूजा के दौरान प्रदेश में 80 लोगों की मौत हो गई, जबकि 14 लापता हैं। उनकी तलाश जारी है। मृतकों मे ज्यादातर बच्चे और किशोर शामिल हैं। पटना में 13, नालंदा व वैशाली में आठ-आठ, औरंगाबाद व सारण में तीन-तीन, रोहतास, बेगूसराय व गोपालगंज में दो-दो, भोजपुर, सिवान, बक्सर व कैमूर में एक-एक व्यक्ति…

Read More

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने मंगलवार को भारतमाला परियोजना घोटाले के आरोपी राजस्व विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की अग्रिम जमानत याचिकाएं खारिज कर दी। ये सभी अधिकारी ईओडब्ल्यू-एसीबी द्वारा दर्ज भ्रष्टाचार के प्रकरण में आरोपी हैं।चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा की बेंच ने इस मामले में सूनवाई की। जिन आरोपियों की याचिका खारिज हुई हैं, उनमें तत्कालीन एसडीएम निर्भय कुमार साहू, लेखराम देवांगन, लखेश्वर प्रसाद किरन, शशिकांत कुर्रे, डीएस.उइके, रौशन लाल वर्मा और दीपक देव शामिल हैं। साहू के अलावा बाकी सभी आरोपी तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक और पटवारी हैं। ई-ओडब्ल्यू और एसीबी ने इन अधिकारियों के खिलाफ भारतमाला परियोजना के…

Read More