मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर जिले के कुनकुरी स्थित भगवान श्री जगन्नाथ मंदिर पहुंचकर महाप्रभु श्री जगन्नाथ, माता सुभद्रा और बलराम जी के दर्शन किए। मुख्यमंत्री श्री साय ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, शांति और कल्याण की मंगलकामना की। मुख्यमंत्री श्री साय ने मंदिर परिसर में श्री जगन्नाथ सेवा समिति कुनकुरी द्वारा आयोजित तुलसी अर्चन कार्यक्रम में भी भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने भगवान श्री जगन्नाथ को 51 हजार तुलसी दल अर्पित कर विशेष पूजन किया। उन्होंने प्रदेश की निरंतर प्रगति, सामाजिक समरसता और जनकल्याण…
Author: chhattisgarhrajya.in
राजनांदगांव । कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए कलेक्टोरेट सभाकक्ष में गैस एजेंसी संचालकों की बैठक ली। कलेक्टर ने कहा कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार, स्वास्थ्य, सुरक्षा और स्वच्छ ईंधन के उपयोग को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास है। उन्होंने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से सभी पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने तथा योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने कहा। उन्होंने पात्र हितग्राहियों को शीघ्रता से गैस कनेक्शन प्रदाय करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र परिवार प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभ से वंचित न हो, इसके लिए…
बालोद । जिले के पाकुरभाट गांव के पास एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में वाहन सवार 11 में से 6 महिलाएं घायल हो गईं। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। जानकारी के मुताबिक, स्कॉर्पियो में सवार सभी लोग एक छट्ठी कार्यक्रम से अपने घर लौट रहे थे। बालोद थाना क्षेत्र के पाकुरभाट गांव के पास वाहन की रफ्तार अधिक होने के कारण ड्राइवर का नियंत्रण बिगड़ गया और स्कॉर्पियो सड़क किनारे पलट गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ड्राइवर ने तेज रफ्तार में गाड़ी चलाई और अचानक मोड़ पर…
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने आज छठ महापर्व के पावन अवसर पर जशपुर जिले के कुनकुरी छठ घाट में उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रदेश की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए प्रदेशवासियों को छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि छठ पूजा सूर्य उपासना और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह उनके लिए अत्यंत सौभाग्य का अवसर है कि उन्हें अपने विधानसभा क्षेत्र में छठ महापर्व जैसे आस्था और श्रद्धा से जुड़े पर्व में शामिल होने का…
इटालियन सुपरबाइक ब्रांड Ducati ने भारत में अपनी नई 2025 Multistrada V2 मोटरसाइकिल को लॉन्च कर दिया है. इसे कंपनी ने एडवेंचर-टूरिंग सेगमेंट में उतारा है, जो लंबी दूरी की यात्रा और ऑफ-रोड दोनों के लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है. इस बाइक को खास तौर पर उन राइडर्स के लिए डिजाइन किया गया है जो परफॉर्मेंस, स्टाइल और कम्फर्ट, तीनों का संतुलन चाहते हैं. डिजाइन और लुक्स नई Multistrada V2 2025 का डिजाइन पहले से ज्यादा शार्प और मॉडर्न है. बाइक को दो आकर्षक कलर ऑप्शन में पेश किया गया है, Ducati Red और Storm Green. इसमें…
बलौदाबाजार-छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है,दिनांक 25 अक्टूबर 2025 को सुबह करीब 7:30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम चरौटी के पैरावट (पुआल के ढेर) में एक युवती का जला हुआ शव मिला है. सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस और फोरेंसिक टीम तत्काल मौके पर पहुंची. शव बुरी तरह जला हुआ था और उस पर धारदार हथियार से वार के निशान भी थे. मृतिका की पहचान ग्राम चरोटी की कु. तेजस्विनी पटेल (26) के रूप में हुई. प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हो गया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने युवती की…
बलौदाबाजार. कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम बुड़गहन में मंगलवार सुबह जमनइया नाले में महिला की लाश मिली है. पानी में पड़े रहने के कारण शव का अधिकांश भाग गल गया है. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है. जानकारी के मुताबिक, आज सुबह ग्रामीणों ने नाले के किनारे एक महिला का शव देखा. इसकी सूचना उन्होंने कोटवार के माध्यम से कोतवाली थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर ग्राम बुड़गहन पहुंची और जांच शुरू की. फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो पाई है और यह स्पष्ट नहीं है कि…
29 साल के अनिल कुमार के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ. वह रातोंरात अरबपतियों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं. दरअसल, अबूधाबी में रहने वाले 29 साल के अनिल कुमार बोला ने यूएई लॉटरी में DH 100 मिलियन (240 करोड़ रुपये से ज्यादा) का जैकपॉट जीता है. खलीज टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक- 18 अक्टूबर को आयोजित 23 वें लकी डे ड्रॉ #251018 में यह शानदार इनाम जीता. अब इसके साथ ही यूएई में अनिल भी नए अरबपति बन गए हैं. जब उनसे पूछा गया कि वे इतनी बड़ी रकम को कैसे खर्च करेंगे तो उन्होंने कहा कि…
आपने कई लोगों को कहते सुना होगा कि मुझे ज्यादा ठंड लगती है, या मुझे बहुत ज्यादा ठंड क्यों लगती है? क्या आपने गौर किया है कि कुछ लोग हल्की ठंड में भी कांपने लगते हैं, जबकि कुछ लोग कड़ाके की सर्दी में भी सामान्य रहते हैं? इसका कारण सिर्फ कपड़ों की मोटाई या शरीर की चर्बी नहीं है, बल्कि शरीर के अंदर मौजूद पोषक तत्वों की स्थिति भी ठंड महसूस करने की क्षमता को प्रभावित करती है. अगर आपको बार-बार ठंड लगती है, हाथ-पैर ठंडे रहते हैं या शरीर जल्दी थक जाता है, तो यह संकेत हो सकता है…
पंचांग के अनुसार अक्टूबर महीने में एक बार फिर 31 तारीख को चोर पंचक लगने जा रहा है. ज्योतिष में चोर पंचक को क्यों इतना अशुभ माना जाता है और इसमें कौन से 5 काम भूलकर भी नहीं करने चाहिए आइए इसे विस्तार से जानते हैं. कब से कब तक रहेगा पंचक पंचांग के अनुसार तमाम कार्यों के लिए बेहद अशुभ माना जाने वाला पंचक अक्टूबर महीने की 31 तारीख यानि शुक्रवार की सुबह 06:48 बजे से प्रांरभ होकर नवंबर महीने की 04 तारीख यानि मंगलवार को 12:34 बजे तक रहेगा. ज्योतिष के अनुसार जब चंद्रमा धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वा भाद्रपद,…
